Hand Care Tips in Hindi: Hatho Ki Dekhbhal Ke Upay
हर किसी को कोमल और खूबसूरत हाथ पसंद होते है। यदि आप के हाथ स्वच्छ और सुन्दर होंगे तो वो आपकी खूबूसरती को और बढ़ा देंगे। लेकिन हवा, पानी, साबुन और रसायन आदि चीजो के सम्पर्क मे आने से हमारे हाथ रूखे और ख़राब हो जाते है।
जिससे उनकी रौनक खो जाती है और वो कठोर और खुरदुरे दिखने लगते है। और सबसे ज्यादा इस समस्या का सामना आपको सर्दियों मे करना पड़ता है। जिस तरह हम चेहरे की देखभाल करते है उसी प्रकार हाथो की देखभाल करना भी बहुत जरुरी है।
क्योंकि कोमल सुन्दर हाथ न सिर्फ आपको अच्छा दिखने मे मदद करते है बल्कि आपके संबंधों को स्थापित करने मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आज हम आपको हाथो की देखभाल करने के तरीके बता रहे है। आइये जानते है Hand Care Tips in Hindi.
Hand Care Tips in Hindi – Janiye
aasan aur Prabhavi Upay
Hatho Par Scrub Kare
- स्क्रब करने से आपके हाथो पर जमी गंदगी पूरी तरह साफ़ हो जाएगी।
- छोटे से प्याले मे शक्कर मे थोड़ा सा निम्बू का रस मिलाये और हाथो पर उससे स्क्रब कर ले।
- निम्बू आपके हाथो से कालापन हटा देता है और शक्कर हाथो की मृत कोशिकाओं को हटा देती है।
- इसके अतिरिक्त और भी कई घर पर बनाये गए स्क्रब आप ट्राय कर सकते है।
Moisturizer Lagaye
- दिन मे करीब 3 से 4 बार हाथो पर मॉइस्चराइजर लगाए।
- अगर आपको दिन मे 3-4 बार से अधिक हाथो को धोना पड़ता है तो अच्छी हाथो की क्रीम का इस्तेमाल करे।
- ठण्ड के दिनों मे हाथ बहुत जल्दी रूखे हो जाते है इसलिए जब भी हाथो को धोये मॉइस्चराइजर जरूर लगाए। इससे रूखे हाथो से निजात मिलती है।
- हाथो को नमी देने के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करे जो जल्दी से आपकी त्वचा मे समाकर नमी प्रदान करे।
Hatho Ki Malish Kare
- हैण्ड ब्यूटी टिप्स के लिए मालिश करे। मालिश की शुरुवात हाथो की उंगलियो से करे।
- आप चाहे तो बादाम या नारियल के तेल से भी हाथो की अच्छे से मालिश कर सकते है।
- हाथो की मालिश करने पर रक्त संचार बढ़ता है जिससे हाथो मे चमक बनी रहती है।
- जब भी आप हाथो पर लोशन या मॉइस्चराइजर लगाते है उससे थोड़ी देर तक हाथो पर मालिश करे।
Dhup Se Bachne Ke Liye Sunscreen
Lagaye
जब आप बाहर धुप मे निकलते है तो धुप के संपर्क मे आने पर आपके हाथो की त्वचा काली हो जाती है तथा हाथो पर काले धब्बे दिखने लगते है जिससे आपके हाथ आपकी उम्र से बड़े दिखने लगते है।
- आपके हाथो की स्किन केयर के लिए जब भी आप धुप में निकलते है तो सनस्क्रीन लगाकर निकले।
- बाहर जाते समय आपके पर्स मे सनस्क्रीन जरूर रखे। आप चाहे तो मॉइस्चराइजर युक्त SPF 15 या इससे ज्यादा SPF वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकती है।
Nakhuno Ke liye Vitamin Ka Sevan Kare
आपके हाथो को खूबसूरत दिखने के लिए न सिर्फ ऊपर से देखभाल बल्कि अंदर से भी देखभाल की जरुरत होती है। इसलिए विटामिन का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होता है।
- विटामिन की कमी से नाख़ून कमजोर होकर टूटने लगते है।
- विटामिन्स का सेवन करना आपके स्वस्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
- साथ ही जब आप विटामिन B और विटामिन C का सेवन करेंगे तो आपके नाख़ून मजबूत बनेंगे।
Hatho Par Lep Lagaye
लेप बनाने के लिए चन्दन पाउडर और उसमे दूध तथा गुलाबजल को अच्छे से मिलाये तथा इस मिश्रण को हाथो पर अच्छे से लगा ले।
- इस लेप को करीब आधे घंटे तक रखे और ठन्डे पानी से आपके हाथो को धो ले।
- चन्दन से बना लेप आपके हाथो का कालापन दूर करने मे सहायक होता है।
- इसके अलावा यह हाथो को मुलायम और सुन्दर बनाने मे भी मदद करता है।
Nakhuno Ki Dekhbhal Kare
यदि आपके नाख़ून अच्छे नहीं होंगे और उन्हें सही आकार नहीं दिया होगा तो आपके हाथ अधूरे अधूरे लगेंगे इसलिए नाख़ून की देखभाल भी बहुत जरुरी है।
- नहाने जाने से पहले नाखुनो पर तेल से मालिश करले और कॉटन की सहायता से नाखुनो को साफ़ करे।
- नाखुनो को सही आकार मे नेल कटर की मदद से काटे।
- आप चाहे तो नाखुनो पर नेल पोलिश लगा सकती है इससे आपके नाख़ून और हाथ ज्यादा सुन्दर दिखेंगे।
ऊपर आपने जाना Hand Care Tips in Hindi. उपरोक्त बताये गए उपायो से आप सुन्दर हाथ पा सकते है। और इन सारे उपाय को आप घर पर ही कर सकते है, यह काफी आसान है।
