Face Scrub for Oily Skin in Hindi: तैलीय त्वचा के लिए
आजकल बाजार मे चेहरे की देखभाल करने वाले कई प्रोडक्ट मिल जाते है। जैसे की क्रीम, फसे वाश, स्क्रब और भी कई। लेकिन इन उत्पादों को खरीदना हर किसी के पहुच की बात नहीं होती। यह काफी महंगे होते है। और इसके अलावा उनमे इस्तेमाल किये जाने वाले रसायनों से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है जिससे चेहरा अच्छा होने के बजाय और भी बिगड़ जाता है।
इसलिए हम आपको बता दे की आप घर पर भी फेस स्क्रब तैयार कर सकती है। चाहे फिर आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल करे या फिर खीरे का, यह आपके चेहरे को अंदर से दमका देगा। बाजारू फेस स्क्रब खरीदने से अच्छा है की आप घर पर ही फेस स्क्रब तैयार कर ले।
घरेलु स्क्रब को लगाने से आपके चेहरे को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। चेहरे को स्क्रब करना बहुत जरुरी है। क्योकि इससे चेहरे पर जमी मृत कोशिकाएं साफ़ हो जाती है। जिसके चलते चेहरा और भी ज्यादा साफ़ बन जाता है। लेकिन हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती। किसी की त्वचा रूखी होती है और किसी की तेलिया। तेलिया त्वचा पर ज्यादातर तेल जम जाता है। और फिर उस पर गन्दगी जमती है। ऐसी त्वचा वालो को फेस स्क्रब की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। तो आइये जानते है Face Scrub for Oily Skin के बारे मे।
Teliya Twacha Ke liye Yeh Scrub Hai
Khas
Multani Mitti (Fuller’s Earth)
मुल्तानी मिटटी से बना स्क्रब चिकनी और चिपचिपी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे सप्ताह मे दो बार इस्तेमाल करने से कील, मुहासे, ब्लैकहेड्स सभी दूर होते है और रंग भी साफ़ होता है। मुल्तानी मिटटी मे आधा कप संतरे के छिलके का पाउडर और सफ़ेद चन्दन के 4 बड़े चम्मच डाले। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर बोतल मे भरकर रख दे। जरुरत के मुताबिक इसमें दूध, पानी या दही कुछ भी मिलाकर पेस्ट बनाए और इस पेस्ट को आधा घंटे चेहरे पर लगाकर रहने दे। आधे घंटे बाद इसे धीरे धीरे रगड़ के धो ले।
मुल्तानी मिटटी से बना स्क्रब चिकनी और चिपचिपी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे सप्ताह मे दो बार इस्तेमाल करने से कील, मुहासे, ब्लैकहेड्स सभी दूर होते है और रंग भी साफ़ होता है। मुल्तानी मिटटी मे आधा कप संतरे के छिलके का पाउडर और सफ़ेद चन्दन के 4 बड़े चम्मच डाले। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर बोतल मे भरकर रख दे। जरुरत के मुताबिक इसमें दूध, पानी या दही कुछ भी मिलाकर पेस्ट बनाए और इस पेस्ट को आधा घंटे चेहरे पर लगाकर रहने दे। आधे घंटे बाद इसे धीरे धीरे रगड़ के धो ले।
Samudri Namak (Sea Salt)
1 टेबल स्पून लेमन जूस मे समुंद्री नमक मिलाये। फिर इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करे। 5 मिनट तक इस से चेहरा धो ले। चेहरे की स्क्रबिंग करने के लिए समुद्री नमक काफी अच्छा होता है और निम्बू आपके चेहरे से दाग धब्बे भी दूर करता है।
Tamatar (Tomato)
मध्यम आकर का टमाटर लेकर उसे काट ले। उसका एक पीस चीनी मे डुबोए और पुरे चेहरे तथा गर्दन पर रगड़े। पुरे 5 मिनट तक ऐसा करे। अब काटे हुए टमाटर का दूसरा पीस लेकर उसे पुरे चेहरे पर लगाए। इससे चेहरे पर नमी आ जाएगी। कुछ मिनट के बाद जब चेहरा सुख जाये तब हलके गर्म पानी से इसे धो ले।
Chini (Sugar)
अगर आप त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाना चाहते है। तो चीनी का फेस स्क्रब आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। चीनी त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालने का काम करती है। और त्वचा को काफी अच्छे से एक्सफोलिएट करती है। इसकी वजह से आपको दमकती तथा दोषो से मुक्त त्वचा मिलती है। एक साफ़ बर्तन ले तथा उसमे आधा कप चीनी, नमक, पिसा हुआ दलिया, पिसा हुआ बादाम, 3 चम्मच बादाम का तेल तथा 4 चम्मच आवश्यक तेल डाले। इन सबको अच्छे से मिलाये और एक कांच के जार मे रख दे। जब भी आपको त्वचा की मृत कोशिकाएं निकालनी हो तो इस मिश्रण का स्क्रब के रूप मे अपने चेहरे तथा सारे शरीर पर प्रयोग करे। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और अंदर से साफ़ रखता है।
Akhrot (Walnuts)
एक चम्मच सहद, एक चम्मच बारीक़ पिसा अखरोट, 1 चम्मच पिसा बादाम और आधे निम्बू का रस मिलाइये। इसे चेहरे पर लगाइये और 10 मिनट के बाद इसे हल्के हांथो से रगड़कर पानी से धो लीजिये। यह संवेदनशील त्वचा को अंदर से साफ़ करता है।
Oatmeal
इस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच ओटमील लेकर उसे पीस ले। ¼ चम्मच नमक और 12 चम्मच जैतून का तेल मिक्स करे। इससे एक महीन पेस्ट तैयार करे, फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाए। कुछ मिनट रहने देने के बाद इसे साफ़ पानी से धो ले। ओटमील स्क्रब आपके चेहरे पर पड़े एक्ने के दाग को मिटाएगा और त्वचा को साफ़ करेगा।
Khira
ये स्क्रब अन्य किसी भी स्क्रब की तुलना मे सबसे ज्यादा सरल है। 1 खीरा लेकर उसे मैश कर ले। फिर उसे चेहरे पर लगाए। उसके पश्चात किसी भी एक डायरेक्शन मे मसाज करे। चेहरे पर से तेल हटाने का यह सबसे सरल तरीका है। इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा साफ़ और तेलिया रहित हो जाएगी।
Strawberry
2-3 स्ट्रॉबेरी लीजिये, फिर उसमे 1 चम्मच ओटमील ले और आधा चम्मच निम्बू का रस ले। स्ट्रॉबेरीज को मैश कर ले, उसके बाद उसमे पिसी हुई दलिया मिलाये, फिर थोड़ा निम्बू का रस मिलाकर पेस्ट बना ले। आँखों से दुरी बनाते हुए फेस पर लगाए। चेहरे पर 3 से 5 मिनट मसाज करने के बाद पानी से धो ले। इसके बाद आपको खुद ही डिफरेंस दिखेगा।
Santra (Orange)
संतरे के छिलके को पूरी तरह से सुखाकर महीन पाउडर बना ले। फिर 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लेकर उसमे 2 चम्मच ओटमील पाउडर, 1 चम्मच सहद और 1 चम्मच पानी मिलाये। यह मिश्रण से चेहरे पर मसाज करे, फिर उसे पानी से धो ले।