Natural Acne Treatment in Hindi: Muhanso Ka Prakratik Upchar
आज के वक्त मे हर व्यक्ति स्वस्थ त्वचा पाना चाहता है। लेकिन मुँहासे की समस्या के कारण यह सब सपने जैसा हो जाता है। मुँहासे एक प्रकार का त्वचा विकार है जो हर किसी को एक न एक बार होता ही है। बहुत ही गिने चुने लोग है जिसे इस परेशानी का सामना ना करना पड़ता हो। यह सबको परेशान करता है और इसकी समस्या किसी भी उम्र मे हो सकती है।
लेकिन इसकी ज्यादातर समस्या किशोर अवस्था के बच्चो मे पायी जाती है। चेहरे पर जब गन्दगी जमा होने लगती है और अगर आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली है तो एक्ने की समस्या जरूर ही होती है। इस समस्या का इलाज करने के लिए लोग बहुत से तरीको को अपनाते है, लेकिन सही जानकारी ना होने के कारण वो अपनी त्वचा को उल्टा ख़राब कर लेते है।
इसलिए इससे निपटने के लिए व्यक्ति को सही जानकारी होना जरुरी है। क्योकि एक बार यदि यह समस्या बढ़ जाती है तो इतनी आसानी से नहीं जाती है। और ऊपर से इससे चेहरे पर पड़ने वाले दाग धब्बे इतने जिद्दी होते है की लाख कोशिश करलो पर नहीं जाते। लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। यह एक आम समस्या है। यदि हम इसका सही समय पर इलाज कर लेंगे तो इसके निशान को शरीर पर पड़ने से बचा लेंगे। तो आइये आज के इस लेख मे हम जाने Natural Acne Treatment in Hindi.
ऊपर आपने जाना Natural Acne Treatment in Hindi. मुहासों आपके चेहरे की खूबसूरती छीन सकते है। इसलिए ऊपर दिए गए तरीको को सावधानी से अपनाये और मुहासों की समस्या से निजाद पाए। यदि आपके इस समस्या ने बहुत ही बत्तर रूप धारण कर लिया हो तो बिना देर किये चिकित्सक को दिखाए।
लेकिन इसकी ज्यादातर समस्या किशोर अवस्था के बच्चो मे पायी जाती है। चेहरे पर जब गन्दगी जमा होने लगती है और अगर आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली है तो एक्ने की समस्या जरूर ही होती है। इस समस्या का इलाज करने के लिए लोग बहुत से तरीको को अपनाते है, लेकिन सही जानकारी ना होने के कारण वो अपनी त्वचा को उल्टा ख़राब कर लेते है।
इसलिए इससे निपटने के लिए व्यक्ति को सही जानकारी होना जरुरी है। क्योकि एक बार यदि यह समस्या बढ़ जाती है तो इतनी आसानी से नहीं जाती है। और ऊपर से इससे चेहरे पर पड़ने वाले दाग धब्बे इतने जिद्दी होते है की लाख कोशिश करलो पर नहीं जाते। लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। यह एक आम समस्या है। यदि हम इसका सही समय पर इलाज कर लेंगे तो इसके निशान को शरीर पर पड़ने से बचा लेंगे। तो आइये आज के इस लेख मे हम जाने Natural Acne Treatment in Hindi.
Natural Acne Treatment in Hindi:
Muhanso Se Paye Chutkara
आप शायद इस बात से परिचित ना हो तो हम आपको बता दे की त्वचा रोग चिकित्सक के पास लगभग 70 फीसदी मामले इसी के होते है। दरअशल इसकी समस्या होने का मुख्य कारण हॉर्मोन्स मे असंतुलन होना होता है। कुछ लोग कहते है की पेट ख़राब हो जाने के कारण मुहासे होते है लेकिन यह गलत है। जब शरीर मे मेल हॉर्मोन्स ज्यादा विकसित होने लगते है और यह वसामय ग्रंथि से ज्यादा तेलिया पदार्थ छोड़ने लगते है।
इस तेलिया पदार्थ के कारण इस पर बैक्टीरिया जमने लगते है और इसका परिणाम होता है की त्वचा पर लाल और भूरे चकते हो जाते है। वैसे तो बाजार मे इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद होते है। लेकिन कई बार यह उत्पाद हमारे चेहरे पर सूट करते है और कई बार नहीं भी करते है। इसलिए बेहतर यही होगा की हम प्राकृतिक तरीको से इसका इलाज शुरू कर दे। आइये जानते है How to Cure Acne.
Neem Sabse Behtar
पुराने समय से नीम का प्रयोग त्वचा संबंधी कई परेशानियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। दरअशल नीम मे जीवनरोधी क्षमता होती है और इससे रक्त की शुद्धि होती है। नीम से मुहासो की समस्या से निजाद पाने के लिए सबसे पहले तो नीम के पत्तो को पानी मे उबालकर उस पानी को ठंडा कर उस पानी से मुह धो ले।
यह अपने प्रदुषण रोधी गुणों से आपके चेहरे को मुहांसो से दूर रखता है। और यदि आप जल्द ही समस्या से छुटकारा पाना चाहते है तो नर्म मुलायम नीम की कच्ची पत्तियो मे एक गिलास पानी डालकर इसे आधा गिलास पानी होने तक उबाल ले। फिर इस पानी को छान के पिले। इससे आपको और भी जल्दी फायदा मिलेगा।
Aloe vera
बहुत कम लोगो को इस बारे मे जानकारी होगी इसलिए हम आपसे यह बात शेयर करना कहते है। एलो वेरा से त्वचा की समस्या दूर करने के लिए मेडिकल क्रीम बनाये जाते है। इस बात से ही आप समझ सकते है की यह आपके चेहरे के लिए कितना अधिक फायदेमंद होगा। इसका पौधा भी आपको बेहद आसानी से मिल जाता है।
बस आपको करना यह होगा की ताज़े एलो वेरा से जेल अलग निकाल ले। फिर साफ़ चेहरे पर इस जेल को लगाए। मुहासो पर यह लगाने से आपको तुरंत ही राहत मिलती है। यह चेहरे की लालिमा तथा सूजन को दूर करने के लिए प्राकृतिक रूप से काम करता है।
Masale Wale Aahar Se Parhej
यदि आप acne की समस्या से परेशान है और चाहते है की यह समस्या और न बढे। तो बिना देर किये बाजार मे मिलने वाले मसालेदार और तले पदार्थो को खाना छोड़ दे और घर पर सादा भोजन बनाकर खाये। ककड़ी, टमाटर, गाजर और विटामिन्स और बीटा कैरोटीन युक्त आहार लेने से त्वचा स्वस्थ और सुन्दर होती है।
Chehra Hamesha Saaf Rakhe
यदि आप अपने चेहरे को साफ़ नहीं रखेंगे तो आप दुनिया भर के उपायो को अपना ले मुहांसे की समस्या से निजाद नहीं पाएंगे। प्रदुषण और धूल मिटटी के कारण आपके चेहरे के रोम छिद्र बंद हो जाते है। जिससे मुहांसे की समस्या होती है। दिन मे कम से कम 3 से 4 बार गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर ले।
Face Mask Ka Upyog
Baking Soda mask: बेकिंग सोडा से बना मास्क आपके चेहरे की मृत त्वचा को साफ़ करता है। इसलिये इसके नियमित इस्तेमाल से आपको मुहासो को हटाने मे मदद मिलती है। इसका मास्क बनाने के लिए बेकिंग सोडा मे पानी मिला ले। फिर साफ़ चेहरे पर इस मिश्रण को लगाए। 10-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे फिर पानी से धो ले।
Santare Ke Chhilke Ka Mask: संतरे के छिलके मे विटामिन c होता है। इससे बने मास्क को लगाने के लिए संतरे के छिलके को थोड़े से पानी से पीसकर चेहरे पर मास्क के रूप मे लगाए। कुछ देर ऐसे ही रहने दे फिर चेहरा धो ले।
Cosmetic Ke Istemal Se Bache
मुहांसो से सम्बंधित परेशानियों से बचने के लिए यदि आप मेकअप करती है तो बंद करदे। इससे भले ही आप सोचती है की आपके मुहांसे छुप जायेंगे और आपका चेहरा अच्छा लगेगा लेकिन सही बात तो यह है की इसके इस्तेमाल से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
और यदि आपको मेकअप करने की बहुत ज्यादा जरुरत है तो पहले पानी से चेहरा धो ले और आयल फ्री सौन्दर्य प्रशाधन लगाए।
Vyayam Kare
नियमित व्यायाम करना तो हर समस्या का हल है। यह आपके शरीर को स्वस्थ रखता है और हर तरीके की समस्या से बचाता है। व्यायाम करने से शरीर के हॉर्मोन्स बैलेंस रहते है। इसके अतरिक्त इससे चेहरे के रोम खुल जाते है और पसीने के जरिये सारी गन्दगी बाहर निकल जाती है।
How to Treat Acne: Anya Tarike Inhe
Bhi Jane
- आपका चेहरा पौछने वाला टोलिया हमेशा साफ़ होना चाहिए।
- तनाव लेने से बचे, यह भी मुँहासे होने के पीछे का मुख्य कारण है।
- नशीले पदार्थ जैसे की पान गुटखा, तम्बाकू आदि के सेवन से बचे।
- रात मे मेकअप किये बिना ना सोये और इसे उतारने के लिए किसी अच्छे cleanser का इस्तेमाल करे।
- हफ्ते मे केवल दो बार ही अपने बालो पर तेल लगाए। ज्यादा तेल से भी चेहरे पर मुहांसे हो जाते है।
- सप्ताह मे दो बार चेहरे पर भाप ले, इससे रोम छिद्र खुल जाते है और चेहरे की गन्दगी साफ़ हो जाती है।
- दालचीनी और शहद मिलाकर पेस्ट बनाये। इसे चेहरे के दाग धब्बो पर लगाए और 20 मिनट बाद चेहरा धो ले।
- मुहांसो को कभी भी पिन की सहायता से फोड़े नहीं। इससे आपका संक्रमण और बढ़ सकता है।
- सूरज की तेज किरणों से मुहांसे बढ़ जाते है। इसलिए धुप मे जाने से पहले टोपी का इस्तेमाल करे और बेहतर होगा यदि आप चेहरे को स्कार्फ़ से ढक लेंगे।
- निम्बू से ना केवल मुहासों की समस्या दूर होगी बल्कि चेहरे पर निखार भी आएगा। एक कॉटन बॉल ले, उसे निम्बू के रस मे डुबोये और चेहरे पर लगाए।
- दाढ़ी काटते समय सावधानी बरते। बेहतर होगा की इसे करने से पहले आप गुनगुने पानी से चेहरा धो ले। इससे आपकी दाढ़ी के बाल मुलायम हो जायेंगे और शेविंग आसानी से हो जाएगी।
- यदि मुहासों मे सूजन आ जाती है तो बर्फ का इस्तेमाल करे। ऐसे मे आप बर्फ के टुकड़ो की मदद से इसे कम कर सकते है। इससे आपके चेहरे को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन ज्यादा फायदे के लिए बहुत देर तक बर्फ न लगाए।
- टमाटर का पल्प त्वचा के लिए किसी टोनर से कम नहीं है। यह पोर्श खोलने का काम करता है। इससे मुहासों की समस्या से भी निजाद मिलती है। सबसे पहले तो खीरे के रस और टमाटर के गूदे को मिक्स करे और चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाए।
ऊपर आपने जाना Natural Acne Treatment in Hindi. मुहासों आपके चेहरे की खूबसूरती छीन सकते है। इसलिए ऊपर दिए गए तरीको को सावधानी से अपनाये और मुहासों की समस्या से निजाद पाए। यदि आपके इस समस्या ने बहुत ही बत्तर रूप धारण कर लिया हो तो बिना देर किये चिकित्सक को दिखाए।
