First Date Tips in Hindi: पहली डेट पर लड़कियों को इंप्रेस करने के टिप्स: First Date Par Ladkiyo Ko Impress Karne Ke Tips
नए रिश्ते की शुरुवात मे डेटिंग का अपना महत्व है। डेटिंग ही एक ऐसा माध्यम है जिससे सामने वाले को अच्छे से जानने का मौका मिलता है। पहली बार डेट पर जाने का एहसास बेहद ही खास होता है। यह एहसास इतना खूबसूरत होता है की इसकी कल्पना करना हम पहले से ही शुरू कर देते है।
कल्पनाओ और सपनो में तो हम सब कुछ अच्छा ही सोचते है। की जब हम सामने वाले से मिले तो उसके मन में ऐसी छाप छोड़े की वो फिर से मिलने की इच्छा जाहिर करे। रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए यह बेहद जरुरी है की सामने वाले को इम्प्रेस किया जाये।
अगर आप कुछ गलत कर बैठे या गलत बोल बैठे तो आपकी डेट ख़राब हो सकती है। आपकी पूरी मेहनत बर्बाद हो सकती है। इसलिए डेट पर ऐसे ही उठ कर ना चले जाये। डेट पर जाने से पहले अपने कपडे, परफ्यूम, मिलने की जगह आदि पहले से तय कर ले। इसके अलावा और भी ऐसी कई चीज़े है जिसे डेट पर जाने से पहले अगर आप जान लेंगे तो आपकी पहली मुलाकात यादगार बन जाएगी। तो आइये जाने First Date Tips in Hindi.
First Date Tips in Hindi:
Mulakat Ko Khas Banane Ke Tarike
जब आपने डेट पर जाने का निश्चय कर ही लिया है। तो डेटिंग की शुरुवात भी सही तरीके से की जानी चाहिए। क्योकि शुरुवात अच्छी हो तो आगे भी सब कुछ अच्छा होने की उम्मीद है। इसलिए जब भी किसी से डेट पर जाने के लिए पूछे तो ईमेल या फिर मैसेज करके ना पूछे। जब आप अपने रिश्ते की शुरुवात कर रहे है तो पुरे आत्मविश्वास से करे। कोशिस करे की यह बात आमने सामने करे। फिर भी यदि आपको मिलने का बिलकुल भी मौका नहीं मिल रहा है तो फ़ोन पर कॉल का सहारा लिया जा सकता है।
इसके अलावा फर्स्ट डेट को सक्सेसफुल बनाने के लिए और भी कई बाते महत्वपूर्ण होती है। जब भी आप मिले तो आपका हेल्लो कहने का अंदाज भी मायने रखता है। अपनी पहली बात बड़ी सहजता और मुस्कान के साथ कहे। इसके अलावा अच्छी तरह प्रेस करे हुए कपडे ही पहले इम्प्रैशन के लिए जरुरी है।
Gender
|
क्या करे
|
क्या न करे
|
Girl
|
अच्छे कपडे पहने
|
भड़कीला मेकअप ना करे
|
हलकी मुस्कान चेहरे पर रखे
|
गलत एक्सप्रेशन देने से बचे
|
|
कुछ खास बाते शेयर करे
|
दुसरो को भी बोलने का मौका दे
|
|
Boy
|
डिनर के लिए आमंत्रित करे
|
लड़की को बिल न भरने दे
|
अच्छी जगह का चुनाव करे
|
मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल न करे
|
|
कॉंफिडेंट रहे
|
फिजिकल होने की ना सोचे
|
Apni sundarta Ko Natural
Rakhe
लड़कियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए की ख़ूबसूरत दिखने के लिए वो ज्यादा मेकअप न थोपे। प्राकृतिक सुंदरता ही सामने वाले को इम्प्रेस करने का अच्छा तरीका है।
Mobile ka jyada istamaal
nahi kare
बहुत से लोग अपने डेट पर भी मोबाइल का इस्तेमाल करते है। जो की सही नहीं है इस वक्त मोबाइल में ध्यान देने के बजाय अच्छा यह होगा की आप अपने साथी को स्पेशल महसूस करवाये। और अगर फिर भी आप फ़ोन का इस्तेमाल करते है तो सामने वालो को यह लगेगा की आप उसको इग्नोर कर रहे है।
Expressions Ko Rakhe Kabu
कई बार ऐसा होता है की सामने वाले से मिलकर, उससे बाते करके हमें अच्छा नहीं लगता है। ऐसा होने पर भी सामने वाले को यह महसूस ना होने दे की उससे मिलने पर आपको ख़ुशी नहीं हुई है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है की पहली मुलाकात में कोई पसंद नहीं आता है, लेकिन और कुछ मुलाकातों के बाद, किसी को अच्छे से जानने के बाद वो इंसान अच्छा भी लगने लगता है।
Jyada Sawal Na Puche
आप पहली डेट पर है तो सामने वाले को भी आपके बारे में जानने का मौका दे। ऐसा बिलकुल भी ना हो की केवल आप ही उससे सवाल पूछ रहे हो। ऐसा करने से सामने वाला आपसे दोबारा बात करने में दिलचस्पी नहीं लेगा।
Acchi Jagah Ka Chunav
जब आप पहली बार किसी से मिलने जा रहे हो तो अच्छी जगह का चुनाव करे। आप चाहे तो किसी शॉपिंग मॉल या फिर आइसक्रीम पार्लर जा सकते है। बहुत बार लड़के लड़कियों को कम लोगो वाली जगह चलने के लिए पूछते है। ऐसे में लडकिया घबराती है। इसलिए ऐसी जगह जाने का कतई न पूछे।
Confident Rahe
जो लोग बात करने मे ज्यादा हिचकिचाते है वो सामने वाले पर अच्छा इम्प्रैशन नहीं बना पाते। इसलिए बेहद जरुरी है की आप जब भी सामने वाले से मिले कॉन्फिडेंस से बात करे। ताकि आपकी डेटिंग लम्बे समय तक जाये।
Pehli Date Ko Dusri Date
Tak Le Jane Ke Liye Guidelines
डेट पर जाने से पहले शावर ले और अच्छे से फ्रेस हो जाये इससे आपको फ्रेश दिखने में मदद मिलेगी।
याद रखे की ‘Natural is Beautiful’ इसलिए लडकिया सेक्सी ड्रेस्सेस का चुनाव ना करे।
फर्स्ट इम्प्रैशन के लिए कभी भी दूसरा मौका नहीं मिलता इसलिए डेट की जगह जाने के लिए अच्छे से वक्त ले, तैयार होने के लिए वक्त ले ताकि आप वहां पहुचकर कूल और कॉंफिडेंट दिखे।
डेट के वक्त आपका फ़ोन टेबल पर या हाथ में होने की बजाय यदि साइलेंट मोड पर जैब में रखा है तो आप सेकंड डेट पर जाने के बहुत करीब है।
फर्स्ट डेट पर कभी भी मूवी थिएटर या म्यूजिक कॉन्सर्ट ना जाये, इन जगहों पर दूसरी या तीसरी बार जाना सही रहता है।
तो आज आपने जाना First Date Tips in Hindi. जितना हो सके अपनी पहली डेट में व्यवहार में विनम्रता रखे। मधुर वाणी सबके दिलो को जीत लेती हैं। इसके अलावा डेट पर निजी सवाल करने से बचे और ऊपर दिए गए तरीको से अपनी पहली डेट को यादगार बनाये।
Tags: first date conversation tips, date tips for guys, first date tips for teenage guys, first date flirting tips, first date kiss, first date kiss tips, first date advice, पहली डेट पर लड़कियों को इंप्रेस करने के टिप्स, dating rules in hindi, 1st date tips in hindi, ladki ko apni taraf attract karne ke tips.