Home Remedies for Blemishes: Daag-Dhabbe Hatane ke Tarike: चेहरे के काले दाग धब्बे हटाने के घरेलु उपाय
युवावस्था मे हॉर्मोन्स मे परिवर्तन और असंतुलन के कारण मुहासों का आना कोई बड़ी बात नहीं है। कुछ वक्त बाद यह मुहासे तो चले जाते है लेकिन इनके दाग छूट जाते है। यह जिद्दी दाग आसानी से नहीं जाते और इनकी वजह से चेहरा काला दिखाई देता है।
आजकल हर कोई सुन्दर और ख़ूबसूरत त्वचा चाहते है, लेकिन सही बात तो यह है की अच्छी त्वचा को मेन्टेन रखना बहुत मुश्किल होता है। क्या आप जानते है की त्वचा को स्वस्थ बनाये रखने के लिए, जब भी कही बाहर से आये तो चेहरे को अच्छी तरह धोना चाहिए? लेकिन बहुत सी लडकिया ऐसी होती है जो की ऐसा नहीं करती है।
इसके अलावा जब भी चेहरे का मेकअप किया जाता है तो लडकिया रात मे चेहरे को धोती नहीं है। ऐसा न करने से त्वचा के रोम छिद्रों से क्रीम और केमिकल्स अंदर प्रवेश कर जाते है जो की मुहासों और पिम्पल्स का कारण बनते है।
मुहासे के दाग-धब्बो को हटाने के लिए लोग बहुत से उपाय करते है। लेकिन उन सभी तरीको से कुछ लोगो के चेहरे की त्वचा पर साइड इफ़ेक्ट भी पड़ सकता है। ऐसे मे घरेलु तरीके बहुत ही फायदेमंद होते है। तो आइये पढ़े Home Remedies for Blemishes और बनाये चेहरे को दाग रहित।
Home Remedies for Blemishes: Gharelu
Tariko Se Paye Khubsoorat Chehra
जब मुहासों की वजह से चेहरे पर दाग और धब्बे पड़ जाते है इन्हें ही blemishes कहा जाता है। इन्हें दूर करने के लिए यहाँ पढ़िए कुछ घरेलु तरीके।
Aloe-Vera
चेहरे के दाग को हटाने के लिए एलो-वेरा बहुत ही असरदारी और प्राकृतिक उपाय है। एलो-वेरा एक जाना माना पौधा है जिससे जेल जैसा पदार्थ निकलता है। यह जेल त्वचा की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए कई तरीके से मदद करती है। इसे लगाने से यह चेहरे की नयी कोशिकाओं का निर्माण करता है साथ ही चेहरे की अशुद्धियो और मुहासों से जुडी सभी समस्याओ से निजाद दिलाता है।
एलो-वेरा के पेड़ को आप अपने घर पर गमले मे भी लगा सकते है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले एलो-वेरा को तोड़ ले और उसकी पत्ती से जेल को निकाल ले। इस जेल को अब अपने चेहरे के मुहासों, दाग और धब्बो पर लगाए। इसके अलावा आप एलो-वेरा के जेल मे निम्बू के रस को मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते है। इसे लगाने के 15 मिनट के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो ले।
Kele Ke Chilke Ka Prayog Kare
केला हमारे स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते है की इसका छिलका हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने मे मदद करता है? जी हां चेहरे के दाग और धब्बो को दूर करने मे केले का छिलका बहुत सहायक होता है।
इसको प्रयोग मे लेन के लिए सबसे पहले केले के छिलके को ले अब इसके अंदर के सफ़ेद भाग से चेहरे पर रगड़े। फिर 10 मिनट के बाद चेहरे को पानी से अच्छे से धो ले।
Seb Ka Sirka
सेब का सिरका तो हर किसी के पास मिल ही जाता है। चेहरे से दाग को हटाने मे यह बहुत कारगर साबित होता है। इसमें उपस्थित अल्फा-हीड्राकसीड एसिड त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एसिड त्वचा की सभी परतो पर प्रभावी तरीके से काम करता है। साथ ही धूल, मिटटी और अशुद्धि को भी दूर करता है।
सेब के सिरके मे एंटीबैक्टीरियल गुण होते है साथ ही यह जलनरोधी भी होते है। इस वजह से इसके प्रयोग से चेहरे का ph स्तर भी नियंत्रित रहता है। इसे लगाने के लिए 3 चम्मच पानी मे 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाये। अब इसे रुई की सहायता से अपने चेहरे के दाग-धब्बो और मुहासों पर लगाए। इसे लगाने के 15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो ले। ऐसा रोजाना करने से चेहरे से गंदगी दूर होती है और चेहरा चमकदार दिखाई देता है।
Santare Ka Chilka
संतरे मे विटामिन C की बहुत अधिक मात्रा पायी जाती है जो की त्वचा को कई प्रकार के रोगों से बचाने मे सहायक होता है। संतरे के साथ-साथ इसके छिलके का प्रयोग चेहरे को साफ़ और सुन्दर बनाने मे किया जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए एक संतरा ले और उसका छिलका निकाल कर धुप मे अच्छी तरह से सूखा ले। अब सूखे हुए छिलके को पीसकर उसका पाउडर बना ले।
अब एक बर्तन मे एक चम्मच शहद, बराबर मात्रा मे दही और एक चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को डाले और अच्छी तरह से मिलाये। फिर चेहरा सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो ले। ऐसा करने से चेहरे के सभी दाग और धब्बे खत्म हो जाते है और चेहरा चमकने लगता है।
Khire Ka Prayog Kare
खीरे का प्रयोग त्वचा को साफ़-सुथरा बनाने मे किया जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आधे खीरे को ले और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर ले। अब इन टुकड़ो को अच्छी तरह से पीस ले और इसका पेस्ट तैयार कर ले। अब इस पेस्ट मे निम्बू का रस मिलाये और चेहरे के मुहासों, दाग और धब्बो पर लगा ले। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक रखकर ठन्डे पानी से चेहरा धो ले।
Strawberry Bhi Hai Faydemand
चेहरे की रौनक को बढ़ाने मे स्ट्रॉबेरी का बहुत बड़ा योगदान होता है। साथ ही यह चेहरे के रंग को गोरा भी करता है। इसके अलावा इसका प्रयोग करने से चेहरे की सभी अशुद्धि दूर हो जाती है। यह कई प्रकार के पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिससे यह त्वचा की सही तरह से साफ़-सफाई करने मे सहायक होता है।
इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 3 स्ट्रॉबेरीज को अच्छी तरह से पीस ले। अब इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद को मिलाये। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे के दाग और धब्बो पर लगाए। फिर इसे 10 से 15 मिनट तक रखने के पश्चात् ठन्डे पानी से धो ले। इसे चेहरे से हटाने के लिए गर्म कपडे का भी प्रयोग कर सकते है।
Nimbu Ka Prayog Kare
निम्बू मे विटामिन c की बहुत अधिक मात्रा होने के कारण यह हमारी त्वचा से रंगहीनता को दूर कर उसे चमक देने मे मदद करता है। चेहरे के दाग और धब्बो को दूर करने मे यह एक कारगर औषधि का काम करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप इसे सीधे चेहरे के दाग और धब्बो पर लगा सकते है। इसके अलावा सूखे निम्बू और संतरे के छिलके का मिश्रण भी चेहरे से अशुद्धियो को दूर करने मे मदद करता है।
Tamatar Ka Ras
टमाटर के रस में ब्लीचिंग के गुण मौजूद होते है। साथ ही यह त्वचा के लिए अच्छा टोनर का भी काम करता है। इसका प्रयोग करने के लिए ताजे टमाटर के रस को चेहरे पर लगा ले। ऐसा करने से चेहरे की अशुद्धि दूर होती है और निखार वापस आ जाता है।
Multani Mitti Ka Prayog Kare
प्राचीन समय से ही मुल्तानी मिटटी का प्रयोग सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसमें उपस्थित मैग्नीशियम त्वचा की सही तरह से साफ़ सफाई कर चेहरे को निखारने मे मदद करता है। इसके अलावा मुल्तानी मिटटी से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे की मृत कोशिकाओं, टेलिया त्वचा और गन्दगी से छुटकारा मिलता है।
Dahi Nikhare Chehre Ki Rangat
दही मे तवाह के दाग और धब्बो को दूर करने का गुण होता है। इसका प्रयोग करने के लिए दही और दलिये के मिश्रण से बने हुए फेस मास्क का प्रयोग करे। ऐसा करने से दाग- धब्बो से छुटकारा मिलता है और चेहरे की रंगत निखरती है।
Tree-Tea Oil Ka Prayog Kare
Tree tea आयल का प्रयोग करने से त्वचा की सभी अशुद्धियां दूर होती है साथ ही त्वचा मे होने वाले संक्रमण से छुटकारा मिलता है।
Shahad
चेहरे से दाग धब्बो को दूर करने मे शहद का भी बहुत बड़ा योगदान रहता है। यह त्वचा मे गन्दगी फ़ैलाने वाले जीवाणुओ को बाहर निकालने और त्वचा को कई प्रकार के संक्रमण से बचाने मे मदद करता है। इसका प्रयोग करने के लिए शहद को पहले गर्म कर ले। फिर इसे अपने चेहरे के दाग धब्बो और मुहासों पर लगाए।
इसके अलावा बहुत से मुहासों को हटाने के घरेलु नुस्खे है जिससे त्वचा के दाग और धब्बो को दूर किया जा सकता है। तो आइये जाने blemishes tips in Hindi.
- त्वचा से अशुद्धियो को दूर करने के लिए चन्दन पाउडर मे शहद और गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट बनाये और चेहरे पर लगाए। इससे चेहरा साफ़ और चमकदार रहता है।
- दूध, शहद और भिगोकर पिसी हुई मसूर की दाल से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर करने मे मदद मिलती है।
- भिगोकर पीसे हुए बादाम और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की अशुद्धियां दूर हो जाती है।
- मेथी की पत्तियो से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाने से भी चेहरे के दाग और धब्बो से छुटकारा मिलता है।
- आलू भी चेरहे की सुंदरता को बढ़ाने मे मदद करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आलू के टुकड़े से अपने चेहरे को 2 से 3 बार घिसे। इसके अलावा आलू से बने मास्क का प्रयोग भी किया जाता है।
- इसके अलावा पुदीना के हरे पत्ते को चेहरे पर लगाने से चेहरे के रेशे कम होने लगते है। इसे लगाने के लिए पुदीना के कुछ पत्तो को पीस ले और इसे 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाए। फिर ठन्डे पानी से धो ले।
ऊपर आपने पढ़ा Home Remedies for Blemishes. यदि आप भी अपने चेहरे से दाग और धब्बो को हटाना चाहते है तो ऊपर दिए गए तरीको को अपनाये और दिखे सुन्दर।
