Onion Juice for Dandruff: Pyaj Ke Ras Se Dur Kare Balo Ki Rusi
बालो मे रुसी होना आजकल बेहद आम बात हो गयी है। आजकल हर तीसरे आदमी को इसकी समस्या रहती है। रुसी की वजह से सर में खुजली तो रहती ही है, साथ ही हमारे बाल भी झड़ने लगते है।
बालो से गिरती हुई रुसी, झड़ते हुए बाल हमें परेशान तो करते ही है साथ ही इसकी वजह से कई बार हमें शर्मिंदा भी होना पड़ता है। क्या आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे है? तो हम आपको बता दे की प्याज के रस की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।
प्याज मे मौजूद सल्फर रुसी बढ़ाने वाले बैक्टीरिया को मरता है और बालो की जड़ो को पोषण प्रदान करता है। साथ ही यह रक्त संचार बढाकर बालो का झड़ना भी कम करता है। इसलिए बहुत से लोग बालो की लम्बाई बढ़ाने के लिए भी प्याज का रस लगाते है।
यदि आप भी रुसी रहित स्वस्थ और लंबे बालो को रखना पसंद करते है तो आइये जाने Onion Juice for Dandruff, प्याज के रस से रुसी को दूर करने के तरीके।
Janiye Kis Tarah Pyaj Ka Ras Dilata
Hai Rusi Se Aajadi
घरेलु उपचारो मे बहुत लम्बे समय से प्याज के रस का इस्तेमाल बालो की रुसी हटाने मे किया जा रहा है। हालाकि इसकी तीखी गंध के कारण लोग इसे ज्यादा पसंद नहीं करते। लेकिन यह बालो मे होने वाली बहुत सी समस्याओं जैसे की दोमुहा बालो का होना, और स्कैल्प के संक्रमण को दूर करता है।
Kyo Hoti Hai Rusi?
रुसी के लिए उपचार करने से पहले आपको यह जानना जरुरी है की इसके पीछे का कारण क्या है? तभी आप इसका बेहतर तरीके से उपचार कर पाएंगी। रुसी होने के कई कारण है जैसे की हमारे दिन भर के भोजन की मात्रा मे कमी होना, बालो की सफाई की कमी, पोषण की कमी और हार्मोन के असंतुलन के कारण भी रुसी होती है।
इसके अलावा बाहरी कारण जैसे की प्रदुषण, बालो का उपचार, जेल का इस्तेमाल, जल्दबाजी मे बाल धोना, मौसम का बदलना, तनाव, परेशानी भी इसके मुख्य कारण है।
Pyaj Ke Ras Ke Istemaal Ke Tarike
प्याज का रस निकालकर इसे अपने सर की त्वचा यानी स्कैल्प पर लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने सर पर तोलिये को अच्छी तरह से लपेट दे। जिससे बालो के रोम इसे अवशोषित कर ले फिर शैम्पू से अपने बालो को अच्छी तरह से धो ले।
Pyaj Ka Ras aur Beer
शायद आपको पता नहीं होगा बियर भी बालो को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाती है। प्याज के रस को बियर के साथ मिलाकर लगाने से बालो की ग्रोथ तो बढ़ती है साथ ही बाल मुलायम भी हो जाते है। इसे एक सप्ताह मे 2 बार करने से इसका असर दिखाई देने लगता है।
Pyaj Ka Ras aur Nariyal Ka Tel
नारियल तेल के साथ प्याज के रस को मिलाकर लगाने से बालो का विकास तेजी से होता है और साथ ही यह बालो को पोषण भी प्रदान करता है।
इसके लिए प्याज के रस को नारियल के तेल के साथ मिलाकर बालो की मसाज करे। फिर बालो को तौलिये से लपटें और भाप लें। यह विधि स्कैल्प से मृत कोशिकाओं को हटाती है। जिससे रुसी भी कम होती है और बालो की ग्रोथ भी बढ़ जाती है।
Pyaj Ka Ras aur Shahad Ka Mishran
शहद की कुछ बूंदो को प्याज के रस के साथ मिला लें और जहा पर बाल कम है वहां पर यह मिश्रण को लगा ले। ऐसा करने से बाल काफी मजबूत और चमकदार होते है। इससे बालो की गुणवत्ता मे काफी सुधार आता है और बाल मजबूत होते है।
Pyaj Ka Ras aur Nimbu
निम्बू रुसी को दूर करने मे बहुत ही लाभकारी होता है। इसके लिए प्याज के रस मे निम्बू की कुछ बूंदे मिलाएं, इससे रुसी आसानी से दूर हो जाती है। इस विधि से प्याज की गंध से भी छुटकारा मिलता है। प्याज(Onion) की गंध बहुत तेज होती है, नीबू इसकी गंध को दबाता है और बालो को खुजली से भी बचाता है।
Pyaj Ka Ras aur Besan
रुसी दूर करने के लिए प्याज के रस के साथ बेसन को अच्छी तरह से मिला लीजिये और सही तरह से लगाइये। इसे सप्ताह मे 2 बार लगाने से कुछ ही दिनों मे सर से रुसी दूर हो जाता है।
Pyaj Ka Ras aur Anda
यह तो सभी जानते है की अंडा बालो की चमक के लिए बहुत जरुरी होता है। इसके साथ यह बालो से रुसी को भी दूर करने मे सहायक होता है। इसके लिए अंडे के सफ़ेद हिस्से को प्याज के रस के साथ अच्छी तरह मिला ले फिर इसको 20 से 25 मिनट तक अपने बालो मे लगाकर रखे और शैम्पू कर ले। ऐसा सप्ताह मे 2 बार करने से बालो से रुसी दूर हो जाती है।
Pyaj Ka Ras aur Aloe Vera
एलो वेरा मे कई औषधीय गुण होते है जिससे यह रूखी त्वचा को दूर करता है। इसे लगाने के लिए प्याज के 3 छोटे चम्मच और एलो वेरा के 2 छोटे चम्मच को अच्छी तरह से मिला ले। इस तरह बने पेस्ट को अपने बालो पर लगा ले और कम से कम 15 मिनट तक इसे लगा रहने दे फिर ठन्डे पानी से बालो को धो ले।
