Karva Chauth Mehndi Designs: Khas Din Ke Liye Khas Aakrati
सभी त्यौहार शुरू हो चुके है। इसी कारण सभी महिलाओ ने अपने लुक पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। वैसे तो महिलाये सभी त्योहारो पर खूब सजती सवरती है लेकिन करवा चौथ उनके लिए सबसे ज्यादा खास है।
यह त्यौहार शादी शुदा औरतो द्वारा बनाया जाता है जिसमे वो दुल्हन के तरह सजती सवरती है। वो अच्छे कपड़े पहनती है, श्रृंगार करती है और सबसे महत्वपूर्ण मेहँदी लगाती है। मेहँदी के अलावा तो जैसे इस त्यौहार का श्रृंगार ही अधूरा लगता है।
इसलिए इस खास दिन सभी महिलाये पार्लर्स मे जाकर मेहँदी लगवाती है। इस वक्त पार्लर्स वगेरह में काफी भीड़ रहती है। यदि आपके पास वक्त की कमी है और आप खुद ही अपने हाथो पर मेहँदी लगाने का सोच रही है तो परेशान मत होइए, क्योकि हम आपको इसके लिए अच्छी अच्छी डिज़ाइन बता रहे है। आइये जानते है Karva Chauth Mehndi Designs in Hindi.
Karva Chauth Mehndi Designs – Mahilao
Ke Liye Khas
वैसे तो आप करवा चौथ पर अपने पसंद की कोई भी मेहँदी लगा सकती है। लेकिन आजकल ग्लिटर वाली मेहँदी कुछ ज्यादा चलन मे है। इसके अलावा लेटेस्ट मे और क्या क्या है हम सब कुछ आपको बताएँगे।
Glitter Mehndi
ग्लिटर मेहँदी आपको कुछ खास लुक देती है। जिस तरह उस दिन श्रृंगार से आपका चेहरे और आँखों मे अलग ही चमक होती है उसी तरह आपके हाथो मे भी तो अलग ही चमक होनी चाहिए। ऐसे मे ग्लिटर मेहँदी से बढ़कर भला क्या हो सकता है। आप ग्लिटर मेहँदी कलरफुल भी लगा सकती है।
Bangle Style
यदि आप Bangle(चूड़ी) स्टाइल मे मेहँदी लगाते है तो आपको फिर तो कुछ सोचने की जरुरत ही नहीं है। इसे लगाने पर ऐसा लगता है मानो आपने खूबसूरत से कड़े पहन कर रखे है। यदि आपने बंगाली स्टाइल मे कड़े पहने हो तो इस मेहँदी डिज़ाइन को जरूर पहने।
Paramparagat Design
इस खास दिन हम पारंपरिक शेल्ली मे तैयार होते है तो हमारी मेहँदी भी तो पारंपरिक होना चाहिए। Mehndi Design for Karva Chauth के लिए इसे लगाना न भूले। इसमें खासकर गोलाकार आकृति ली जाती है।
Flower Style
हम सभी को फूल बहुत पसंद आते है। आप खुद ही सोचिये की यदि आपके हाथो पर ही फूल दिखाई दे तो?? इस करवा चौथ पर आप फूलो से भरी हुई डिज़ाइन लगा सकते है। यह हर किसी के हाथ पर जमती है। और यदि आपके हाथ लम्बे हो तो फिर तो क्या कहना।
Puri Bhari Hui
कुछ लोगो को मेहँदी का फील तब तक नहीं आता जब तक वो पुरे हाथ भरकर मेहँदी ना लगाए। ऐसे लोग निचे बताई गयी डिज़ाइन ट्राय कर सकते है। यह वाकई त्योहारो वाला फील देती है। फुल मेहँदी डिज़ाइन हमेशा से प्रचलन मे है।
Rajasthani Mehndi
मेहँदी का हमारे यहाँ बहुत महत्व है। शादी या त्यौहार पर इसे बड़े शौक से लगाया जाता है। शादी मे इस मेहँदी को बहुत पसंद किया जाता है। इसमें ढोल, नगाड़े आदि दिखाए जाते है।
ऊपर आपने जाना Karva Chauth Mehndi Designs in Hindi. ऊपर दी गयी सारी ही डिज़ाइन बहुत प्रसिद्ध है। आप इनमे से अपने पसंद के अनुसार कोई भी चुन सकती है। साथ ही यह डिज़ाइन आप अपनी दोस्त और परिवार वालो के साथ भी शेयर कर सकती है।






