Tea Leaves Benefits in Hindi: चाय पीने के फायदे: Chai Patti Ke Sehatmand Fayde
आपने आज तक चाय पत्ती का उपयोग केवल चाय बनाने मे किया होगा, जिससे आपकी सुबह की नींद उड़ सके। लेकिन क्या आप जानते है की चाय पत्ती आपके शरीर को और भी कई फायदे देती है। बहुत से लोगो को इस बारे मे जानकारी नहीं होती है, लेकिन चायपत्ती से चाय बनाने के अलावा आप और भी कई लाभ प्राप्त कर सकते है।चाय पत्ती को अलग अलग तरह से इस्तेमाल करके आप कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स उठा सकते है। अमेरिकन डेटेटिक एसोसिएशन के अनुसार यह आपको कैंसर तथा ह्रदय से जुडी बीमारियों से निजात दिलाने मे भी सहायक है। आइये जानते है और भी कई Tea Leaves Benefits in Hindi.
Tea Leaves Benefits in
Hindi: Faydo Se Bharpur Chai Patti
Rukhe Baalo Ke Liye Behtarin
Conditioner
यदि आपके बाल बहुत रूखे है तो आपको इसकी कंडीशनिंग करने की जरुरत होती है। यदि आप बाहर के कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो हम आपको बता दे की आप चाय पत्ती की मदद से भी आप अपने बालो को कंडीशन कर सकते है।इसके लिए आपको 2 गिलास गरम पानी मई कम से कम 4-5 टी बैग्स डालने है और इसे ठंडा होने तक छोड़ देना है। अब आप शैम्पू करले और इस पानी को सर पर लगाए। आपके बाल मुलायम तो होंगे ही साथ ही इसमें चमक भी आ जाएगी।
Dil Ki Sehat Ke Liye
ग्रीन टी मे पाए जाने वाली पत्ती, बुरे कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म करती है, जिससे दिल से जुडी बीमारियों की समस्या खत्म होती है। यूरोपियन द्वारा किये गए कुछ अध्यनो मे पाया गया की जो लोग नियमित हरी चाय पीते है उनमे दिल से जुडी बीमारिया होने की सम्भावना कम होती है।दिल की बीमारी होने के पीछे का एक कारण सूजन भी है। लेकिन हरी चाय मे मौजूद पॉलीफोनकॉल्स इंफ्लाममशन को कम करते है साथ ही खून के थक्के बनने से भी रोकते है।
Antioxidant Se Bharpur
हरी चाय के पत्ते को आप किसी भी तरह से ले, जैसे कैप्सूल्स की तरह, उबाल कर, इसके हर रूप से आपको भरपूर मात्रा मे एंटीऑक्सीडेंट मिलेगा। हरी चाय मे कैटेचिन्स भरपूर मात्रा मे पाया जाता है, जो की एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है।कुछ किये गए शोध के अनुसार कैटेचिन्स मे डैमेज सेल्स को रिपेयर करने की क्षमता होती है जो की विटामिन c और विटामिन e से कई गुना ज्यादा होती है। यदि आप हरी चाय लेते है तो रोगों के विकास का जोखिम कम हो जाता है।
Baalo Ko Accha Rang De
यदि आप अपने बालो को रंगने के लिए उसमे हरी मेहँदी लगाते है तो अब से उसमे चाय की पत्ती डालना शुरू कर दे। 3 कप चाय की पत्ती को 2 गिलास पानी मे डालकर उबालें। आधा होने तक रहने दे। जैसे ही पानी आधा हो जाये पानी को छान कर चाय पत्ती अलग कर ले।अब इस पानी मे मेहँदी गलाकर रात भर रहने दे। अगले दिन इसे लगा ले, आपके बालो मे बहुत अच्छा कलर आएगा।
Anya Fayde Inhe Bhi Janiye:-
हरी चाय मे यदि आप दालचीनी और निम्बू का रस मिलाकर पीते है तो इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।चाय पत्ती और पुदीना मे पानी डालकर चाय बना ले, इस पानी को माउथ वाश की तरह इस्तेमाल करे। मुह की दुर्गन्ध दूर करने मे यह फायदेमंद है।
यदि आप दिन भर कंप्यूटर पर काम करते है तो रात को आँखे दर्द करने लगती है। ऐसे मे गुनगुने पानी मे 2 टी बैग्स भिगोये फिर इसे आँखों पर रखे। कुछ देर रखने के बाद हटा दे इससे आपकी आँखों को आराम मिलेगा।
Tea Leaves Benefits for Skin भी है। इसे आप चीनी मे मिलाकर स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है।
1 कप मे ठंडा पानी ले और उसमे 1 टी बैग भिगोकर रख दे। फिर इस पानी को दांत दर्द वाली जगह पर लगाए। दांतो मे होने वाले दर्द से आपको छुटकारा मिल जायेगा।
Ek Najar mai Fayde Dekhiye:-
Kabj Se Rahat
|
Gas Se Nijat
|
Pet Dard Se Nijat
|
Pet mai Jalan
|
Kide Ke Katne Par
|
Kale Ghere Se Nijat
|
Muhaso Ke Liye
|
Behtarin Skin Toner
|
Vajan Ghataye
|
Swasth Baal
|
ऊपर आपने जाना Tea Leaves Benefits in Hindi. आप भी चाय पत्ती के इस्तेमाल से उपरोक्त लाभ प्राप्त कर सकते है। लेकिन यदि आप गर्भवती है या आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो चाय पत्ती का ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए अच्छा नहीं है।
साथ ही किडनी या लिवर मे कोई समस्या होने पर भी इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कैफीन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल आपके शरीर को नुकसान पहुचाता है। इसलिए यदि आप इसे लेते है तो एक बात का ख्याल रखे की इसका अमाउंड 300 मिलीग्राम से ज्यादा न जाये। नहीं तो आपको अनिद्रा, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
