Gajar ka Halwa Recipe in Hindi: गाजर का हलवा कैसे बनाये: Gajar Ka Halwa Kaise Banaye
ठण्ड के शुरू होते ही गाजर का हलवा लोग बहुत शौख के साथ खाते है। इसका नाम सुनते ही मुह मे पानी आ जाता है। इसका स्वाद सभी को भाता है। चाहे बड़े हो या बच्चे सभी इसको बड़े चाव से खाते है।बच्चो को रोटी सब्जी खाना पसंद नहीं आता, तो ठण्ड के दिनों मे बच्चो को भूख लगने पर गाजर का हलवा दे सकती है। यह न केवल खाने मे स्वादिस्ट है बल्कि स्वस्थ्य के लिए भी बहुत फायेमंद होता है। इसे ठण्ड में खाने से न केवल ऊर्जा आती है बल्कि यह आँखों के लिए भी फायदेमंद है।
गाजर के हलवे मे काजू, बादाम भी डाले जाते है जिससे यह सेहत के लिए और भी फायदेमंद हो जाता है। जब यह इतना फायदेमंद है तो क्यों न इसे बाजार से लेकर खाने के बजाय, घर पर ही जब मन चाहे तब बनाकर खाया जाये।
यदि आप इसे घर पर बनाते है तो अपने हिसाब से शक्कर, घी, काजू, बादाम कम ज्यादा भी कर सकती है। क्योकि कुछ लोगो को ज्यादा मीठा खाने का मन होता है। तो आइये आज के लेख मे हम जानते है Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi.
Gajar Ka Halwa Recipe in
Hindi: Jane Ise Banane Ki Vidhi
Jaruri Samagri
सामग्री
|
मात्रा
|
गाजर
|
1 किलो
|
चीनी
|
250 ग्राम
|
मेवा
|
250 gram
|
दूध
|
1 कप
|
देसी घी
|
1 चम्मच
|
किशमिश
|
15 से 20
|
काजू
|
12 से 15
|
नारियल का बुरा
|
1 चम्मच
|
इलाइची पाउडर
|
½ चम्मच
|
Ise Banane Ki Vidhi
गाजर का हलवा बनाने के लिए आप लाल वाली 1 किलो गाजर बाज़ार से ले आये।इसे किसने से पहले अच्छे से धो ले और फिर छिल ले। ताकि इस पर की सारी मिटटी निकल जाये।
अब एक कढ़ाई मे मेवा को कम गैस पर सेक ले। फिर इसे निकाल कर रख ले।
अब किसी हुए गाजर को भी कढ़ाई मे डाले और उसमे दूध भी डाल दे। आपको इसे नरम होने तक पकने देना है।
अब गाजर मे चीनी मिला दे। अब 1 से 1 ½ कटोरी चीनी डाल दे। यदि आप चाहे तो इसे अपनी जरुरत के हिसाब से कम ज्यादा कर सकती है।
थोड़ी थोड़ी देर मे बड़े चम्मच की मदद से गाजर को हिलाते रहे।
जब आप इसे पकाएंगे तब गाजर का रस निकलेगा, आपको इसे तब तक पकाना है जब तक गाजर का पूरा रस ख़तम न हो जाये।
अब पकी हुई गाजर मे थोड़ा घी, किशमिश, काजू एवं भुना हुआ मेवा मिला दीजिये।
अपने हलवे को चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाते रहे, फिर गैस बंद कर दे।
अब हलवे मे खुसबू और स्वाद को और बढ़ाने के लिए इलाइची पाउडर मिला दे।
आपका गाजर का हलवा तैयार है।
आपने Recipe for Gajar Halwa तो देख लिया। अब इसे सर्व करने का तरीका भी देख लीजिये।
गाजर के हलवे को सर्विंग प्लेट मे निकाले। इस पर नारियल का बुरा, बादाम के टुकड़े, पिस्ता आदि डालकर सजाइये।
यदि आपको ऐसा लगता है की कढ़ाई मे गाजर का हलवा बनाने मे काफी समय लगता है इसलिए आप इसे बनाने के बजाय बहार ही खाना पसंद करते है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपको बता रहे है प्रेशर कुकर मे हलवा बनाने की विधि। इसमें हलवा काफी कम समय मे बन जाता है।
सबसे पहले प्रेशर कुकर मे घी गरम करे, फिर किसी हुई गाजर डालकर 5 मिनट तक चलाये।
अब दूध डालकर एक सिटी होने तक पकाये।
एक सिटी होने के बाद गाजर को निकालकर एक नॉन स्टिक पैन मे डाले और चीनी डाल कर मिला ले।
अब फुल गैस पर कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए पकाये।
मेवा डालकर 2 मिनट के लिए और पकने दे। इसके बाद सूखे मेवे डालकर 1 मिनट के लिए चलाये।
आपका गाजर का हलवा तैयार है। इसे गरम गरम सर्व करे और पुरे परिवार को खिलाये।
ऊपर आपने जाना Gajar Ka Halwa Recipe in Hindi. आप हलवे को ठंडा या गरमागरम कैसा भी खा सकते है। और जब भी मेहमान आये आप उन्हें भी इसे खिला सकते है। यदि आप गाजर का हलवा ज्यादा बनाना चाहे तो बना सकते है। इसे तीन दिन तक आप फ्रिज मे रख सकते है।