Tips for Healthy Body in Hindi: स्वस्थ शरीर पाने के तरीके: Swasth Sharir Pane Ke Tarike
हमारे शरीर का स्वस्थ रहना हमारे लिए बहुत जरुरी है, क्योंकि कहते है ना यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो आप जिंदगी की किसी भी जंग को जित सकते है। वेसे भी आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर का ज्यादा अच्छे से ख्याल नहीं रख पाते है।
स्वस्थ शरीर के लिए आपको ज्यादा शारीरिक गतिविधि करने की जरुरत नहीं है। उसके लिए सिर्फ आपको आपकी दिनचर्या को सही रूप में गुजारने की जरुरत है। यदि आप सही तरीके से आपकी दिनचर्या का पालन करते है तो आप स्वस्थ शरीर के मालिक बन सकते है।
यदि आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी और आपको बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए पढ़े Tips for Healthy Body in Hindi.
Tips for Healthy Body in
Hindi: Swasth Sharir Ke Liye Apnaye
Subah Jaldi Uthe
सुबह सुबह जल्दी उठना आपके स्वस्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहता है। सुबह के वक्त का वातावरण बहुत शांत और सुखद होता है। तथा सुबह जल्दी उठने से आपके पूरा दिन के काम सही समय पर निपट जाते है। जिससे आपको काम निपटाने का तनाव भी नहीं रहता है।
रोजाना सुबह 6 बजे उठे, तथा आप कुछ देर गहरी साँसों का अभ्यास कर सकते है।
सुबह सुबह गहरी साँसों के अभ्यास से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
Vyayam Ko Dincharya mai
Shamil Kare
Tips for Healthy Living के अनुसार शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए रोजाना करीब 1 घंटे आपको व्यायाम जरूर करना चाहिए। व्यायाम करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है और आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वेसे भी आजकल कई सारे व्यायाम है जिन्हें करने पर आप फिट तो रहेंगे साथ ही एन्जॉय भी करेंगे।
आप सुबह उठकर व्यायाम में जिम, योगा, एरोबिक्स जिस भी तरह का व्यायाम आपको पसंद है उसे कर सकते है।
यदि आप व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पा रहे है तो अपने घर की सीढियो पर बार बार उतरे और चढ़े।
Nashta Bhar Pet Kare
सुबह का नाश्ता पेट भर के करने से आप पुरे दिन ऊर्जावान बने रहते है। क्योंकि सुबह के नाश्ते में खाया गया आहार आपके पुरे दिन की ऊर्जा की खपत को पूरी कर देता है तथा यह खाना पुरे दिन में अच्छे से पच भी जाता है।
आप सुबह के नाश्ते में फ्रूट्स, लौ फैट तथा लौ कैलोरी का सेवन करे।
सुबह के नाश्ते में जूस का सेवन करे जिससे आप पुरे दिन फ्रेश महसूस करेंगे।
आप चाहे तो नाश्ते में अंडे, ओटस जैसी चीजो का भी सेवन कर सकते है।
हेल्थी डाइट प्लान, स्वस्थ जिंदगी के लिए बेहद जरुरी है।
Phalo aur Sabjiyo Ka
Sevan Kare
स्वस्थ शरीर के लिए आपको नाश्ते, दोपहर का खाना तथा डिनर में सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना फल तथा सब्जी का सेवन करने से आपके शरीर में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में मिलते है।
आप नाश्ते में फलो का सेवन कर सकते है इनसे आपको फाइबर, विटामिन्स मिलते है।
खाने में सब्जियों का सेवन करे, हरी पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन्स ,आयरन, जिंक आदि होते हैं जो आपके शरीर के लिए बहुत जरुरी होते है।
Bharpur Nind Le
आपके स्वस्थ शरीर के लिए भरपूर नींद का होना बहुत जरुरी है, आपको भरपूर नींद लेने के लिए 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेना चाहिए।
यदि आपकी नींद पूरी होती है तो आप सुबह जल्दी उठकर पुरे दिनभर अच्छे से काम कर पाते है, वरना आपका पूरा दिन आलास और चिड़चिड़ाहट से भरा निकलता है।
यदि आपको नींद ना आने की समस्या है तो इसके लिए आपको नियमित योगा करना चाहिए।
Jane Swasth Sharir Ke
Liye Kuch Anya Baate
आपके खाने में सब्जी, दही, सलाद, साबुत अनाज का प्रयोग करे।
खाना खाने या कुछ भी खाने के पहले हाथो को जरूर धोए।
पुरे दिन में करीब 4 से 5 लीटर पानी पिए ताकि शरीर से विशक्त पदार्थ बाहर निकल जाए।
एकाग्रता बढ़ाने के लिए योगा या मैडिटेशन करे इन्हें करने से दिमाग शांत रहता है।
खाने में नमक तथा शक्कर, जंक फ़ूड जैसी चीजो का सेवन कम से कम करे।
आपके पास व्यायाम के लिए समय नहीं है तो सुबह या शाम को वाक कर सकते है।
45 की उम्र के बाद डॉक्टर से रेगुलर जाँच करवाते रहे ताकि बीमारी होने के लक्षण होने पर ही आप सावधान हो जाए।
इन्हें फॉलो करे
|
इनके लिए समय
|
भरपूर नींद ले
|
6 से 7 घंटा
|
पानी पिए
|
8 से 10 गिलास रोजाना
|
व्यायाम करे
|
रोजाना 1 घंटा
|
दौड़ लगाए
|
30 मिनट
|
ऊपर आपने जाना Tips for Healthy Body in Hindi. उपरोक्त दी गई जानकारी में आपको स्वस्थ रहने के लिए कुछ टिप्स दिए गए है जिनका पालन करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे और बीमारी होने का खतरा भी कम होता है।