Kam Umra Mai Shadi ke Fayde aur Nuksaan
भारत मे सालो से ही बाल विवाह होता आ रहा है लेकिन पश्चिमी सभ्यता हावी होने पर लोगो के विचारो मे बदलाव आया और शादी करने की उम्र बढ़ी और सामान्यतया लोग 20 से 30 की उम्र के बिच मे शादी करने लगे है।
भारत के कानून मे विवाह के लिए निर्धारित उम्र 18 है लेकिन कई इलाके ऐसे भी है जहा पर अभी भी बाल विवाह हो रहे है। घर वालो के दबाव मे बच्चे शादी तो कर लेते है लेकिन वो इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं होते है। भारतीय श्रम कल्याण विभाग ने बाल विवाह को रोकने के लिए कई कदम उठाये है।
कम उम्र मे शादी करने से लड़के और लड़कियों का उचित विकास नहीं हो पाता है साथ ही समय से पहले परिवार की जिम्मेदारी उठाने मे दिक्कत आती है जिसके लिए वो तैयार नहीं होते है।
Kam Umra Mai Shadi ke Fayde
कम उम्र मे शादी करने से लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ ज्यादा समय व्यतीत करते है जिससे जीवनसाथी को समझने मे आसानी होती है।
कम उम्र मे शादी होने से लड़की आसानी से अपने पति के घर मे घुल-मिल जाती है और परिवार के सभी सदस्यो को जानने का उसे पूरा समय मिल जाता है। कम उम्र मे शादी करने से बच्चे भी जल्दी पैदा हो जाते है जिससे बच्चो के करियर को सही दिशा दी जा सकती है।
Kam Umra Mai Shadi ke Nuksaan
Kam Umra Mai Shadi ke Nuksaan
कम उम्र मे शादी करने के बाद आदमी को अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए पर्याप्त समय कम मिल पाता है। आदमी के कंधे पर समय से पहले ही पारिवारिक जिम्मेदारी आने की वजह से वह उनका निर्वाह नहीं कर सकता है।
कम उम्र मे शादी करने से एजुकेशन पूरी नहीं हो पाती है। पारिवारिक जिम्मेदारी होने से लडकिया अक्सर अपनी पढाई बिच मे ही छोड़ देती है। कम उम्र मे शादी होने के बाद पारिवारिक जिम्मेदारी होने से आदमी या औरत अपना पूरा ध्यान करियर या व्यवसाय पर नहीं लगा सकते है।
करियर का विकास होने से पहले शादी कम उम्र मे हो जाये तो आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते है। महिलाये और पुरुष दोनों उम्र के साथ सामाजिक स्तिथियों को समझने मे अधिक परिपक्व नहीं हो पाते है। महिलाये जो समय से पहले गर्भवती हो जाती है उनको कई समस्याएं शुरू हो जाती है।
महिलाओ को प्रसूति सम्बंधित कई रोग शुरू हो जाते है। स्त्रियों को कम उम्र मे ही बच्चो को सम्भालने की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है जिसके लिए वह तैयार नहीं होती है। पारिवारिक जरूरते न पूरी होने पर घरेलु कलह बढ़ते है जिसकी वजह से तनाव रहता है।
गॉव मे शिक्षा का लेवल बहुत कम है और शादियां बचपन मे ही हो जाती है। कम उम्र मे शादी से आदमी और औरत दोनों की समझ कम होती है और वह फैमिली प्लानिंग पर ध्यान नहीं देते है जो की जनसंख्या मे बढ़ोतरी का प्रमुख कारण है।
ऊपर आपने जाना kam umra mai shadi karne ke kuch fayde aur kuch nuksaan. पर आप आज की जनरेशन के हिसाब से जिए। कम उम्र मे शादी नहीं करे। और अच्छी तरह से अपने करियर को बनाये और हैप्पी रहे।
