Dark Lips se Chutkara Pane ke Aasan Tarike
खूबसूरत होंठ किसी भी चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते है। काले होंठ एक आम समस्या है, जो सुंदरता पर दाग की तरह है, इसका मुख्य कारण स्मोकिंग ही नहीं है, बल्कि इन दूसरे कारणों से भी होंठ काले हो जाते है। तो आइये जानते है Reasons of Darkening Lips in Hindi और Dark Lip Treatment in Hindi.
खूबसूरत होंठो की पहचान हमे ऐसे ही नहीं जाने देना चाहिए। हमेशा गुलाबी बने रखने के लिए हमे इसका बहुत अच्छी तरह से ख्याल रखना चाहिए। कॉफ़ी और चाय होंटो को डार्क बनाने मे कोई कसर नहीं छोड़ते है। इसके अलावा स्मोकिंग, एलर्जी, होंठो को बार-बार चाटना भी आपके होंठ को डार्क बना सकता है।
कई बार लोग जाने अनजाने में होंठ को नुक्सान पंहुचा देते है। जब किसी लड़की के होंठ काले रंग के होते है तो उसकी मुस्कान भी बड़ी अजीब सी लगती है। अगर आपके भी होंठ काले रंग के है और आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो इन उपाय की मदद लीजिये और बनाइये अपने होंटो को सुन्दर और आकर्षक।
Dark Lip Treatment in Hindi: Inn
Tariko se Honto ka Kalapan Dur Kare
Smoking:
सिगरेट में निकोटिन होता है जो होंटो की त्वचा को जला देता है इसलिए होंठ काले पड़ने लगते है, लेकिन आप जैसे ही स्मोकिंग करना छोड़ देगे आपके होंठ अपने आप ही सही हो जायेगे। यह तो पता है की कैफीन दांतो को पिला कर देते है। लेकिन यह होंटो को भी साथ ही काला करते है। आप जितनी ज्यादा कॉफ़ी पियेंगे आपके होंठ उतने ही ज्यादा काले पड़ेगे।
Suraj ki Dhup:
सूरज मेलेनिन रंजकता को बढ़ाता है, ज्यादा देर तक धुप मे रहने से होंठ सूरज की गर्मी को झेल नहीं पाते है और काले हो जाते है। होंठो को बचाने के लिए UV प्रोटेक्शन वाला लिप बाम लगाना चाहिए। सूखे होंठो को गिला करने के चक्कर मे उन्हें बार-बार चाटना सही नहीं है, इससे वह काले हो जाते है।
Lip Product:
आपके होंटो पर लगाए जाने वाले प्रोडक्ट को बड़ी समझदारी के साथ खरीदना चाहिए। लौ क्वालिटी की लिपस्टिक आपके होंटो को काला कर सकती है। लिपस्टिक या लिप ग्लोस में कुछ किस्म के डाई एयर सुगन्धित तत्व मिले होते है जिससे कुछ महिलाओ को एलर्जी पैदा हो जाती है। कोई भी प्रोडक्ट लेने से पहले उसे अपनी त्वचा पर लगा कर जरूर टेस्ट करे।
Poshak Aahar ki Kami:
विटामिन C होंटो को गुलाबी करने के लिए माना जाता है। अगर आप अपने आहार में विटामिन C नहीं ले रही है तो आपके होंठ गहरे पड़ जायेगे। आपको विटामिन C पाने के लिए ताज़े फल और सब्जिया खाने चाहिए। अगर होंटो को गुलाबी रखना है तो खूब सारा पानी लीजिये। दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए जिससे होंठो की नमी बनी रहे।
Inn Anya Tariko ki Madad se Aap Honto
ka Kalapan Dur Kar Sakte Hai
सुबह ब्रश करने के बाद अपने उसी ब्रश से होंठ पर से मृत कोशिका को हटाने का प्रयास करे। इससे मृत सेल साफ़ हो जाएगी और नयी त्वचा आ जाएगी, जिससे होंठ गुलाबी लगने लगेंगे।
इसके बाद रोज़ रात को सोने से पहले अपने होंटो पर वैसलीन या निम्बू का रस लगाकर सोये। आपको SPF 15 वैल्यू वाला लिप बाम लगाने चाहिए और साथ ही दिन भर में 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। केवल इतना ही करिये और अपने होंटो पर इसका असर देखिये।
डार्क लिप का कारण पोष्टिक आहार ना करना भी होता है। इसके साथ ही खजूर को एक कप में डाले और ऊपर से गर्म पानी डाल कर आधा घंटे भिगो कर रख दे। इस घोल को हफ्ते मे कई बार पिने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे होंठ गुलाबी हो जाते है।
लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा कंसीलर लगाए। उसके बाद ही लिपस्टिक का प्रयोग करे।
ऊपर आपने जाना Reasons of Darkening Lips in Hindi और Dark Lips Treatment in Hindi. तो अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान रहती है और बता नहीं पाती है तो आज ही से इन उपाय की मदद से अपने होंटो को सुन्दर बनाये।

 
							     
							     
							     
							     
 
 
