Beauty Tips for Oily Skin in Hindi: Aese Kare Teliya Twacha Ki Dekhbal
हर लड़की सुन्दर निखरी हुई त्वचा चाहती है। सुन्दर त्वचा के लिए चेहरे की त्वचा का स्वस्थ होना बेहद जरुरी है। अगर आपकी त्वचा तेलिया है तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे की तेलिया त्वचा वालो का रंग गोरा होने के बावजूद भी थोड़ा काला नजर आता है। साथ ही ऐसी त्वचा वालो को मुहासे और ब्लेकहेड्स की समस्या कुछ ज्यादा ही होती है।
इसके अलावा तेलिया त्वचा पर मेकअप भी नहीं टिकता है। इसलिए तेलिया त्वचा वाली लडकिया मेकअप करने से भी कतराती है। और वो कतराए भी क्यू ना अगर वो मेकअप करेंगी तो उनकी त्वचा तेलिया होते ही उनका पूरा मेक अप इधर उधर हो जायेगा।
अगर आप भी यहाँ बताई गयी समस्या से परेशान है तो हम आपको बता दे की कुछ टिप्स को अपनाकर इस परेशानी से निजाद पायी जा सकती है। बस ऑयली स्किन को अन्य तरीके की त्वचा से ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत होती है।
इस तरह की त्वचा पर धूल और गन्दगी बहुत जल्दी जमती है। जिसकी वजह से मुहासे होना आम बात है। तो आइये जानते है Beauty Tips for Oily Skin in Hindi, त्वचा का अतिरिक्त तेल हटाने के लिए आसान उपाय।
टिप्स फॉर ऑयली स्किन के अंदर सबसे पहले आती है त्वचा की सफाई। त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए यह सबसे ज्यादा जरुरी है। इसके लिए आपको दिन मे कम से कम तीन बार अपने चेहरे को धोना चाहिए। एक सुबह उठने के बाद, एक बार शाम को और एक बार सोने से पहले। इसके अलावा कही बाहर से आने के बाद भी चेहरे की गन्दगी को साफ़ करने के लिए चेहरा धोये। आप इसके लिए किसी अच्छी कंपनी का फेसवाश या बेसन का इस्तेमाल कर सकती है।
Tanav Se Dur Rahe
तेलिया त्वचा के पीछे का एक मुख्य कारण तनाव भी है। तनाव के माहौल में रहने से त्वचा पर मुहासे जैसी समस्या भी होती है। इसके लिए जरुरी है की आप हमेशा खुश रहे। अगर आपको काम का ज्यादा तनाव रहता है तो रोज सुबह मैडिटेशन और योग का सहारा ले। ऐसा करने से चेहरा चमकदार और सुन्दर बनता है।
Tamatar Bhi Faydemand
तेलिया त्वचा को दूर करने के लिए टमाटर का प्रयोग भी बेहतर विकल्प है। टमाटर मे त्वचा को साफ़ करने और तेल सोखने के गुण होते है। इसका इस्तेमाल भी बहुत ही सरल है। टमाटर के रस को एक कटोरी मे निकालकर रख ले फिर रुई की सहायता से चेहरे पर लगाए। 15 मिनट रखने के बाद पानी से चेहरा धो ले।
Kheera
खीरा विटामिन्स, मिनरल्स, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर माना जाता है जो की तेलिया त्वचा के लिए स्तम्मक का काम करता है। यह त्वचा को ठंडक देने के साथ साथ अतिरिक्त तेल को निकालने मे भी मदद करता है। त्वचा से तेल को निकालने के लिए रात को सोते वक़्त अपने चेहरे पर खीरे के टुकड़ो को अच्छी तरह से रगड़ ले या फिर आप चाहे तो इसका रस निकालकर भी लगा सकते है।
Baalo Ko Saaf Rakhe
आपको यह बात सुनकर शायद आश्चर्य लग रहा हो। लेकिन गंदे बाल का होना भी तेलिया त्वचा का कारण होता है। दरअशल जब आपके गंदे बाल आपके चेहरे पर आते है तो इसमें पाए जाने वाले कण से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते है। नतीजनत त्वचा के आयल ग्लांड्स अधिक सक्रिय हो जाते है और त्वचा तेलिया हो जाती है। इसलिए यह बहुत जरुरी है की बालो को अच्छी तरह साफ़ रखा जाये।
Inn Tariko Ko Bhi Apnaye
- मुल्तानी मिटटी को पानी मे भिगोकर इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो ले।
- ऑयली स्किन से राहत पाने के लिए शहद के साथ बादाम को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करे फिर इसे चेहरे पर लगा ले।
- पपीता और चन्दन के पाउडर का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा का तेल कम होने लगता है।
- तेलिया त्वचा के लिए विटामिन B फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अपने आहारों मे विटामिन B से भरपूर भोजन जैसे की दाने और फल्लियो को शामिल करना चाहिए।
- चेहरे से तेल को निकालने के लिए दही का प्रोयोग करे। दही ठंडा होता है और इसमें तेलिया त्वचा से लड़ने की क्षमता होती है। इसे लगाने के लिए बेसन या फिर दलिये को मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगा ले फिर ठन्डे पानी से धो ले।
- निम्बू तेलिया त्वचा के साथ साथ चेहरे से दाग धब्बो को मिटाने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे लगाने के लिए 1 चम्मच निम्बू के रस मे आधा चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध को मिला ले और फिर चेहरे पर लगा ले। और 15 मिनट बाद पानी से धो ले।
- चेहरे पर अंडे के सफ़ेद भाग को लगा लीजिये फिर 1 घंटे के बाद बेसन के आटे से चेहरे को धो ले। इससे चेहरे के छोटे छोटे छिद्र खुल जाते है, और तैल्य युक्त त्वचा दूर हो जाती है।
- नीम की पत्तियो का उपयोग करे। इसके लिए पत्तियो को अच्छी तरह से उबाल ले फिर इस पानी से चेहरे को धो ले। ऐसा करने से तेलिया त्वचा को दूर किया जा सकता है और साथ ही यह मुहासों मे भी फायदेमंद होता है।
