Dandruff Treatment in Hindi: Balo Se Rusi Dur Karne ke Upaye
आज के समय मे रुसी की समस्या बेहद आम हो गयी है। यह समस्या ज्यादातर बालो की देखभाल के आभाव मे होती है। बालो मे रुसी होने की वजह से हमें कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। यह एक प्रकार का फफुंदीय संक्रमण होता है। इस संक्रमण मे यीस्ट सर की मृत त्वचा को खाते है। इससे सर की त्वचा के उत्तक(tissue) मरने लगते है और सफ़ेद रंग के रावे(रुसी)के कण त्वचा पर जमा होने लगते है।
रुसी की वजह से सर मे खुजली होने लगती है और बाल भी झरने लगते है। साथ ही जब रुसी के सफ़ेद कण त्वचा पर पड़ते है तो चेहरे पर पिम्पल भी होने लगते है।
रुसी की वजह से होने वाली खुजली से कई लोग चिड़चिड़े भी हो जाते है। इसलिए इसका सही तरह से इलाज करना बहुत जरुरी होता है। वैसे तो इसे दूर करने के लिए बाजार मे कई प्रकार के शैम्पू उपलब्ध होते है, लेकिन इनमे उपस्थित केमिकल्स से हमारे बालो को नुकसान पहुचता है। इसलिए रुसी को दूर करने के लिए घरेलु तरीको को अपनाना बेहतर विकल्प है। इस लेख मे हम आपको Dandruff Treatment in Hindi बता रहे है जिसकी मदद से आप अपने बालो की रुसी दूर कर सकते है।
Tel Ki Malish
बालो से रुसी को दूर करने के लिए सर की अच्छी तरह से मालिश बहुत जरुरी होती है। मालिश करने से सर के रोम छिद्र खुल जाते है। मालिश करने के लिए आप सरसो या फिर नारियल के तेल दोनों इस्तेमाल कर सकती है। बस तेल मे थोड़ा सा कपूर मिलाइये और मालिश कीजिये। कुछ देर बाद एक तोलिये को गुनगुने पानी मे अच्छी तरह भिगोकर निचोड़िये और सर पर 15 मिनट तक रख दे। फिर बालो को धो लीजिये।
Aloe-Vera Ka Prayog
एलो-वेरा रुसी हटाने के लिए सबसे बेहतर घरेलु नुस्का माना जाता है। इसमें कई एन्टिफन्गल गुण पाए जाते है। जो की रुसी दूर करने मे सहायक होते है। इसे लगाने के लिए फ्रेश एलो-वेरा के रस को निकाल ले। फिर इसे बालो मे लगाकर 1 से 2 घंटे तक रखे उसके बाद ठन्डे पानी से धो ले। रुसी के साथ साथ यह बालो को लंबा और चमकदार बनाने मे भी सहायक है।
Methi Bhi Faydemand
मेथी कई घर मे मौजूद होती है। इसमें निकोटिनिक एसिड, अमीनो एसिड और लेसिथिन नामक केमिकल पाए जाते है जो की बालो की रुसी को जड़ो से दूर करने में सहायक होते है। साथ ही यह तत्व बालो को मजबूती भी प्रदान करते है।
Nimbu Ka Ras
गर्म तेल मे निम्बू के रस को मिलाकर मालिश करने से रुसी को आसानी से दूर किया जा सकता है। निम्बू मे प्रचुर मात्रा मे विटामिन और कई अँटीऑक्सीडे पाए जाते है। जो रुसी को जड़ से ख़त्म करने मे सहायक होते है और साथ ही बालो को लम्बा घना और मजबूत बनाना है। इसे रोजाना तेल के साथ मिलाकर लगाने से बालो का झरना भी बंद हो जाता है। इस उपाय को करने के लिए नहाने से पहले बालो मे कुछ देर निम्बू के रस को लगाकर फिर धोने से भी रुसी मे बहुत फायदा मिलता है।
Dahi
दही का प्रयोग भी बालो से रुसी को दूर करने मे किया जाता है। दही में अम्लीय (acidic) और कंडीशनिंग गुण पाए जाते है। जो की बालो को सिल्की, लम्बा, घना और मजबूत भी बनाते है। इसे इस प्रकार से लगाया जा सकता है।
- दही मे निम्बू का रस मिलाये और फिर इसे बालो मे लगाकर 20 से 30 मिनट तक रखे फिर ठन्डे पानी से बाल धो ले। इससे बालो से रुसी जल्द ही कम होने लगती है।
- दही मे कालीमिर्च के चूर्ण को मिलाकर लगाने से भी बालो से रुसी दूर हो जाती है। इसको हफ्ते मे 2 से 3 बार लगाने से बाल काले, घने और मजबूत भी बनते है।
- दही को ऐसे ही बालो पर लगाकर कुछ देर रखे और फिर किसी आयुर्वेदिक शैम्पू को लगाके धो लेने से भी रुसी दूर हो जाती है।
Neem Ki Pattiya
रुसी के घरेलु उपचार की लिस्ट मे नीम की पत्तिया भी शामिल है। यह रुसी को दूर करने मे बहुत प्रभावी होती है। इसमें एन्टिफन्गल यानी की कीटाणु नाशक गुण पाए जाते है जो की रुसी को तेजी से दूर करने मे सहायक होते है। इसे बालो पर लगाने के लिए इसकी पत्तियो को अच्छी तरह से पानी मे उबाल ले। उसके बाद इसके पानी से बालो को धुले। ऐसा हफ्ते मे 3 से 4 बार करने से जल्द ही रुसी दूर हो जाती है।
Onion aur Honey for Dandruff
प्याज (onion) का रस और शहद (honey) एक बेजोड़ उपाय है डेंड्रफ मिटाने के लिए।
Olive Oil
Olive oil (जैतून का तेल) को हल्का गरम करके उससे मालिश करे। ऐसा करने से आपकी डेंड्रफ की समस्या दूर होगी और साथ ही आपके बालो की कंडीशनिंग भी हो जाएगी।
Nariyal Tel
1 चम्मच निम्बू के रस के साथ 5 चम्मच नारियल तेल का मिश्रण बनाये और इसे अपने सर पर लगाए। इस मिश्रण को लगाने से 20 से 30 मिनट्स बाद अच्छे शैम्पू से धो ले।
Honey Pack
बालो को अच्छे से ब्रश करने के बाद उन्न पर हनी पैक लगाए। इसके लिए 2 चम्मच शहद मे 1 चम्मच गरम पानी मिलाकर उसे थोड़ा पतला कर ले। फिर इसे ब्रश की सहायता से जड़ो से लेकर अंत तक लगा ले। 20 मिनट तक रखने के बाद हलके गर्म पानी से बाल धो ले। ऐसा करने से रुसी की समस्या से हमेसा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
Banana Pack
आधा केला, 1 चम्मच जैतून का तेल (olive oil) और आधा कप दही (curd) लीजिये। इन सबको ब्लेंडर मे मिक्स कर लीजिये। अब इस पैक को आधे घंटे के लिए बालो मे लगा लीजिये। फिर हलके गर्म पानी से सर धो लीजिये।
Dandruff Home Remedies: Inn Upayo Ko
Bhi Apnaye
- रात मे सोने से पहले पानी मे सिरका मिलाकर इस मिश्रण को सर मे अच्छी तरह से लगाए। सुबह पानी से बाल धो ले। ऐसा हफ्ते मे 2 से 3 बार तक करने से रुसी से निजाद पाया जा सकता है।
- बालो की सही तरह से सफाई न करने से भी सर की त्वचा शुष्क पड़ जाती है और रुसी नामक संक्रमण फैलने लगता है। इसलिए बालो की सफाई, रुसी को दूर करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- बालो मे गीले तोलिये को लपेटकर पानी की गर्म भाप देने से भी रुसी दूर हो जाती है।
- रुसी दूर करने मे सहजन की पत्तियो से भी लाभ मिलता है। इसकी पत्तियो को पानी मे उबाल लीजिये। फिर नहाते वक्त बालो मे इसे शैम्पू की तरह उपयोग करे।
तो यह थे कुछ पैक्स और रुसी के घरेलु नुस्खे सिर्फ आपके बालो की खूबसूरती के लिए। इन सभी स्टेप्स का पालन कीजिये और पाइये प्राकृतिक चमक अपने बालो मे।
इन Dandruff Treatment in Hindi की स्टेप्स का पालन करने से निसंदेह ही आपके बालो की प्राकृतिक चमक और मोटाई बढ़ जाएगी साथ ही रुसी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
