Diet for Working Women in Hindi: जॉब करने वाली महिलाओं के लिये डाइट टिप्स: Kaamkaji Mahilao Ke Liye Jaruri
आजकल की महिलाये बाहर के साथ साथ घर के काम काज भी संभालती है। कामकाजी महिलाओ के पास बहुत ज्यादा काम होता है जैसे सुबह उठकर ब्रेकफास्ट तैयार करना, भोजन की तयारी, ऑफिस जाना और रात को वापिस से घर के काम। इस पुरे व्यस्त सेडुल मे रोज के इतने काम बच जाते है की वर्किंग करने वाली औरते वीकेंड्स पर भी खुद का ख्याल नहीं रख पाती है।
हम सभी जानते है जो लोग कार्य करते है उनके ऊपर बहुत सी जिम्मेदारी होती है, प्रोजेक्ट्स को अच्छी तरह करना, समयसीमा पर काम करना आदि। तो वास्तविक है की चाहे पुरुष हो या स्त्री काम का प्रेशर दोनों पर बना हुआ होता है।
तो एक तरह से देखा जाये तो कामकाजी महिलाओ को बाहर और घर का काम दोनों है। मतलब काम भी दोगुना और तनाव भी। इसलिए महिलाओ को खुद को चुस्त तंदुरुस्त रखना बेहद जरुरी है। जिसके लिए संतुलित आहार जैसे की विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मिनरल्स आदि लेना बहुत जरुरी है। आइये विस्तार से जानते है Diet for Working Women.
Diet for Working Women – Iss Tarah Ka
Aahar Hai Jaruri
कामकाजी महिलाये इतनी व्यस्त होती है की वो ठीक से अपने खान पान का ख्याल नहीं रख पाती है। इसलिए उन्हें थकान और कमजोरी आना जैसी परेशानिया उठानी पड़ती है। इसलिए बहुत जरुरी है की आप अपने खान पान पर ध्यान दे। नहीं तो धीरे धीरे आपका शरीर की ऊर्जा मे कमी आती है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ने लगता है।
हम जानते है की सुबह आपके पास समय की बहुत कमी होती है जिसके चलते आप अपना ब्रेकफास्ट नहीं कर पाते। इसलिए हम आपको सलाह देंगे की आप रात में ही ब्रेकफास्ट की तयारी कर ले, ताकि सुबह किसी चीज़ की भागादौड़ी न हो। महिलाओ के लिए हेल्थी डाइट प्लान्स क्या है आइये जानते है:-
Junk Food Khane Se Bache
काम के बिच भूख लगना स्वाभाविक है। ऐसे मे आप यदि फ़ास्ट फ़ूड लेते है तो यह सही नहीं। समोसा, चिप्स आदि आपकी भूख तो मिटा देते है लेकिन इससे आपके शरीर को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। साथ ही यह आपके शरीर मे बुरा फैट जमने के लिए जिम्मेदार होते है।
भूख लगने पर ताजे फल और सूखे मेवो का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
सूखे मेवो मे खजूर, बादाम, मूंगफली आदि से आपको ऊर्जा मिलती है।
गर्मी के दिनों मे संतरे, तरबूज, मौसंबी आदि को लेने से शरीर मे पानी की आपूर्ति भी हो जाती है।
Subah Ka Nashta Hai Jaruri
जो औरते सुबह के वक्त नाश्ता करती है उनका मेटाबोलिज्म सही रहता है। ऐसे मे शरीर पर चर्बी भी नहीं जमती है। इसलिए रोजाना नाश्ता जरूर करे। अपने नाश्ते मे प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट को शामिल करे। सुबह के वक्त कुछ खाना आपके लिए बहुत जरुरी होता है।
अपने नास्ते मे यदि आप फलो को भी शामिल करते है तो इससे आपके दिन की विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति हो जाती है।
आप साबुत अनाज, साबुत अनाज से बने पैन केक, पालक-टमाटर वाले सैंडविच खा सकते है।
सुबह के वक्त एक गिलास दूध पीकर जाना भी बहुत फायदेमंद होता है।
दलीय का सेवन करना भी आपके शरीर को कई फायदे पहुचाता है। आपको मीठी दलीय पसंद न हो तो आप नमकीन दलीय भी बना सकते है। यह Best Diet to Lose Weight भी है।
Santulit Bhojan Kare
काम काजी महिलाओ में खून की कमी होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए अपने लंच का ख्याल उन्हें अच्छे से रखना चाहिए। लंच मे कभी कभी नाश्ता न लेकर जाये। दोपहर का खाना बहुत ही जरुरी होता है। इसलिए अपने टिफिन मे रोटी सब्जी लेकर जाया करे।
अपने दोपहर के आहार मे काम से काम एक पत्तेदार सब्जी जरूर शामिल करे।
रोजाना ककड़ी, टमाटर, चुकुन्दर का सलाद खायेगी तो आपका मोटापा नहीं बढ़ेगा।
ऑफिस की कैंटीन से खाना लेने के बजाय घर से बना टिफिन ले जाये और खाये। यह सेहतमंद तो होता है साथ ही साथ आपकी जरुरत के अनुसार भी होता है।
Raat Ka Bhojan
बहुत सी महिलाये वजन बढ़ने के डर से रात का खाना छोड़ देती है। लेकिन यह सही नहीं है रात का खाना भी उतना ही जरुरी है जितना की दिन का खाना। हा लेकिन रात का खाना आप हल्का फुल्का कर सकती है। यदि आप रात को खाना नहीं कहते है तो अगले दिन सुबह आपको कमजोरी महसूस होती है।
अपने रात के खाने मे जंक फ़ूड जैसी चीज़ों को शामिल ना करे।
सब्जी रोटी खाने का मन नहीं है तो इडली सांभर, वडा सांभर, डोसा जैसी चीज़े खा सकते है।
ऊपर आपने जाना Diet for Working Women. यदि आप भी कामकाजी महिला है तो अपने खानपान का ठीक से ख्याल रखे। यदि आप अपना ठीक से ख्याल नहीं रख पायेगी तो घर वालो का ख्याल कैसे रखेंगी।
जब भी आप ऑफिस जाती है अपने साथ एक पानी की बोतल जरूर रखे। दिन भर पानी पीते रहने से यह आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है। यदि काम के दौरान आपको बार बार चाय, कॉफ़ी पिने की आदत है तो इसे कम कर दे। दिन का पूरा मिलाकर 3 कप से ज्यादा न पिए।
