Hair Removal Tips in Hindi: अनचाहे बालो को हटाने के उपाय: Anchahe Baalo Ko Hatane Ke Upaye
आजकल हर कोई फैशनेबल दिखना चाहता है। फैशनेबल दिखने के लिए लोग कई चीज़े करते है जैसे लेटेस्ट ट्रेंड का मेकअप, केपे, जूते आदि। अगर लड़कियों की बात करे तो फैशनेबल दिखने के लिए वो छोटे कपडे पहनना पसंद करती है। आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल में स्लीवलेस और शॉर्टड्रेस पहनना बहुत ही आम बात हो गयी है।शार्ट ड्रेस्सेस पहनने के लिए आपके शरीर की त्वचा का साफ़ दिखना बहुत जरुरी है। इसलिए जिन लड़कियों के शरीर मे बाल होते है उन्हें अपने पसंद के कपडे छोड़कर कुछ और पहनना पड़ता है।
शरीर से अनचाहे बालो को हटाने के कई तरीके है जैसे वैक्सिंग, थ्रेडिंग आदि। इन उपायो को अपनाने से हमें अनचाहे बालो से छुटकारा तो मिल जाता है, लेकिन यह तरीके अपनाने से हेयर ग्रोथ और बढ़ जाती है। ऐसे मे हमेशा पार्लर जाने का झंझट बना रहता है।
इसलिए बेहतर होगा यदि हम घरेलु उपायों का सहारा ले। इससे हमें अनचाहे बालो से निजाद भी मिलेगी और किसी तरह के साइड इफेक्ट्स की चिंता भी नहीं सताएगी। तो आइये जानते है Hair Removal Tips in Hindi, शरीर के अनचाहे बालो से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय।
Home Remedies for Hair
Removal Se Hataye Unchahe Baal
शरीर पर अनचाहे बालो के होने के कई कारण हो सकते है। जैसे हार्मोंस में असंतुलन, काम का तनाव। कभी कभी तो अधिवृक्क (Adrenal) ग्रंथि पर ट्यूमर होने पर शरीर पर अनचाहे बालो की ग्रोथ बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए आइये जानते है कुछ खाश घरेलु उपाय।
Shahad aur Chini Ka
Mishran
शहद और निम्बू त्वचा की सुंदरता बढ़ाने और रंगत निखारने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका प्रयोग अनचाहे बालो को हटाने के लिए भी कारगर है। इसके लिए शहद, निम्बू का रस और चीनी को समान मात्रा में लेकर गर्म कर ले। उसके बाद इस मिश्रण को हाथ और पैरो पर लगा ले, लगाने के बाद इस पर कॉटन के कपडे की पट्टी चिपका कर खिंचे। ऐसा करने से अनचाहे बाल निकल जाते है।
Haldi Ka Prayog Kare
त्वचा के लिए हल्दी एक एंटीसेप्टिक का काम करती है। इसका प्रयोग अनचाहे बालो को हटाने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए हल्दी में बेसन को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करे। फिर इसे चेहरे और हाथ-पैरो पर लगा ले। 15-20 मिनट के बाद हलके हाथो से घिसे। ऐसा रोजाना करने से अनचाहे बालो से छुटकारा पाया जा सकता है। बेसन से त्वचा मुलायम भी बनती है इसलिए इसका प्रयोग ज्यादा लाभकारी होता है।
Nimbu Bhi Hai Faydemand
फेस हेयर रिमूवल के लिए निम्बू भी बेहद फायदेमंद होता है। इसका उपयोग कील और मुहासों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। शरीर से अतिरिक्त बाल हटाने के लिए निम्बू और चीनी के रस को मिला ले और फिर इसे चेहरे पर लगा ले। इसे लगाने के बाद बालो की ग्रोथ की दिशा मे हलके हाथो से मालिश करे। 5 मिनट के बाद इसे धो ले। ऐसा रोजाना करने से धीरे धीरे चेहरे के अनचाहे बाल ख़तम होने लगते है।
Dahi Aur Besan Ka Prayog
Kare
बेसन और दही का मिश्रण तैयार कर हाथ, पैरो और चेहरे पर लगा ले। हल्का सूखने के बाद इसे हाथो से रगड़े। ऐसा नियमित तौर पर करने से शरीर के अनचाहे बालो से मुक्ति मिलती है।
Papita (Papaya)
पपीता पोषक तत्वो से भरपूर होता है। इसका प्रयोग करने से शरीर के अनचाहे बाल हमेशा के लिए ख़तम हो जाते है। इसके लिए कच्चे पपीते को शरीर के बाल वाले स्थान पर 15 मिनट तक रगड़े। ऐसा कुछ हफ़्तों तक रोज करे, आपको खुद फर्क दिखने लगेगा।
Ande Ka Mask
अंडे मे पाए जाने वाले तत्व भी शरीर के अनचाहे बालो को हटाने मे सहायक होते है। इसे लगाने के लिए इसका मास्क तैयार करे और फिर इसे चेहरे पर लगा ले। थोड़ी देर बाद चेहरे को गीले कपड़े से साफ़ कर ले। ऐसा करने से बाल कपडे पर चिपक कर निकल जाते है। इस विधि को रोजाना करने से जल्द ही अनचाहे बालो से छुटकारा पाया जा सकता है।
Aalu
शरीर के अतिरिक्त बाल हटाने मे आलू, ओक्सि ब्लीच की तरह काम करता है। इसे लगाने के लिए दाल के साथ इसे पीसकर मिश्रण तैयार करे। फिर इसे चेहरे पर लगा ले। हल्का सूखने के बाद मालिश करे और ठन्डे पानी से धो ले। ऐसा नियमित रूप से करने से अनचाहे बालो को कम किया जा सकता है।
Hair Removal Tips:
Anya Tarike Inhe Bhi Apnaye
पमिस के पत्थर को नहाते वक्त हाथ, पैरो पर रगड़ने से बालो को हटाया जा सकता है।लेज़र के द्वारा भी अनचाहे बालो से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन यह तकनीक बहुत महंगी होती है।
वेसिंग करने से लंबे समय तक के लिए अनचाहे बालो से छुटकारा पाया जा सकता है।
ब्लीचिंग का प्रयोग चेहरे और गालो के आसपास के बालो को छुपाने के लिए किया जाता है। इससे बालो का रंग बदल कर सुनहरा हो जाता है और वो दिखाई नहीं देते है।
थ्रेडिंग के द्वारा भी अनचाहे बालो को हटाया जा सकता है।