South Indian Bridal Makeup Tips in Hindi: मद्रासी दुल्हन के लिए मेकअप टिप्स: Dulhan Ke Liye Khas
शादी हर लड़की के लिए बहुत बड़ा दिन होता है, क्योंकि लडकिया बचपन से ही इस दिन का सपना देखती है। जब किसी भी लड़की की जिंदगी मे यह दिन आता है तो वह उस दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की दिखना चाहती है।
इस दिन को यादगार बनाने के लिए लडकिया काफी समय पहले से ही इसकी तयारी मे लग जाती है। ताकि शादी के दिन का मेकअप दुल्हन के लिए सबसे परफेक्ट और आकर्षित दिखे। यदि आप मद्रासी दुल्हन है तो आज का लेख आपके लिए है।
दक्षिण भारतीय मेकअप आपको लोगो की भीड़ मे बहुत अलग और आकर्षित दिखने मे मदद करेगा। इसके अलावा आपके मेकअप मे भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी। आइये जानते है South Indian Bridal Makeup in Hindi, आपके खास दिन के लिए।
South Indian Bridal Makeup in Hindi:
Dakshin Bhartiya Dulhan Ke Liye
Khubsurat Kanjivaram Saree Pehne
साड़ी भारतीय संस्कृति की पहचान है, जिस तरह बनारसी साड़ी को बहुत मत्वपूर्ण माना जाता है। उसी तरह दक्षिण भारत मे कांजीवरम साड़ी का बहुत महत्व है। यदि आप साउथ इंडियन दुल्हन बनने जा रही है तो आपका पहनावे मे कांजीवरम साड़ी होना चाहिए। आप चाहे तो सफ़ेद मे गोल्डन पत्ते वाली साड़ी पहन सकती और आधुनिक युग के हिसाब से कई रंगों मे भी कांजीवरम साड़ी भी पहन सकती है। यदि आप साड़ी पहनने की और भी तरीके जानना चाहते है तो यहाँ देखिये साड़ी पहनने के तरीके।
Gehne mai Lakshmi Haar Pehne
दुल्हन के गले मे लक्ष्मी हार बिलकुल लक्ष्मी जी की तरह दिखाई देता है। हर इंडियन वेडिंग मेकअप मे इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। लक्ष्मी हार, सोने की बनी हुई चैन होती है जो आपको कई आकार और डिज़ाइन मे मिलती है, तथा इसमें लक्ष्मी जी का पेन्डेन्ट होता है। दक्षिण भारतीय दुल्हन को लक्ष्मी हार पहनना बहुत जरुरी होता है, इस हार को पहनने के बाद आप काफी रॉयल लुक मे नज़र आएगी। आप अपने हिसाब से इस चैन को बड़ा या छोटा कर सकती है।
Kundan Ki Mala aur Kade
कुंदन हर किसी को बहुत पसंद होता है, क्योंकि इसको पहनने के बाद लड़की एक दम महारानी जैसी लगती है। यदि आप लक्ष्मी हार पहन रही है तो कुंदन की माला की लम्बाई को ज्यादा रखे। आजकल एक छोटा और एक बड़ा हार पहनना काफी प्रचलन मे चल रहा है।यदि आपकी लम्बाई कम है तो थोड़ा लम्बे हार का चयन करे और लंबाई अच्छी है तो आपके अनुसार किसी भी तरह के हार का चुनाव कर सकती है। इसके साथ आप कान के बाले और चुडिया भी कुंदन के पहन सकती है, यह आपके ऊपर काफी जचेंगे और आप बहुत खूबसूरत दिखेंगी। जब आप चूड़ी या ब्रेसलेट पहने तो पूरा हाथ भरा हुआ होना चाहिए।
Mang Tika Lagaye
मांग टिका को दुल्हन की मांग मे सजाया जाता है, यह टिका किसी भी धातु का पहन सकते है। आप चाहे तो सोना, चांदी या किसी और महंगी धातु का पहन सकती है। यह दुल्हन के गहनों मे से एक महत्वपूर्ण गहना होता है।आजकल एक चैन, जड़ा हिरे वाला मांग टिका काफी पसंद किया जा रहा है। यदि आप साधारण दुल्हन से कुछ अलग दिखना चाहती है तो भरी मांग टिका भी अपनी मांग मे सजा सकती है।
Baalo mai Lagaye
जड़ा बिल्ललु धातु को लगाए: जड़ा बिल्ललु एक धातु होती है जो बालो मे लगाई जाती है, तथा यह दुल्हन के बालो को सुन्दर दिखने मे मदद करती है। आप इसे जुड़े मे या चौटी के साथ भी लगा सकते है। जड़ा बिल्लू लगाने से दुल्हन की सुंदरता और भी बढ़ जाती है।गजरा लगाए: दक्षिण भारतीय महिलाये चमेली के फूल का बना हुआ गजरा बालो मे लगाना काफी पसंद करती है। गजरे को बालो मे लगाने का रिवाज यहाँ पर सदियो से चला आ रहा है और महिलाये इसे लगाकर बहुत सुन्दर दिखती है। आप इसे चौटी मे या जुड़े मे लगा सकती है। दुल्हन मेकअप के लिए इसे बिलकुल नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।
Kamar mai Bandhe Kamarbandh
कमरबंध को कमर मे पहना जाता है, यह भी कई डिजाईन मे आपको मिलते है। जिन्हें आप अपनी पसंद से चुनाव कर के खरीद सकती है। कमर बंध को सारी के ऊपर की तरफ से लगाया जाता है और इसे पहनने से आपका लुक और निखर कर आता है।
Pairo Ke Liye Payal
दुल्हन के पुरे मेकअप के बाद पायल भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रखती है। आप आपकी शादी मे अपनी पसंद के अनुसार पतली चांदी की या मोतियों की पायल पहन सकती है।ऊपर आपने जाना South Indian Bridal Makeup Tips in Hindi. इस दुल्हन मेकअप को करने के बाद आप दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखेगी और हर कोई आपको ही देखता रह जायेगा।
