Malaria Symptoms in Hindi: Machhar se Hone Wali Bimari
मलेरिया एक संक्रामक रोग है जो एक प्लाज्मोडियम परजीवी कीटाणुओं के कारण फैलता है। आज हम आपको बताने जा रहे है Malaria Symptoms in Hindi.
मौसम बदल रहा है और अब दिन ढलते ही मच्छर आपके कान के पास आकर मधुर संगीत सुनाते है। ये मच्छर अपने साथ तमाम तरह की बीमारिया लेकर आते है। मलेरिया उनमे से एक बीमारी है। एक छोटे से मच्छर के काटने से होने वाली यह बीमारी दुनिया भर में लाखो लोगो की जान ले लेती है।
मलेरिया का इलाज करवाने से बेहतर यही है की इस बीमारी को होने से रोका जाये, क्योकि बीमारी होने के बाद मरीज की हालत काफी तेज़ी से ख़राब होती है। ठीक होने के बाद भी मरीज को कमजोरी का अहसास होता रहता है।
मलेरिया मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर अलग-अलग रूप में शरीर पर आक्रमण कर मलेरिया बुखार फैलाता है। आमतौर पर मलेरिया बारीश के दौरान अधिक फैलता है क्योकि बारीश के समय जगह-जगह पानी भर जाता है, जिससे इन मच्छरों को पनपने का जरिया मिल जाता है। बचिए इस बीमरी से और स्वस्थ रहिये।
Malaria Symptoms: Janiye Iss Bimari
ke Lakshan
Lakshan
|
Marijo ki sankhya
|
percentage
|
Bhukhar
|
43
|
100
|
Ulti
|
15
|
39.5
|
Dast
|
3
|
6.9
|
Sar dard hona
|
10
|
23.2
|
Pet mai dard
|
3
|
6.9
|
Janiye Common Malaria Symptoms in
Hindi aur rahiye swasth:
- मलेरिया में बुखार आने के पहले सर दर्द, थकावट, बैचैनी, पेट में दर्द या बदन दर्द होता है।
- मलेरिया में सर दर्द बहुत तेज़ होता है।
- इस रोग में अक्सर मांसपेशियों में दर्द बहुत होता है लेकिन, फिर भी डेंगू बुखार जितना तेज़ दर्द नहीं होता है।
- तेज़ सर्दी और ठण्ड लग कर बुखार आना, बदन में दर्द होना और 4-6 घंटे तक पसीने आकर बुखार उतर जाना इस रोग के लक्षण है।
- मलेरिया मे व्यक्ति के शरीर पर लाल रंग के चकते हो जाते है। पीड़ित व्यक्ति के खून मे प्लेटलेट्स कम होने लग जाते है।
- कब्ज की समस्या होने लगती है तथा कई बार व्यक्ति को जुलाब भी लग जाता है।
- व्यक्ति को भूख नहीं लगती है और उसे पेट भरा हुआ महसूस होता है।
- कई लोगो मे इस बीमारी के दौरान खून की कमी हो जाती है।
- खाना सही से न खाने के कारण पीड़ित व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता है।
- मलेरिया का प्रभाव ज्यादा बढ़ने पर व्यक्ति कोमा मे चला जाता है।
- इस बीमारी मे व्यक्ति के हाथ पैर मे ऐठन हो जाती है।
- मलेरिया होने पर रोगी का जी घबराने लगता है और उसे उल्टी आती रहती है।
- कई बार व्यक्ति घबरा कर बेहोश भी हो जाता है।
- मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति को मल के साथ खून निकलने लगता है।
- पीड़ित व्यक्ति की सांस फूलने लगती है और इस तरह के अवशिष्ट लक्षण दिखाई देते है।
Causes of Malaria: Iss Bimari ke
Phailne ka Karan
1) सुबह-शाम आते है: मलेरिया एनोफिलिस मादा मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर प्लाज्मोडियम नामक जीवाणु को शरीर में पहुचाते है। आमतौर पर ये मच्छर सुबह और शाम के वक्त ही काटते है। दिन के वक्त ये मच्छर निष्क्रिय हो जाते है।
2) रुके हुए पानी में पनपते है: इन मच्छरों के पैदा होने का कारण जगह-जगह पानी भरना। इसलिए जरुरी है की अपने आस-पास पानी जमा न होने दे। सभी चीज़ों को साफ़ रखे।
3) बारिश का मौसम: लगातार बारिश भी एनोफ़ेलीज़ मच्छर के प्रजनन का कारण बनती है। दरअसल बारिश के दौरान पानी भर जाता है जिससे इनके पनपने और बढ़ने में मदद मिलती है।
4) मौसम में बदलाव का असर: लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव से भी मलेरिया फैलने का खतरा बना रहता है। मौसम का यह बदलाव भी इन मच्छरों के लिए माकूल परिस्थितियां बनाता है।
आज आपने जाना Malaria Symptoms in Hindi और इसके कारण और ट्रीटमेंट। सामान्यतः मलेरिया का मुख्य कारण मच्छर ही है, जो मौसम के बदलाव के कारण होता है। ऐसे मच्छरों के पनपने के कारणों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और अपने आप को सुरक्क्षित करना चाहिए।
