Female Fitness Workout: अच्छी फिटनेस पाने के तरीके हिंदी में: Aakarshak aur Majboot Sharir Ke Liye
आजकल महिलाये किसी भी चीज़ मे पीछे नहीं है। अब घर मे ही नहीं महिलाये बाहर के क्षेत्र मे भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। काम, खेल कूद, टेक्नोलॉजी सभी मे महिलाये अव्वल बन रही है तो भला फिटनेस मे वे पीछे कैसे रह सकती है?
आजकल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाये भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत हो गयी है। वो जमाना गया जब महिलाओ को गोल मोल फेस पसंद आता था। अब सब फिट और टोंड शरीर रखना पसंद करती है।
क्या आप भी एक महिला है और खुद को फिट बनाना चाहती है? लेकिन समझ नहीं आ रहा की शुरुवात कहा से की जाये। तो परेशान मत होइए हम आज के लेख मे आपको Female Fitness Workout के बारे मे बता रहे है।
यहाँ बताये गए व्यायाम आपके फिगर को आकर्षक बनाने मे मदद करेंगे। जिसके बाद आपको उम्र का बहाना नहीं करना पढ़ेगा और आप खुलकर अपने पसंदीदा कपडे पहन पाएंगी।
Female Fitness Workout: Sharir ko Fit
aur Lachila Banaye
Workout 1: Pushup
बहुत से लोगो को अलग अलग व्यायाम करना अच्छा नहीं लगता उन्हें लगता है की काश एक ही ऐसा व्यायाम हो जो उनके पुरे शरीर पर काम करे। यदि आप भी कुछ ऐसा ही सोचते है तो पुशअप आपकी मदद कर सकता है। यह आपके लटके हुए चेस्ट को भी टाइट करता है।
Pushup Kaise Kare?
1) पुश अप करने के लिए चित्र मे बताये अनुसार स्तिथि में आ जाये।
2) अपने पैरो को पास पास रखे और हाथो को कंधो के समान्तर रखे।
3) अब अपने शरीर को निचे की तरफ करे, जब तक आपका चेस्ट जमीन से न छू जाये।
4) आपको झटके से निचे नहीं आना है, एकदम आराम से ऐसा करना है।
5) गर्दन से लेकर पैर तक आपका शरीर एकदम सीधा रहना चाइये पीठ मे न ही कुब्बत निकलना चाहिए और न ही गढ़ा पढ़ना चाहिए।
6) अब वापिस ऊपर की तरफ चले जाये, आप ऊपर थोड़ी तेजी से जा सकती है।
7) यदि आपको इसे करने मे कठिनाई महसूस हो रही है तो इसे एकदम से ना करे। धीरे धीरे आपको इसे करने की आदत हो जाएगी।
Workout 2: Setu Bandhasana(Bridge
Pose)
ब्रिज पोज महिलाओ के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योकि महिलाओ को हमेशा पीठ और कमर दर्द की शिकायत रहती है। ब्रिज पोज़ का अभ्यास करने से पीठ और कमर दर्द से छुटकारा मिलता है। इससे आपको आकर्षक वेस्ट मिलती है। यह पेट की चर्बी को कम करता है। साथ ही इसे करने से मासिक धर्म से जुडी समस्याए भी दूर होती है। इसलिए यह बेस्ट व्ययाम है महिलाओ के लिए।
Setu Bandhasana Kaise Kare?
1) सेतु बंधासन करने के लिए सबसे पहले किसी समतल जगह आसान बिछाकर पीठ के बल लेट जाये।
2) अब अपने घुटनो को मोड़कर, घुटने और पैर एक सीध मे कर ले।
3) और हाथो के तलवो को जमीन के तरफ करके, कमर के सामानांतर सीधा कर ले।
4) आप यदि चाहे तो अपने हाथो से एड़ी को भी पकड़ सकते है।
5) अब सांस लेते हुए धीरे धीरे अपने पीठ को ऊपर की और उठाये और कंधो को अंदर की और ले।
6) अपने चेहरे की ठुड्डी को अपने छाती से लगाए। अपने शरीर का वजन हाथ, पैर और कंधो पर दे।
7) क्षमता अनुसार इसी स्तिथि मै बने रहे और सांस को रोक कर रखे।
8) अब सांस छोड़ते हुए धीरे धीरे निचे की और आ जाये।
9) शुरुवात मे इस क्रम को आप 2 बार से लेकर 5 बार तक दोहरा सकते है।
Workout 3: Deadlift
यदि आपने डेडलिफ्ट को अपने वर्कआउट मे अभी तक शामिल नहीं किया है तो इसे जरूर कीजिये। भले ही इसका नाम सुनकर आपके मन मे थोड़ी अलग ही इमेज बनती होगी लेकिन इसके फायदे बहुत ही ज्यादा है। यह आपके लोअर बॉडी के हिस्सा पर काम करती है। यह निचली बॉडी से अतिरिक्त चर्बी को कम कर उसे मजबूत बनाती है। आपने इसे बॉडी बिल्डर्स को बड़े बड़े डंबल्स के साथ करते देखा होगा। इसका मतलब यह नहीं है की आपको भी इसे उतने ही वेट के साथ करना है।
Deadlift Kaise Kare?
1) अपने हाथो मे बारबेल या दो छोटे डंबल्स ले ले और अपने कंधो को एकदम सीधा रखे और घुटनो को थोड़ा सा मोड।
2) आप अपने हिप जॉइंट्स को थोड़ा सा मोड़े लेकिन कमर को न मोड़े।
3) आपका वजन निचे की और डाले, लेकिन आपकी पीठ बिलकुल सीधी ही रहनी चाहिए।
4) आप इस वक्त सामने के तरफ देखे न की निचे तो इससे आपको सही आसन रखने मे मदद मिलेगी।
बारबेल को अपने घुटनो के पास तक ले जाये।
5) अब अपने ग्लूट की मदद से ऊपर की और आये। जितना समय आपने निचे जाने के लिए लिया था उससे काम समय मे ऊपर आये।
6) एक्सपर्ट्स के अनुसार शुरुआती को 4 सेकंड निचे जाने के लिए और 2 सेकंड ऊपर आने के लिए लेना चाहिए।
7) अपने बेक का इस्तेमाल न करे और अपनी रीढ़ की हड्डी को मुड़ने न दे।
8) आप 12 रेप्स के 3 सेट कर सकते है।
9) आप यदि थक गए है तो भले ही इसे कम बार करे लेकिन इसे सही तरीके से करना जरुरी है।
Workout 4: Running (Doudna)
दौड़ना ऊपर बताये गए व्यायामो की तुलना मे सरल भी है और फायदेमंद भी। यह Female Fitness के लिए एक सम्पूर्ण व्यायाम है। इससे आपकी हड्डिया मजबूत होती है। यह तनाव को कम करता है।
जो लोग बहुत ही ऊर्जाहीन महसूस करते है उन्हें रोजाना दौड़ना चाहिए। इससे आपके शरीर मे ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है।
ऊपर आपने जाना Female Fitness Workout in Hindi. रोजाना व्यायाम करना आपको स्वस्थ बनाता है और आपके शरीर मे संतुलन भी लाता है।




