Relationship Problems in Hindi: Rishto mai aane wali Samasyae
हम सब एक दूसरे से किसी न किसी रिश्ते मे बंधे है। जब आप किसी के साथ रिश्ते मे होते तो उनके साथ आपका अच्छा और बुरा दोनों समय गुजरता है। रिश्ता चाहे कोई भी हो, चाहे वो पति पत्नी का हो या दो प्यार करने वालो का, हर रिश्ते मे समस्याए तो आती ही है।
रिश्ते मे हमेशा सुख बना रहे यह जरुरी नहीं, कई बार रिश्तो मे मतभेद भी होते है। क्योकि जहा दिन होता है वहा रात भी आती है। उसी तरह रिश्ते भी होते है। लेकिन इन् समस्याओ को समझ कर इनसे निपटकर ही रिश्तो मे आगे बढ़ा जा सकता है।
रिश्ते सिर्फ कुछ घंटे या फिर दिनों के लिए नहीं होते यह तो जिंदगी भर के लिए आपके साथी का साथ निभाने के लिए होते है। साथ निभाते समय आपके और सामने वाले के विचारो मे कई अंतर आएंगे, लेकिन कई बार रिश्तो को निभाने के लिए समझौता करना पड़ता है। तभी रिश्ते कामयाब बनते है।
कई बार यह समझौता आपको करना पड़ता है और कई बार आपके साथी को। अगर दोनों मे से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है तो इससे कई परेशानिया आ सकती है। आज हम आपको रिश्तो मे आने वाली समस्याओ के बारे मे बताने जा रहे है। आइये जानते है Relationship Problems in Hindi.
Sanvad Ki Kami
भले ही आपने इस बात पर इतना गौर ना किया हो, लेकिन रिश्तो मे समस्याए आने के पीछे का एक कारन संवाद की कमी अर्थात communication gap भी होता है। अक्सर देखा गया है की job करने वाले couples एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पते। दिन भर वो काम मे व्यस्त होते है और रात को थकने के कारन जल्दी सो जाते है।
ऐसे मे उन दोनों के बिच का बंधन मजबूत नहीं बन पता है। हम आपको बता दे, जब दो लोग एक दूसरे से बातचीत करते है, एक दूसरे को वक्त देते है। तभी उनके बिच प्यार बढ़ता है। और प्यार एक रिश्ते में बहुत जरुरी होता है। नहीं तो आपका रिश्ता केवल नामी कहलाता है।
Ek Dusre mai Vishvas Ki Kami
किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास और भरोसे पर टिकी होती है। यदि आप या आपका साथी एक दूसरे का भरोषा तोड़ते है तो इससे रिश्ते मै परेशानिया बढ़ने लग जाती है। और कई बार तो ऐसा होता है की आपका साथी सही होता है इसके बावजूद भी आप उस पर विश्वास नहीं कर पाते, जो किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं है।
इसलिए यदि आप किसी रिश्ते के लिए गंभीर है तो एक दूसरे पर भरोसा रखना सीखे। आपको दोनों को ही एक दूसरे के प्रति सम्पर्पित रहना पड़ेगा। एक बात हमेशा याद रखे विश्वास तोड़ने में एक पल लगता है लेकिन इसे बनाने मे कई साल लग जाते है। इसके अतिरिक्त Relationship Issues से बचने के लिए अपने साथी का सम्मान भी करे।
Apne Sathi Ke Prati Jalan
जलन हर व्यक्ति मे होती है लेकिन यह किसी में ज्यादा होती है किसी मे कम होती है किन्तु इसके बीज सब में होते है। यदि आपको आपके साथी के प्रति ही यह भावना आने लग गयी है तो समझ जाये की आपके रिश्ते की डोर अब टूटने मै देर नहीं लगेगी।
देखा गया है की दो लोगो मे एक साथी कर्रिएर के उच्च मुकाम पर पहुच जाता है, वही दूसरा कुछ खास नहीं कर पता है। ऐसे मे कई बार व्यक्ति मे जलन के भाव आने लगते है। यह ज्यादातर उंन केसेस मे होता है, जहा पत्नी की कमाई पति से ज्यादा होती है, तो पति यह बर्दास्त नहीं कर पते है।
यदि आपको भी अपने साथ यह समस्या देखने को मिल रही है तो Relationship Advice के अनुसार अपने उच्च औदे का अपने रिश्ते पर प्रभाव न पड़ने दे। क्योकि यह रिश्ते मे दुरी पैदा कर सकता है।
Paisa Bhi Hai Duri Ki Wajah
पैसा एक ऐसी चीज है जो हर रिश्तो मे दुरी ला सकता है। यह थोड़ा अजीब जरूर है परंतु जीवन की मुलभुत चीजे पैसे से पूरी होती है और कई खुशिया पैसे के द्वारा ही मिलती है। पैसा आपकी पूरी जिंदगी नहीं होता किन्तु बहुत कुछ होता है।
यदि आपके बिच में पैसो को लेकर समस्या आती है तो आप दोनों मिलकर रात में कुछ देर बैठे और पुरे महीने की खर्चे की योजना बना ले ताकि आपको और आपके साथी को खर्च करने तथा बचत करने का तरीका निकाल सके। जिससे आपके बिच मे पैसो को लेके मतभेद न हो। हो भी सकता है की आप दोनों की राय अलग हो लेकिन साथ बैठकर आप एक decision लेकर आगे बढ़ सकते है।
Anya Karan inhe Bhi Jane:-
- कई महिलाओ पर घरेलु अत्याचार जैसे कई पुरुष महिलाओ पर हाथ उठाते है तथा कई पुरुष गाली आदि का इस्तेमाल करके पत्नी को दुख पहुचाते है। इन् सभी के कारन भी रिश्ते सामान्य नहीं चल पाते है।
- कई लोग अपने पार्टनर की महत्वपूर्ण बातो पर भी ध्यान नहीं देते जिससे उनके बिच मे दूरिया आने लग जाती है। अच्छे रिलेशनशिप के लिए अपने पार्टनर के बातो को तवज्जो दे।
- कई लोग बुरी आदतों से जैसे alcohol, bidi, drug आदि का सेवन करते है जिससे उनके रिश्तो में दूरियां आ जाती है। इसलिए इन् सभी से दुरी बनाये रखे।
- कई कपल्स मे यह भी देखा गया है की वो अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह नहीं उठाते जैसे finance या बच्चो की तरफ बन रही जिम्मेदारियां नहीं ले पते। ऐसे में रिश्तो में परेशानिया आना तो तय है।
ऊपर आपने जाना Relationship Problems in Hindi. यदि आप अपने रिश्ते को जिंदगी भर संवार के रखना चाहते है तो कोशिश करे की उपरोक्त समस्याए आपके रिश्ते में ना आये।
