Home Remedies for Nausea in Hindi: मतली के लिए घरेलू उपचार हिंदी में: Mitli ki Samasya Se Rahat Dilaye
जी मिचलाना एक सामान्य समस्या है। यह समस्या हर किसी को कभी न कभी जरूर होती है। इसके होने के कारन सभी के लिए अलग अलग है जैसे गर्भावस्था के चलते, एसिडिटी के कारण, कैंसर के इलाज के दौरान आदि।लेकिन कई बार यह अन्य कारणों से जैसे सुबह सुबह होने वाली कमजोरी, थकान आदि से भी होती है। इस तरह के सामान्य कारणों के चलते यदि आपको जी मचल रहा है तो आपको डॉक्टर्स के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है।
आप घर मे मौजूद घरेलु उपचारो से ही इसका उपचार कर सकते है। क्योकि वोमिटिंग जैसी समस्याओ के लिए और दवाई लेना, कभी कभी आपकी कंडीशन को बुरा बना सकता है। तो चलिए जानते है Home Remedies for Nausea in Hindi.
Home Remedies for Nausea
in Hindi: Jee Michlana Dur Kare
Taje Nimbu – Fresh Lemon
निम्बू की सुगंध लेने से भी जी मिचलाने वाली समस्या कम हो जाती है। इससे आपके पेट को शांति मिलती है, जिससे आपको शांति मिलती है। इसलिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस एक ताजा निम्बू काट ले और उसे सूंघे. निम्बू को खुद से थोड़ी दुरी पर रखके सांस ले और छोड़े।निम्बू को एक गिलास पानी में निचोड़कर पीने से भी फायदा मिलता है। निम्बू में मौजूद विटामिन c पेट के लिए लाभदायक होता है।
Pudina – Peppermint
निम्बू की तरह, पुदीने में भी बहुत अच्छी खुसबू होती है, जो आपके ख़राब पेट को ठीक करती है। ये कई प्रकार के घरेलु उपचारो मे काम आते है जैसे इसकी चाय, इसका तेल। प्रयोग के लिए एक रुई के फाहे को पुदीने के तेल मे डुबोये, फिर इसे अपने मसूड़ो पर रगड़े। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।पुदीने के पत्ती को आप ऐसे ही चबा सकते है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण, आपका इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने का काम करता है।
Taji Hawa Le – Take Fresh
Air
कई बार जी मिचलाना की समस्या केवल ताजी हवा में जाने से ही ठीक हो जाती है। इसलिए जब भी आपको ऐसा महसूस हो आप ताजी हवा मे जाकर बैठ जाये। यदि बाहर का वातावरण गर्म हो तो घर मे ही पंखे के ठीक निचे बैठे और हलकी हलकी हवा अपने चेहरे पर पड़ने दे। आपको वाकई फर्क महसूस होगा। यह बहुत ही आसान और प्रभावी Natural Nausea Remedies मे से एक है।
Adrak – Ginger
यदि हम अदरक की बात करे तो सालो से ही अदरक का इस्तेमाल जी मिचलाना, पेट मे ऐंठन और दस्त जैसी समस्याओ को दूर करने के लिए किया जा रहा है।चीनी लोग अदरक का इस्तेमाल पाचन से सम्बंधित कई समस्याओ के उपचार के लिए करते है। यह चीज़ 2000 सालो से चलती आ रही है।
यहाँ तक की गर्भावस्था मे भी जी मिचलने की समस्या मे अदरक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
National Center for Complementary and Integrative Health (NCCIH) के अनुसार गर्भावस्था मे जी मिचलाना जैसे लक्षण मे अदरक सेफ है।
अदरक का सेवन करने के कई तरीके है, इसका इस्तेमाल खाने मे करे, चाय मे करे, या तो इसका छोटा सा टुकड़ा मुह मे रखकर चूसे।
Anya Upchar Inhe Bhi
Janiye:-
छाछ या दही मे भुना हुआ जीरा और काला नमक डाले। इस मिश्रण को पिने से भी आपको राहत मिलती है। अगर गर्मी के कारण ऐसा हो रहा है तो यह उपाय बेहद फायदेमंद है।यदि थकान के चलते जी मचल रहा हो तो ताजे संतरो से बना रस पिए। यकीन मानिये आपको बेहद फ्रेश लगने लगेगा।
यदि खाली पेट और भूख के चलते जी मचल रहा हो तो दूध के साथ ब्रेड खाये। लेकिन यदि आपको गैस हो रही है तो यह उपचार ना करे।
यदि आपको जी मिचलाने के साथ साथ उल्टियां भी हो रही है तो बर्फ के टुकड़े को चूसे। इससे काफी राहत मिलती है।
पेट मे हो रही एसिडिटी के चलते उल्टी जैसा लगता है। ऐसी कंडीशन मे इलाइची के दाने चूसे। इससे पेट की एसिडिटी शांत हो जाती है।
चावल को पानी मे डालकर उबाले, अब चावल और पानी अलग करले। पानी को छानकर ठंडा करके पिए, इससे एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा।
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Nausea in Hindi. जब भी आपको जी मिचलाने की समस्या हो रही हो तो आप ऊपर बताये गए उपचारो को अपना सकती है। लेकिन यदि समस्या लगातार बनी हुई है तो बिना देर किये चिकित्सक से संपर्क करे। यदि प्रेगनेंसी या फिर किसी बीमारी के चलते समस्या हो रही है तो घरेलु उपचार अपनाने से पहले भी डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए।