Home Remedies for Migraine in Hindi: अधकपारी का घरेलु उपचार: Adhkapari Ka Gharelu Upchar
अधकपारी एक जटिल बीमारी है। इसे अंग्रेजी में माइग्रेन कहा जाता है। वही कुछ लोग इसे आधी शीशी का दर्द भी कहते है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के सर में असहनीय दर्द होता है तथा दर्द होने के कारण व्यक्ति पूरी तरह से बैचैन और परेशान हो जाता है।कई बार तो दवाइयों के सेवन से भी दर्द नहीं जाता है। जब भी माइग्रेन का दर्द सुबह से शुरू हो जाता है और धीरे धीरे बढ़ता जाता है।
माइग्रेन के दर्द होने के कई कारण होते है। जैसे चिंता, देर रात तक जागकर काम करना, मानसिक कमजोरी, कब्ज, मलेरिया आदि इन सब की वजह से सर में दर्द होने लगता है। वैसे भी आजकल की जीवन शैली इतनी भागदौड़ भरी हो गई है की व्यक्ति स्वयं का भी ख्याल अच्छे से नहीं रख पाता। जिससे बीमारियां लग जाती है।
इस दर्द को कम करने के लिए घरेलु उपचार बहुत सहायक होते है। जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते है। माइग्रेन के दर्द से निजात पाने के लिए पढ़े Home Remedies for Migraine in Hindi.
Home Remedies for
Migraine: Paye Sar Dard Se Mukti
Khaye Deshi Gud
जब भी आपको माइग्रेन का दर्द हो देसी गुड़ खाना बहुत अच्छा होता है। यदि दर्द सुबह से होने लगे तो दूध जलेबी या रबड़ी को खा सकते है। इसका सेवन करने से सर का दर्द कम हो जाता है।
Shahad Ka Sevan
अगर आपको माइग्रेन का दर्द बहुत ज्यादा हो रहा है तथा उल्टी हो गई है तो शहद का सेवन करे। इसको खाने से उल्टी तथा सर दर्द बंद हो जायेगा। शहद माइग्रेन के दर्द में बहुत फायदेमंद है।आधा चम्मच शहद में थोड़ा नमक डालकर चाटने से भी आधे सर का दर्द कम हो जाता है।
इसके अतिरिक्त सर के दर्द से निजात पाने के लिए 25 ग्राम खील में शहद के साथ सेवन करने के बाद करीब आधे घंटे सो जाए। ऐसा लगातार 1 हफ्ते तक करने से माइग्रेन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
Gunkari Tulsi
माइग्रेन के दर्द में तुलसी के पत्तो का सेवन करे। इसके लिए तुलसी के पत्तो को सुखाकर उसका पाउडर बना ले और उसमे शहद मिलाकर दिन में कम से कम 3 से 4 बार खाए। इससे माइग्रेन के दर्द का प्रभाव कम हो जायेगा।
Hing Dilaye Dard Se Rahat
हींग माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाने में कारगर इलाज है। हींग को पानी में अच्छे से घोल ले तथा उसके पानी को सूंघे या फिर हींग के लेप को माथे पर लगाने से भी दर्द से छुटकारा मिल जायेगा।
Angur Ka Ras Faydemand
सुबह सुबह माइग्रेन के दर्द के शुरू होते ही अंगूर का रस बना कर पिए। 150 ग्राम अंगूर के रस के पानी में 50 ग्राम शक्कर को डाले इसके सेवन से आपको सर के दर्द में बहुत जल्दी राहत मिलेगी। यह भी माइग्रेन सरदर्द से निजात दिलाने का प्रभावी तरीका है।
Lahsun Ka Lep Asarkari
लहसुन माइग्रेन के दर्द में बहुत असरदारी है। लहसुन को अच्छे से पीस कर उसका लेप बना ले और माथे पर लगाने पर दर्द में जल्द ही राहत मिलेगी। इसके अलावा लहसुन के रस की 2 छोटी छोटी बुँदे नाक के छिद्र में भी डाल सकते है।
Aroma Tel Se Sar Ki Malish
किसी भी दर्द को दूर करने के लिए एरोमा तेल बहुत फायदेमंद होता है साथ ही इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। एरोमा तेल में कई हर्बल तेलो का मिश्रण होता है जिससे मालिश करने पर सर दर्द छूमंतर हो जाता है।इसके अतिरिक्त अरोमाथेरपी भी इस दर्द से राहत दिलाने मे अचूक हतियार है। अरोमाथेरपी में एक तकनीक के माध्यम से हर्बल तेलो को हवा में फैला दिया जाता है और भाप के द्वारा चेहरे पर डाला जाता है। इसके साथ हल्का सा संगीत भी चलाया जाता है जिससे दिमाग को आराम और सुकून मिलता है।
Barf Ka Kare Istemal
माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए सबसे सस्ता और अच्छा इलाज है बर्फ के टुकड़ो को कपड़े में लपेट कर सर पर रखे। यह घर पर आसानी से मिलने वाली Migraine Home Remedy है। इससे सर में रक्त का प्रवाह धीमा होगा और दर्द कम होने लगेगा। जिस भी जगह आपको सर में दर्द हो रहा है वहां बर्फ के टुकड़ो को रगड़ ले। कुछ ही देर में दर्द दूर भाग जायेगा।
Nimbu Se Dur Kare Sar
Dard Ko
निम्बू के छिल्को को अच्छे से पीस ले और इसका लेप बना ले। इस लेप को दर्द से प्रभावित जगह पर लगाए कुछ ही देर में आपको सर दर्द से छुटकारा मिल जायेगा और माइग्रेन ठीक हो जायेगा।
Garam aur Thande Toliye
Ka Istemal
तोलिये को गरम पानी में डुबाकर निकाल ले और उसे सर पर रखे या फिर ठन्डे पानी में भी टोलिया भीगा सकते है और उसे सर पर रखने से सर दर्द में काफी आराम मिलता है।
Jane Kuch Anya Upay
बटर के साथ मिश्री मिलाकर खाने से भी अधकपारी का दर्द दूर भाग जाता है।कपूर को घी में मिलाकर सर पर लगाकर मालिश करने से दर्द कम हो जाता है।
जब भी आपका सर दर्द हो रहा हो तो सांसो को आहिस्ता आहिस्ता ले, लेकिन हां ज्यादा लम्बी और गहरी साँसे ना ले। आराम आराम से साँस लेने से आपको सर दर्द से राहत मिलेगी।
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Migraine in Hindi. यदि आप भी इसके दर्द से परेशान है तो ऊपर दिए घरेलु उपचारो को जरूर अपनाए।