Home Remedies For Pink Lips: Gulabi Hontho Ke Liye Upay
हँसता, मुस्कुराता हुआ चेहरा हर किसी को पसंद आता है। और अगर हमारे होंठ गुलाबी हो तो हमारे चेहरे की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। लेकिन धुप मे बाहर जाना, ध्रूमपान करना, होंठो की उचित देखभाल न करने से हमारे होंठ काले पड़ जाते है।
कई महिलाये लिपस्टिक के जरिये इस कालेपन को छुपा लेती है। पर यह सही नहीं है। हमारे चेहरे की त्वचा की तरह होंठो को भी देखभाल की जरुरत होती है, जिससे ये प्राकृतिक तरीके से सुन्दर दिख सके।
आजकल बाजार में होंठो को कोमल और गुलाबी बनाने के लिए कई प्रोडक्ट्स मिलते है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है की इन चीज़ों के इस्तेमाल से आपके होंठ गुलाबी तो दीखते है लेकिन इसमें मौजूद हानिकारक रसायन के कारण वास्तव में आपके होंठ और काले हो जाते है। इसलिए होंठो की देखभाल के लिए हम आपको प्राकृतिक उपायो का सहारा लेने की ही सलाह देंगे। तो आइये जानते है Home Remedies For Pink Lips in Hindi होंठो को घरेलु नुस्खों की मदद से गुलाबी बनाने के उपाय।
ऊपर आपने जाना Home Remedies For Pink Lips in Hindi. तो बस देर किस बात की है। अगर आप भी अपने होंठो को गुलाबी और मुलायम बनाना चाहते है तो ऊपर बताये गए तरीको को अपनाये और पाए मुलायम गुलाबी होंठ।

Inn Gharelu Nuskho se Paye Sundar
Gulabi Honth
Gulabi Hontho ke Liye Strawberry
होंठो का रंग निखारने के लिए स्ट्रॉबेरी भी बहुत अच्छा विकल्प है। आप इसे लिप बाम की तरह भी इस्तेमाल कर सकती है। बस क्रश करि हुई स्ट्राबेरी में पेट्रोलियम जेली मिलाये और इस मिश्रण को अपने होंठो पर रोज रात को सोने से पहले लगाए। कुछ दिनों मे आप देखेंगे की आपके होंठो का रंग गुलाबी होने लगेगा।
Shahad Se Paye Nami
अगर होंठ रूखे हो जाते है तो और काले दिखाई पड़ते है। इसलिए सबसे पहले जरुरी है की होंठो में नमी हो। इसके लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते है। शहद होंठो के रंग को भी हल्का करता है और उन्हें गुलाबी भी बनाता है। जल्दी लाभ पाने के लिए इसे रोज सोने से पहले रात मे लगाए।
Nimbu Bhi Faydemand
निम्बू के रस का उपयोग भी हमारे होंठो को गुलाबी बनाने मे सहायक होता है। इसके लिए आप निम्बू के रस को इन दिए गए तरीको के द्वारा भी होंठो पर लगा सकते है।
- होंठो को गुलाबी बनाने के लिए निम्बू में घी मिलाकर लगाना बेहद कारगर है। यह होंठो को नमी और गुलाबी रंग दोनों देता है। इसे लगाने के लिए निम्बू और घी के पेस्ट को रात में अपने होंठो पर लगा लीजिये और फिर सुबह धो लीजिये। पर एक बात का ख्याल रहे यदि इसे लगाने से आपको जलन होती है, तो तुरंत ही धो लीजिये।
- निम्बू के साथ ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से होंठ कोमल हो जाते है। दरअशल निम्बू मे सेट्रिक एसिड होता है जिसे यदि आप इसे सीधे होंठो पर लगाएंगे तो आपके होंठ फट सकते है। इसलिए इसमें ग्लिसरीन मिलाना ना भूले।
- निम्बू और गुलाब जल को रोजाना होंठो पर लगाने से भी होंठ गुलाबी हो जाते है।
Vyayam ke Dwara
आपको जानकर शायद आश्चर्य हो रहा होगा। लेकिन होंठो का व्यायाम करके भी इसे गुलाबी बनाया जा सकता है।
- रात को सोने से पहले विटामिन E से भरपूर जेली या क्रीम से रोजाना होंठो की मालिश करना लिप केयर के लिए फायदेमंद है।
- इसके लिए हाथ की उंगलियो से ऊपर की और मालिश करे।
- अब विपरीत दिशा में हल्की हल्की मालिश करे।
- फिर एक बार उंगली को होंठो के साइड पर रखकर अंदर की तरफ मालिश करे।
- लेकिन हाँ इसके अलावा आपको रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना है। पानी पिने से भी होंठो को नर्म, कोमल और चमकदार बनाया जा सकता है।
Anya Tarike Inhe Bhi Apnaye
- गुलाबी होंठ पाने के लिए शहद, बादाम का तेल और चीनी का मिश्रण रोज 10 मिनट तक लगाने से होंठो का कलर पिंकिश हो जाता है।
- कैस्टोर आयल का उपयोग होंठो को न केवल मुलायम बनाता है बल्कि इन्हें गुलाबी भी बनाता है।
- पुदीने का रस लगाने से भी होंठ गुलाबी बनते है।
- किशमिश के दाने खाने पर भी गुलाबी होंठ पाए जा सकते है। इसके लिए किशमिश के कुछ दानो को एक दिन पहले रात में भिगोकर रख दीजिये और फिर सुबह खाली पेट खा लीजिये।
- सूखे होंठ फटे हुए और रूखे दिखाई देते है इसलिए होंटो मे हमेशा नमी बनी रहनी चाहिए।
- अक्सर लडकिया रोज लिपस्टिक लगाने की शौकीन होती है। लेकिन आपको बता दें की ज्यादा देर लिपस्टिक लगाने से भी होंठो का रंग काला पड़ने लगता है इसलिए किसी स्पेशल मोके पर ही लिपस्टिक लगाए।
- होंठ सूरज की धुप की वजह से भी काले पड़ जाते है, इससे बचने के लिए किसी प्राकृतिक जेली को होंठो पर हमेशा लगाकर रखना चाहिए।
- होंठो को गुलाबी बनाने का आसान और अच्छा तरीका यह है की आइस-क्यूब का उपयोग करे। आइस-क्यूब से होंठो की मालिश करने से होंठो मे नमी भी बनी रहती है और होंठ गुलाबी रंग के और मुलायम हो जाते है।
- रसभरी को एलो-वेरा के साथ मिलाकर रोजाना रात को लगाने से होंठो का रंग गुलाबी हो जाता है।
ऊपर आपने जाना Home Remedies For Pink Lips in Hindi. तो बस देर किस बात की है। अगर आप भी अपने होंठो को गुलाबी और मुलायम बनाना चाहते है तो ऊपर बताये गए तरीको को अपनाये और पाए मुलायम गुलाबी होंठ।