Love Marriage in Hindi – Prem Vivah Accha Ya Bura?
जब दो प्रेम करने वाले व्यक्ति एक दूसरे से शादी करते है तो इसे प्रेम विवाह कहा जाता है। इस विवाह का आधार ही प्रेम होता है क्योंकि प्रेमी जोड़े एक दूसरे के प्रेम मे पड़ कर शादी का निर्णय करते है। वेसे तो प्रेम कभी भी किसी से भी हो सकता है।
यह रीत तो पुराने ज़माने से चली आ रही है लेकिन आजकल प्रेम विवाह का ज्यादा चलन हो गया है क्योंकि बच्चे पढ़ने तथा जॉब करने के लिए घर से ज्यादातर बाहर रहते है। इसी दौरान उन्हें किसी न किसी के प्रति आकर्षण हो ही जाता है।
और वो एक दूसरे के प्रेम मे इतना खो जाते है की वे अपने प्रेमी के साथ ही अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते है। तथा वे एक दूसरे से ही शादी करने का फैसला कर लेते है। परंतु विवाह चाहे प्रेम विवाह हो अरेंज, इसमें उतार चढ़ाव आते है और हर विवाह के फायदे तथा नुक्सान भी होते है। इसके बारे मे ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े Love Marriage in Hindi.
Janiye Inke Fayde aur Nuksan
Prem Vivah Ke Fayde
जब व्यक्ति प्रेम विवाह करता है तो उस व्यक्ति से विवाह करता है जिससे वो बहुत प्यार करता है। वेसे तो कहा जाता है की जोड़िया आसमानो मे बनती है लेकिन प्रेम विवाह मे जोड़ी दोनों प्रेमी जोड़े अपने आप बनाते है। आइये जानते है इसके बारे मे विस्तार से:-
- प्रेम विवाह करने वाले व्यक्ति एक दूसरे को पहले से जानते है तो उन्हें एक दूसरे को समझने मे परेशानी नहीं आती है।
- इस विवाह मे बंधने वाले जोड़े एक दूसरे की पसंद न पसंद अच्छे से समझते है तो उनके बिच लड़ाई होने की सम्भावना कम होती है।
- प्रेम विवाह करने पर हमारे देश मे जाती प्रथा पूरी तरह से ख़तम हो जाएगी और सभी एक दूसरे को सामान रूप से देखेंगे।
- माता पिता को दहेज़ की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और दहेज़ के पैसे को माता पिता बेटी की शिक्षा और करियर पर खर्च कर सकेंगे।
- दहेज़ न लेने पर पढ़े लिखे लड़को को पढ़ी लिखी लडकिया मिल जाएगी जिससे हमारे देश मे साक्क्षर व्यक्ति की संख्या बढ़ेगी।
- पति पत्नी की सोच एक दूसरे के बराबर होने से दोनों के बिच समझौते की बात कम देखने को मिलेगी. इनका रिश्ता भी मजबूत रहता है।
- शादी करने वाले जोड़े पहले से एक दूसरे को जानते पहचानते है तो एक दूसरे के साथ रहने मे ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।
- इस तरह के विवाह मे महिलाओ का शोषण कम होता है तथा घरेलु हिंसा जैसे केस होने कम हो जायेगे।
- प्रेम विवाह मे सोच एक जैसी होने पर फैसले लेने पर दोनों का मत एक जैसा रहेगा। और कोई भी बड़ा फैसला दोनों की राय मे लिया जा सकता है।
- यदि आपको कोई बात परेशान कर रही है तो आसानी से वो बात आपने साथी के साथ बाँट सकते है और दोनों के बिच मे किसी प्रकार की कोई हिचक नहीं होती है।
- प्रेम विवाह के जरिये आप ऐसा साथी चुन सकते है जिससे आप समझते है और जो आपकी भावनाओ की क़द्र करता है।
Jane Iske nuksan ya Dushparinaam
- कई बार तो एक दूसरे के प्रति असुरक्षा की भावना महसूस करने लगते है।
- बच्चो का बड़े बुजर्गो का प्ररिवारिक प्यार तथा सुरक्षा से वंचित रह जाते है।
- लड़का तथा लड़की दोनों के परिवारों मे तनाव पैदा होता है और झगडे होने लगते है।
- दोनों जोड़े एक दूसरे के समान्तर होते है जिस वजह से उन दोनों के बिच अहम् टकराने लगता है।
- कई बार प्रेम विवाह होने के बाद ऐसी समस्या आ जाती है जिसे उन दोनों ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
- कई बार इस रिश्ते को परिवार की मंजूरी नहीं मिल पाती है जिससे उन लोगो के बिच मे समस्या होने लग जाती है।
- आजकल प्रेम विवाह की संख्या बढ़ रही है और ऐसा भी देखा जा रहा है की उन्ही लोगो के बिच मे प्रेम विवाह तलाक की संख्या बाद रही है।
- परिवार का सहयोग न मिलने से पुराणी परम्पराओ को नहीं जान पाते जिससे हमारी धरोहर और परम्पराए खोती जा रही है।
- प्रेम विवाह मे चल रही जिंदगी यदि सोची गई स्तिथि से नहीं गुजरती है तो उनके मन मे आत्महत्या का भाव पैदा होने लग जाता है।
ऊपर आपने देखा Love Marriage in Hindi. इसमें आपने इसके फायदों और नुकसान दोनों को जान लिया है। यदि आप किसी से प्रेम करते है और विवाह करने का सोच रहे है तो पहले ऊपर के बिन्दुओ पर अच्छे से गौर करे।
Tags: love marriage or arranged marriage, love marriage problem solution, love marriage line in female hand, love marriage, love marriage against parents, love marriage couples, love marriage compatibility, love marriage definition, love marriage drama, love marriage effect, love marriage example, love marriage hindi.

