Hair Loss Treatment for Men in Hindi – Baalo Ka Jhadna Roke
हर व्यक्ति अपने बालो को स्वस्थ और घने बनाये रखना चाहता है। क्योकि बाल आपकी खूबसूरती मे चार चाँद लगा देता है। लेकिन बालो का झड़ना आजकल बहुत आम बात हो गई है, रोजाना 50 से 100 बालो का गिरना तो जैसे सामान्य है।
किन्तु जब यह समस्या बढ़ जाती है तो चिंता का कारण बन जाती है। आजकल महिला से तुलना करे तो पुरुषो मे भी यह समस्या काफी बढ़ती जा रही है।
पुरुषो मे सामान्य बालो से ज्यादा बालो का गिरना या एक ही जगह से ज्यादा बाल झड़ने से गंजापन आ जाता है। बालो के झड़ने के कई कारण हो सकते है जैसे खान पान की कमी, मिनरल्स की कमी, ज्यादा दवाइयों का सेवन, तनाव, प्रदुषण, बालो की ठीक से देखभाल न करना और पुरुषो मे हेलमेट लगाना भी बाल गिरने का एक कारण हो सकता है।
कई पुरुष मे तो वंशानुगत भी गंजापन हो सकते है। लेकिन आप परेशान न हो आज हम आपको Hair Loss Treatment for Men in Hindi के द्वारा बालो को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने के लिए कुछ तरीके बता रहे है। जिसकी सहायता से आप बालो को झड़ने से रोक पाएंगे।
Hair Loss Treatment for Men in Hindi:
Girte Baalo Ke Upay
Mild Shampoo Ka Kare Istemal
बालो को रोजाना माइल्ड शैम्पू से धोये ताकि सारी गंदगी साफ़ हो जाये क्योंकि शैम्पू से बाल धोने पर संक्रमण और डेंड्रफ दोनों नहीं होता। बालो मे शैम्पू करने से न सिर्फ बाल स्वस्थ रहते है बल्कि झड़ते भी नहीं है।
Neem Baalo Ko Jhadne Se Bachaye
नीम का पौधा आपके घर के आस पास आसानी से मिल जाता है यह सिर्फ त्वचा के लिए नहीं बल्कि बालो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नीम मे एंटीसेप्टिक गुण होता है जो बेक्टेरिया को खत्म कर देता है।- इसके लिए ताज़ी नीम की कुछ पत्तियो को ले और एक बर्तन मे उबलने के लिए रख दे।
- इसे तब तक उबाले जब तक की बर्तन का पानी आधा न हो जाये।
- अब इस पानी को ठंडा होने दे और उसके बाद बालो की जड़ो मे लगाए।
Baalo Ko Jyada Ragde Nahi
कई लोग बाल धोने के बाद टॉवल से बालो को रगड़ कर सुखाते है, जिससे बालो पर जोर पड़ता है वे और कमजोर होकर टूट जाते है। क्योंकि टॉवल पुरे कॉटन के नहीं होते है और यह बालो के लिए सही नहीं है। इसलिए जब भी बालो को पौछे सूती टॉवल का इस्तेमाल करे और गीले बालो को ज्यादा देर तक न रगड़े।
Faydemand Hai Nariyal Ka Dud
नारियल प्रकृतिक की दी हुई देन है, जो बालो के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा इसे बालो पर लगाना बहुत कारगर साबित होता है क्योंकि यह बालो की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करता है।इसलिए जब भी नारियल को बालो मे लगाए नारियल को kees कर उसका दूध निकाल ले और इसको बालो की जड़ो मे लगाए। कुछ दिनों तक इसका उपयोग करने से आपके बाल स्वस्थ और मजबूत बन जायेंगे।
Vitamin Ki Kare Purti
विटामिन न केवल शरीर के लिए बल्कि बालो के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। यदि आपके शरीर मे विटामिन की कमी होती है तो आपके बाल भी कमजोर होकर गिरने लग जाते है। क्योंकि विटामिन A सर की जड़ो मे सीबम की मात्रा बढ़ाता है वही विटामिन E सर मे रक्त संचार को बढ़ाता है। जिससे बाल मजबूत होते है और विटामिन B बालो का रंग बनाये रखने मे मदद करता है।
लेवल
|
बाल के पतले होने की जानकारी
|
I
|
इस अवस्था मे बाल का गिरना कम दीखता है
|
II
|
इस अवस्था मे सर आस पास से गंजा हो जाता है
|
III
|
बहुत अधिक मात्रा मे बाल झड़ने लगते है
|
IV
|
दोनों तरफ से बाल गिर कर पतले हो जाते है
|
V
|
इस अवस्था मे पीछे की तरफ और कान की तरफ से बाल उड़ जाते है
|
Pyaaj Ka Ras
यदि आपके बालो का गिरना कम नहीं हो रहा है तो प्याज सबसे सस्ता और अच्छा इलाज है। यह हर घर मे आसानी से मिल जाता है। प्याज के रस को बालो मे लगाने के लिए प्याज को काटकर मिक्सर मे पीस ले, तथा बालो मे प्याज का रस लगाने से पहले तोलिये को गर्म पानी मे निकाल कर निचोड़ ले और बालो को आधे घंटे के लिए ढक दे।
इसके बाद बालो मे प्याज का रस लगाए और कुछ देर बाद बालो को माइल्ड शैम्पू से धो ले ताकि प्याज की बदबू निकल जाये। ऐसा करीब 1 महीने तक करेंगे तो आपके बाल फिर से घने हो जायेंगे।
Tel Ki Malish
यदि आप बालो की समस्या से काफी दिनों से परेशान हो रहे है तो आप रोजाना तेल की मालिश करे। यह सबसे बेहतरीन समाधान है। आप चाहे तो इस तेल मे सुगन्धित तेल को भी मिला सकते है, तेल से मसाज करने पर सर मे बाल कूप सक्रिय होते है और बाल झड़ने कम होते है।
Gile Baalo mai Kanghi Naa Kare
जब बाल गीले होते है उनकी जड़े उस अवस्था मे कमजोर होता है। ऐसे मे जब आप गीले बालो मे कंघी करते है तो बाल झड़ने लगते है। इसलिए यदि कंघी करना जरुरी न हो तो इसका इस्तेमाल न करे। इसके अलावा ज्यादा बार कंघी करने से भी बाल कमजोर होते है और झड़ते है। आप चाहे तो हलकी हलकी उंगलियो से बालो को सुलझा सकते है।
Har Thodi Der mai Pani Piye
बालो को मजबूत बनाने के लिए बालो की जड़ो को पानी की बहुत जरुरत होती है। यदि आप बालो को स्वस्थ और खिल खिलाता बनाना चाहते है तो दिनभर मे कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरूर पिए। इससे आपके बाल स्वस्थ बने रहेंगे।
Green Tea Baalo Ke Liye Labhkari
ग्रीन टी शरीर के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही बालो के लिए भी लाभकारी है। एक रिसर्च के द्वारा पता चला है की ग्रीन टी बालो मे लगाने से बालो को झड़ने से रोका जा सकता है।
इसे बालो मे लगाने के लिए एक कप पानी मे ग्रीन टी को डाले और इसे उबाल ले। जब यह ठंडी हो जाये तो इसे बालो मे लगा ले। तथा 1 घंटे बाद बालो को शैम्पू से धो ले। ऐसा कम से कम 7 से 10 दिन तक करेंगे तो आपको इसका फायदा देखने को मिलेगा।
Sar Se Pasine Ko Dur Kare
जिनके भी बाल तेलिया होते है उनके बालो मे धूल मिटटी जल्दी चिपक जाती है और वो जल्दी गंदे हो जाते है। बालो मे जमी गन्दगी के कारण बाल झड़ने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए एलो वेरा और नीम युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करे इससे बाल की गन्दगी भी दूर हो जाएगी और रुसी भी नहीं होगा।
जो भी पुरुष हेलमेट पहनते या व्यायाम करते है उनके सर मे पसीना जल्दी आता है और पसीना बालो मे जमा हो जाता है। जैसा की हमने जाना गीले बालो की जड़े कमजोर होती है और पसीने के कारण बाल झड़ने लगते है। इसलिए बालो की साफ़ सफाई अच्छे से और बालो को कपडे से बांधे ताकि प्रदुषण बालो मे न पहुचे।
ऊपर आपने जाना Hair Loss Treatment for Men in Hindi. यदि आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान है तो उपरोक्त सलाह को जरूर अपनाये।
