Home Remedies in Hindi: घरेलू नुस्खे: Rogo Se Bachne Ke Tarike
हमारा शरीर पांच तत्वो के मिश्रण से बना है। इन तत्वो मे यदि थोड़ा भी असंतुलन आ जाता है तो यह हमारे स्वास्थ पर प्रभाव डालता है। हमारा शरीर कभी भी अस्वस्थ हो सकता है। जैसे की आपने अक्सर देखा होगा की रात तक तो आप ठीक रहते है और जब अगले दिन सुबह उठते है तो आपका गला ख़राब रहता है। या फिर आपने एक दिन बाहर खाना क्या खा लिया आपको पाचन की समस्या हो गयी।वही कभी कभी तो ऐसा होता है की लोग स्वस्थ होने के लिए जिम जाते है लेकिन अकड़ी हुई गर्दन के साथ वापिस आते है। अर्थात रोजमरा की जिंदगी मे हमें छोटी मोटी समस्याओ से जूझना ही पड़ता है। तो क्या हर दिन दर्द से छुटकारा पाने के लिए हम डॉक्टर के पास चक्कर लगाते रहेंगे।
यह तो मुमकिन नहीं हो सकता है। इसका जवाब छुपा है प्राकृति के पास। प्राकृति ने धरती पर इंसान को स्वस्थ जिंदगी देने के लिए कई औषधीय मुकम्मल कराई है। यदि इंसान इन औषधियों का प्रयोग करता है तो वो हमेशा स्वस्थ रहेगा।
यह औषधीय शरीर को खतरनाक बीमारियों से लड़ने मे मदद करती है। तो आइये जानते है कुछ उपयोगी Home Remedies in Hindi जिनका उपयोग करके आप स्वस्थ जिंदगी जी सकते है।
Useful Home Remedies in
Hindi: Swasth Sharir Ke Liye Jaruri
Useful Home Remedies in
Hindi
प्राकृतिक औषधियों मे वो नाम आते है जिनके गुणों को उंगलियो पर गिनाया नहीं जा सकता है। हमारी रोजमरा की जटिल हो चुकी जिंदगी को सही करने के लिए इनमे छिपे फायदे बेहद जरुरी है। इन औषधियों से शरीर निरोगी बनता है। इनसे बुढ़ापा कोसो दूर रहता है। यह बच्चो से लेकर बड़ो सभी को फायदा देती है।यह आपके किचन मे आसानी से मिल जाती है। इनसे किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं रहता है। तो आइये जानते है कुछ खाश उपयोगी Home Remedies in Hindi, जिनमे हमारी अच्छी सेहत का राज छुपा है।
Guno Ki Khan Adrak
आप सभी ने अदरक की चाय कभी ना कभी तो जरूर पी होगी। आपको इसकी चाय पसंद भी आई होगी। हम आपको बताना चाहते है की अदरक मे आपको स्वस्थ रखने की जबरदस्त शक्ति होती है। यदि आपको पाचन से जुडी कोई समस्या है तो समझ लीजिये की आपको उसकी औषधि मिल गयी है। अदरक का रस लेने से पेट मे गैस, अपच आदि परेशानियों से निजात मिलता है। साथ ही यदि आपको पेट मे कीड़े हो गए हो तो वो भी अदरक से ठीक हो जाते है। इसके अतरिक्तखांसी और सर्दी को कम करता है और जोड़ो के दर्द मे लाभदायक है।
खली पेट इसका दो चम्मच रस पिने से खून साफ़ होता है।
यह रक्त मे शर्करा की मात्रा को कम करता है और इन्सुलिन की मात्रा बढ़ाता है।
Aayurvedik Chikitsa Ka
Mahatvapurn Ang Shahad
सदियो से ही शहद का इस्तेमाल महत्वपूर्ण औषधि के रूप मे होता आ रहा है। यह आयुर्वेद चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण अंग है। यदि हम प्राचीन मिस्र की बात करे तो इसे त्वचा और आँखों की बीमारियों मे इस्तेमाल किया जाता था। दरअशल इसे जलने के दागो पर भी प्राकृतिक बैंडेज के रूप मे लगाया जाता था।यदि शहद को गुनगुने पानी मे मिलाकर पिया जाये तो उसका खून मे लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या पर लाभदायक असर पड़ता है। शहद शरीर पर अलग अलग तरह से असर डालता है। यह इस बात पर निर्भर करता है की आप इसका सेवन किस प्रकार से कर रहे है।
Chehre Par Chamak Laye
Jeera
आमतौर पर जीरे का इस्तेमाल व्यंजनों मे तड़का देने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है की स्वाद बढाने के साथ साथ यह कई और गुणों से भी भरपूर है। यह हमारी सुंदरता को बढाने मे भी उपयोगी है। इसके लिए पानी मे जीरा उबाल ले और छान ले। फिर इस पानी से चेहरा साफ़ करने से चेहरे पर चमक आती है। यहाँ जाने जीरा के और भी कई फायदे।दही मे भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से डायरिया मे फायदा होता है।
एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए एक चुटकी कच्चा जीरा खाने से फायदा मिलता है।
जीरे का नियमित इस्तेमाल शरीर की शोधन की प्रकिर्या को तेज करता है। मोटापा कम करने के अलावा जीरा कई बीमारियों मे भी लाभदायक है।
Lehusn- Khoon mai
Platelets Badhaye
लहसुन मे विटामिन a, b और c पाए जाते है। इसका भी आयुर्वेदिक औषधि मे बहुत महत्व है। यह कई सारी गंभीर बीमारियों को दूर करने मे मदद करता है। यदि आप दुर्बलता और नपुसंकता का शिकार है तो आपको नियमित रूप से लहसुन जरूर खाना चाहिए।रक्त मे प्लेटलेट की कमी को दूर करने के लिए लहसुन और नमक को बराबर मात्रा मे सेवन करे।
रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कली छीलकर पानी के साथ निगल लेने से उच्च रक्तचाप काबू होता है।
लहसुन मे एंटीबायोटिक गुण होते है।लहसुन मे एंटीबायोटिक गुण होते है। इसलिए फोड़े होने पर लहसुन को पीसकर उसकी पट्टी बांधने से फोड़े मीट जाते है।
Loung – Swasth Ko Durust
Rakhe
लौंग मे आपके स्वस्थ को दुरुस्त रखने के कई गुण होते है। लौंग मे होने वाला एक खास तरह का स्वाद इसमें होने वाले तत्व यूगेनोल की वजह से होता है। यही तत्व इसमें खास तरह की गंध पैदा करता है। लौंग की तासीर गर्म होती है इस कारण इसे बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।मसूड़ो मे सूजन होने पर या दांत में दर्द होने पर लौंग के तेल को रुई मे भिगोकर मसूड़ो पर लगाए। जल्द ही मसूड़े ठीक हो जायेंगे।
लौंग के तेल को किसी जहरीले कीड़े के काटने पर, त्वचा पर कट लग जाने पर, घाव और फंगल इन्फेक्शन पर भी इस्तेमाल कर सकते है।
लौंग के उपयोग से उल्टी आने की समस्या, जी घबराना और मॉर्निंग सिकनेस मे आराम मिलता है। लौंग को इमली, थोड़ी सी शक्कर के साथ पानी के साथ पीना चाहिए।
Kai Rogo Ki Ek Dawa
Dalchini
हमारे देश मे सदियों से दालचीनी और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल होते चला आ रहा है। हकीम और वैद्य तो इसे लाख दवाओं की एक दवा बताते है। दालचीनी चमत्कारी औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहायड्रेट, फॉस्फोरस, लोहा आदि।दालचीनी से पाचन तंत्र बेहतर होता है। यदि पेट का कोई रोग हुआ हो या इन्फेक्शन हुआ हो तो दालचीनी की चाय का सेवन करना चाहिए।
साइनस के कारण यदि सिरदर्द हो रहा हो तो एक चौथाई चम्मच दालचीनी को पानी मे मिलाकर पेस्ट बनाकर सर मे लगाए।
इससे एक्ने का उपचार भी किया जा सकता है। गुलाब जल के साथ दालचीनी मिलाकर 10 मिनट तक लगाए और डर दही ले। इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल तत्व बैक्टीरिया को मारने मे मदद करते है।
Hing – Khusbu aur Sehat
Se Bharpur
हींग सौंफ की प्रजाति का एक ईरान मूल का पौधा है। इसका इस्तेमाल अक्सर दाल और सब्जी बनाने मे किया जाता है। हींग ना केवल खाने की खुसबू बढाती है बल्कि उसका स्वाद भी बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते है स्वाद और खुसबू बढ़ाने के अलावा भी हींग के और भी फायदे है।हींग प्राकृतिक रूप से बलगम को दूर कर छाती से कंजेस्टिव को ठीक करता है। यह शक्तिशाली स्वशन उत्तेजक है।
हींग में एंटीऑक्सीडेंट और दर्द निवारक तत्व मौजूद होते है। इसके सेवन से पीरियड, डान, माइग्रेन आदि का दर्द ठीक किया जा सकता है।
हींग मे उच्च मात्रा मे एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते है जिसकी वजह से इसे स्किन केयर उत्पादों मे मिलाया जाता है।
Haldi
हल्दी का प्रयोग हम भोजन मे करते है। प्राचीन समय से ही इसे सुभ कामो के लिए प्रयोग मे लाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते है हल्दी मे छिपे इन गुणों के बारे मे जो आपकी सेहत के लिए कितने लाभदायक है।यदि सर्दी और जुखाम से नाक बंद है तो हल्दी, शहद और काली मिर्च को मिलाकर सेवन करे।
हल्दी के प्रयोग करने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। हल्दी शरीर मे जमे फैट्स को कम करती है। साथ ही इसमें मौजूद गुण आपके वजन को घटाते है।
हल्दी वाला दूध पिने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके हड्डियों मे होने वाली समस्याओ से भी बचाते है।
आटा, कच्चा दूध, टमाटर का जूस और हल्दी को एक साथ मिलाये और इसका पेस्ट बना ले। अब इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दे और बाद मे पानी से चेहरा धो ले।
ऊपर आपने जाना Home Remedies in Hindi. यह औषधियां आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए अपने आहार मे इनका समावेश जरूर करे।