Papaya Face Pack in Hindi: Papite Se Nikhare Khubsoorati
हमारे शरीर मे पानी की कमी के कारण त्वचा रूखी पड़ जाती है। इस वजह से चेहरे पर झुर्रिया और भी ज्यादा नजर आने लगती है। ऐसे मे पपीता हमारे चेहरे की रौनक को वापिस लाने में बहुत फायदेमंद साबित होता है।
पपीता एक ऐसा फल है जिसका प्रयोग सब्जी और फल दोनों के रूप मे किया जाता है। इसका सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है इसके साथ-साथ यह हमारी आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके आलावा पपीते का प्रयोग फेस पैक बनाने में भी किया जाता है जिससे हमारे चेहरे को और अधिक ख़ूबसूरत बनाया जा सके।
पपीते मे विटामिन C और विटामिन A की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो की त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। इसमें उपस्थित एन्ज़्यमएस और पोषक तत्व त्वचा के उपचार एजेंट की तरह काम करता है। पपीते का फेस पैक टमाटर, एलो-वेरा, शहद और संतरे आदि के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इन सभी से बने फेस पैक से त्वचा को वे सभी विटामिन्स और पोषक तत्व मिलते रहते है जो की त्वचा के लिए फायदेमंद होते है।
चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आइये पढ़े Papaya Face Pack in Hindi और दिखे सुन्दर।
Papaya Face Pack in
Hindi: Papite Ka Iss Tarah Se Istemal Kare
Papite Ke Sath Nimbu Ka
Ras
निम्बू मे कई तरह के एंटी बैक्टीरियल गुण के साथ-साथ सिट्रिक एसिड भी पाया जाता है जो की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। निम्बू के साथ पपीते को मिलाकर बने फेस पैक को निम्न तरह से बनाया जाता है।- पपीते की कुछ पीसेज को ले और उसे अच्छी तरह से मिला ले।
- इसके बाद मिलाये हुए पपीते मे निम्बू के रस की 10 से 12 बून्द डाले और अच्छी तरह से मिलाये।
- इस प्रकार बने पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा ले।
- 10 से 12 मिनट लगाने के पश्चात इसे ठन्डे पानी से धो ले।
- इसे लगाने से चेहरे की झुर्रिया और दाग-धब्बे कम हो जाते है साथ ही यह फेस पैक तेलिया त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
Pipita aur Shahad
शहद और पपीता से बने फेस पैक को निम्न प्रकार से बनाया जाता है।- पपीते के कुछ टुकड़ो को लेकर अच्छी तरह से मिला ले।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद को डालकर कांटे की सहायता से अच्छी तरह से मिलाये।
- सभी मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखे।
- फिर ठन्डे पानी से चेहरे को धो लो। आप देखेंगे की आपकी त्वचा ग्लो कर रही है।
- यह फेस पैक रूखी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
Papita aur Tamatar Se
Bana Pack
टमाटर के साथ पपीता को मिलाकर बनाया गया फेस पैक चेहरे की त्वचा को कोमल बनाने मे भी मदद करता है। इसे निम्न तरीके से बनाया जाता है।- सबसे पहले पपीते के कुछ टुकड़ो को मिलाकर पेस्ट बना ले।
- अब इसमें टमाटर के गूदे को मिलाकर अच्छी तरह से मिला ले।
- इस प्रकार बने मिश्रण को आँखों को छोड़कर अपने चेहरे पर लगाए।
- अब 15 मिनट के बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो ले।
- इस फेस पैक का प्रयोग दमकती और चेहरे की चमक के लिए किया जाता है।
Papita aur Santre Ka Ras
संतरे मे भी विटामिन C पाया जाता है जो की त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। संतरे के रस और पपीता को मिलाकर निम्न प्रकार से फेस पैक बनाया जाता है।- सबसे पहले पपीते के कुछ टुकड़ो को लेकर उसे अच्छी तरह से मिला ले।
- अब इसमें ताजा संतरे के 1 चम्मच रस को मिलाये और अच्छी तरह से मिला ले।
- अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गले मे लगाए और सुख जाने तक रुके।
- सूखने के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले।
- यह फेस पैक किसी भी प्रकार की त्वचा मे ग्लो लाने के लिए किया जाता है।
Avocado aur Papita
अवोकेडो और पपीते को निम्न प्रकार से मिलाकर फेस पैक बनाया जाता है।- पपीते के कुछ टुकड़ो को लेकर उसे अच्छी तरह से मिला ले।
- अब मिलाये हुए पपीते मे कुछ पीसेज अवोकेडो को ले और अच्छी तरह से मिलाये।
- इस प्रकार से बने मिश्रण को अपने चेहरे पर स्मूथली लगाए और 20 से 30 मिनट तक के लिए रहने दे।
- फिर ठन्डे पानी से अपने चेहरे को धो ले।
- इस प्रकार बना फेस पैक चेहरे पर ग्लो और चमक लाने के लिए उपयोग किया जाता है।
Heavy Cream Ke Sath Bana
Face Pack
पपीते के साथ किसी भी प्रकार की हैवी क्रीम को मिलाकर भी फेस पैक बनाया जाता है। इसे निम्न प्रकार से बनाया जाता है।- सबसे पहले पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ो मे काट ले।
- अब इसमें 2 चम्मच हैवी क्रीम को मिलाये और अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करे।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गले पर अच्छी तरह से लगाए।
- फिर 15 मिनट्स रखने के बाद पानी से धो ले।
- इस प्रकार से बने फेस पैक का उपयोग चेहरे को मुलायम बनाने के लिए किया जाता है।
ऊपर आपने जाना Papaya Face Pack in Hindi. यदि आप भी अपने चेहरे को कोमल, मुलायम और चमकदार बनाना चाहते है तो दिए गए फेस पैक का इस्तेमाल करे और दिखे सुन्दर।
