Bridal Beauty Tips in Hindi: दुल्हन की सुंदरता बढ़ाने के बेहतरीन उपाय
शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो चाहती है की वो बहुत ख़ूबसूरत लगे। ख़ूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ कपडे और गहने ही नहीं त्वचा की सुंदरता का भी खयाल रखना पड़ता है। त्वचा का ख़ास होना, आपके मेकअप को निखार देता है।इसलिए विवाह के दिनों में प्रत्येक दुल्हन प्राकृतिक सुंदरता पाने का काफी प्रयत्न करती है। इसलिए शादी के दिन के पहले वह कई प्रकार के फेसिअल और ब्लीच करवाती है। इससे त्वचा अच्छी दिखती है पर यह चमक अस्थायी होती है।
स्वस्थ त्वचा ही दुल्हन की सुंदरता का एक अनिवार्य हिस्सा है। स्वस्थ त्वचा ना केवल बाहरी सुंदरता बल्कि अंदरूनी स्वस्थ्य की अच्छी स्तिथि को भी दर्शाता है।
यदि आपकी शादी जल्द ही होने वाली है। और आपके चेहरे पर दाग धब्बे है तो आपको घरेलु उपचार जरूर अपनाना चाहिए। यदि आपके चेहरे पर दाग धब्बे हो तो चेहरा गोरा होने के बाद भी अच्छा नहीं दीखता। घरेलु उपचारो को काम करने में थोड़ा समय लगता है लेकिन इसका असर लम्बे समय तक टिकता है। इसलिए यदि आपकी शादी होने वाली है तो जल्दी से अपना ख्याल रखना शुरू कर दे। आइये विस्तार से जानते है Bridal Beauty Tips in Hindi.
Bridal Beauty Tips in Hindi: Inn Tariko Se Nikhregi Sundarta
Twacha Ko Saaf Kare
यदि आप अपने चेहरे की त्वचा को अच्छा करना चाहते है तो सबसे पहले तो उसे साफ़ रखना शुरू कर दे। ना केवल दिन मे बल्कि रात को सोने जाने से पहले भी चेहरे को धोये। साबुन के बजाय बेसन का इस्तेमाल करे। शादी फिक्स होने के कुछ दिन पहले से ही लडकिया तैयार रहने लगती है। मेकअप के साथ सोना नुकसान देह हो सकता है। सोने से पहले कच्चे दूध की मदद से मेकअप को निकले। यह एक अच्छा प्राकृतिक क्लेअन्सर है।
Vitamin C Ka Sevan
आपने अक्सर देखा होगा की आप ऊपरी तौर पर कितनी ही कोशिश क्यों ना करले। यदि आप अंदर से स्वस्थ नहीं है तो आपका चेहरा अच्छा नहीं दीखता है। हमें भीतरी रूप से अच्छा होने की जरुरत है। इसके लिए विटामिन c से भरपूर खाद्य पदार्थो का सेवन करना जरुरी है। दरअशल विटामिन c हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है।इसलिए यदि आपने अभी तक विटामिन c का सेवन करना शुरू नहीं किया है तो बिना देर किये चीकू, निम्बू, संतरा, अमरुद, पपीता आदि फलो का सेवन शुरू कर दे। यह स्वस्थ एवं चमकदार त्वचा पाने का सबसे सस्ता और आसान उपाय है। यह त्वचा में नई कोशिकाओं को उत्पन्न करता है और त्वचा को जवां बनाये रखता है।
Haldi Ka Ubtan
आपने अक्सर देखा होगा की भारतीय संस्कृति में शादी से पहले त्वचा पर उबटन का प्रयोग किया जाता है। भले ही आपने इसे केवल एक रस्म की तरह ही देखा हो लेकिन आपकी त्वचा को अच्छा करने में भी हल्दी बहुत अहम् भूमिका निभाती है। शादी से कुछ दिन पहले ही हल्दी को बेसन और दूध के साथ मिलाकर उबटन बना ले और चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाए। यह उबटन आपके चेहरे के दाग धब्बे तो दूर करेगा ही साथ ही त्वचा की रंगत को भी हल्का करेगा।यदि आपकी त्वचा तेलिया हो तो आप दूध की जगह हल्दी में निम्बू और गुलाब जल मिलाकर भी लगा सकते है। इससे चेहरे के मुहांसे भी ठीक हो जायेंगे। क्या आप जानते है की यदि आपका रक्त साफ़ नहीं हो तो आप लाख कोशिशें कर ले आपकी त्वचा को नहीं चमका सकते। हल्दी एक प्राकृतिक घटक है जो त्वचा की अधिकतर समस्याओ से छुटकारा दिलाती है। इसको आप व्यंजन या दूध के साथ ले सकते है। लेकिन हां हल्दी का एकदम अधिक इस्तेमाल भी ना करे।
Bharpur Nind Le
दुल्हन की खूबसूरती के लिए जितना उसकी त्वचा का अच्छा होना जरुरी होता है उतना ही उसकी आँखों की खूबसूरती भी जरुरी रहती है। देर रात तक जागने से या नींद के पूरी ना होने से आँखों के निचे डार्क सर्कल्स आ जाते है। आँखों के निचे के काले घेरे को डार्क सर्कल्स कहा जाता है। यह आपकी सुंदरता को फीकी कर देते है।इसलिए यदि आप डार्कसर्कल्स से छुटकारा पाना चाहते है तो रोजाना वक्त पर सोये और 7-8 घंटे की नींद ले। इसके अतिरिक्त रोज ककड़ी को घिसकर अपने आँखों पर रखे। इससे भी आँखों के काले धब्बे से छुटकारा मिलता है।
Acche Se Khana Khaye
यदि आप ठीक तरह से खाना नहीं खाते है तो दुनिया का कोई भी प्रोडक्ट आपके चेहरे पर चमक नहीं ला सकता है। इसलिए कुछ लड़कियां जो शादी के उत्साह में खाना पीना कम कर देती है वो ऐसा बिलकुल भी ना करे। ब्राइडल टिप्स के अनुसार शादी के महीनो पहले ही पोष्टिक और संतुलित आहार लेना शुरू कर दे। अपने खान पान में फल और सब्जियों को शामिल करे। लेकिन हां तेलिया भोजन से बचे और कार्बोहायड्रेट लेना कम कर दे।
Dhup Se Bachav
धुप के सम्पर्के में आने से त्वचा झुलस जाती है और सन टैनिंग के कारण काली भी पड़ जाती है। तो कोशिश करे की धुप में बाहर जाने से बचे। इसके अतरिक्त यदि आपको धुप में बाहर जाना भी पड़ता हो तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करे और स्कार्फ़ पहन कर ही बाहर जाये। इसके अतरिक्त सनबर्न से बचने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल करे। यह एक प्रकार की हर्बल चाय है जो की सनबर्न को ठीक कर त्वचा से दाग धब्बे को हटाकर कोमल बनाती है।
Banana Face Mask
चेहरे की त्वचा में कसाव लेन के लिए आप केले से बना फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकते है। सबसे पहले तो केले को मैश कर उसमे शहद और निम्बू की कुछ बुँदे मिला दे। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनट तक के लिए छोड़ दे फिर धो ले। ऐसा तक़रीबन हफ्ते में एक बार करने से त्वचा में चमक आ जाती है।
Facial Ki Madad Le
त्वचा को निखारने के लिए आप फेसिअल की भी मदद ले सकते है। शादी के पहले 2-3 फेसिअल काफी होते है। फेसिअल को शादी से पहले कार्यक्रम में कम से कम 48 घंटे पहले जरूर हो। यदि आप पहली बार फेसिअल करने का सोच रही है तो शादी के 1 माह पूर्व के बजाय इसे 2-3 महीने पहले कराये ताकि पता चले की वो आपकी त्वचा के लिए अनुकूल है या नहीं। इसके अतरिक्त शादी के दिन अच्छा सा ब्रिडल मेकअप करे।
Khus Rahe
शादी से पहले हर एक लड़की के मन में तनाव हो जाता है की नए घर में वो कैसे एडजस्ट करेंगी। इसके लिए लड़कियां थोड़ी दुखी रहने लगती है। तो जितना हो सके खुश रहने की कोशिश करे। इसके लिए आप व्यायाम का सहारा ले सकते है। व्यायाम करने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अतरिक्त स्वयं को भीतर से अच्छा महसूस रखने के लिए अन्य प्रयास भी करना चाहिए।
Faydemand Aloervera
त्वचा और बालो के लिए एलोवेरा भी बहुत फायदेमंद है। अपनी देखभाल के लिए आप एलोवेरा का भी सहारा ले सकते है। आपको यदि जानकारी ना हो तो हम आपको बताना चाहते है की कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के लिए इसके फायदे जानने के लिए पहले तो त्वचा पर एलोवेरा लगाए और 15-20 मिनट लगाकर रखे फिर धो ले। यह बालो के लिए भी फायदेमंद है। इसे तेल के साथ मिलाकर बालो पर आधा घंटे लगा कर रखे। फिर शैम्पू से बाल धोले। इससे बाल रूखे नहीं होंगे।
Anya Fayde Inhe Bhi Jane:-
शादी आपके जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। शरीर का आकार सही रखने के लिए वजन घटाने का कोई तरीका अपनाये। या फिर स्वस्थ बनाये रखने के लिए कुछ महीनो पहले से मेहनत करे।शरीर के लिए एक्सफोलिएशन काफी जरुरत है। रोजाना एक्सफोलिएशन करके अपनी त्वचा को नरम और मुलायम रखे। खुसबूदार तेल के साथ शरीर की मसाज करने पर थकान और शादी से पहले होने वाले तनाव से मुक्ति मिलती है।
शादी से पहले अनार का सेवन करे। अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो की त्वचा में आई किसी भी प्रकार की चोट और खरोच को जल्दी भरने में मददगार होता है। इसको पिने से खून भी बढ़ता है। इसलिए त्वचा को लाल दिखने में यह सहायक होता है।
ऊपर आपने जाना Bridal Beauty Tips in Hindi. यदि अपनी शादी से पहले अपना ख्याल रखना चाहती है तो ऊपर दिए गए तरीको को जरूर अपनाये। इसके साथ साथ शादी से पहले चीनी और मिठाई, चाय, कॉफ़ी,मैदे से बनी चीज़े छोड़ दे। इससे आपकी त्वचा तो अच्छी होगी ही साथ ही साथ आपका स्वस्थ भी अच्छा रहेगा।