Momos Recipe in Hindi – Ghar Par Garmagaram Banaye
मोमोस तिब्बत की प्रसिद्ध डिश है लेकिन इसे हमारे देश मे भी काफी पसंद किया जा रहा है। क्योंकि यह खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट होती है। तथा जो लोग कम तेल वाली चीज़े खाना पसंद करते है उन लोगो के लिए मोमोस बहुत अच्छा विकल्प है।
इन्हें बनाने मे बहुत कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है तथा इन्हें भाप के द्वारा पकाया जाता है। जिसकी वहज से मोमोस बहुत जल्दी पच जाते है। इसमें सब्जिया भी होती है जिससे शरीर को पोष्टिक तत्त्व मिल जाते है।
बच्चे मोमोस खाने के बहुत शौकीन होते है, और उन्हें बाहर खिलाने से अच्छा है आप उन्हें घर पर ही इसे बना कर खिलाये। अगर बच्चे घर पर बने हुए मोमोस खाएंगे तो आपको उनके बीमार होने का डर भी नहीं लगा रहेगा तो जाने Momos Recipe in Hindi.
Momos Recipe in Hindi – Jane Ise
Banane Ki Vidhi
| Banane mai lagne wala samay | 45 Minute |
| Kitne Logo ke Liye | 4 Log |
| Swad | Feeka |
Momos Ki Stuffing Ke Liye Samagri
| Shimla Mirch | 1 |
| Kaddukas Gobhi | 1 Cup |
| Kaddukas Gajar | ½ Cup |
| Kisa Hua Paneer | ½ Cup |
| Tel | 2 Chhoti Chammach |
| Kali mirch | ¼ Chhoti Chammach |
| lal mirch powder | ¼ Chhoti Chammach |
| Barik kati hari mirch | 1 |
| Adrak ka tukda kaddukas | 1 inch |
| sirka | 1 Chhoti Chammach |
| Soya sauce | 1 Chhoti Chammach |
| Hara dhaniya(kata hua) | 2 Chhoti Chammach |
| Namak | Swadanusar |
Momos Banane Ke Liye Aavshyak Samagri
1 कप- मैदा
Momos Recipe Banane Ki Vidhi
आज हम आपको मोमोस घर पर बनाने का तरीका बताने जा रहे है। सबसे पहले मैदे को एक बर्तन मे छान ले। अब इस आटे को पानी से नरम गूथ ले तथा इस पर साफ़ कपडा ढक कर 1 घंटे के लिए रख दे। जब तक आपका आटा फूल कर सेट हो रहा है इतनी देर मे भराई तैयार कर ले। इसके लिए सबसे पहले कड़ाही मे तेल डाले और गैस पर गरम करने के लिए रखे।
जब तेल गरम हो जाये तो इसमें अदरक और हरी मिर्च डाले और उसे भून ले, इसके बाद इसमें बाकि सारी सब्जिया और पनीर भी डाले। अब इसमें सिरका, लाल मिर्च, काली मिर्च, सोया सॉस, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से 2 मिनट तक चलाये। आपकी भराई बनकर तैयार हो गई है।
आपका आटा भी सेट हो गया होगा तो गुथे हुए आटे की छोटी छोटी लोई बना ले और 3 इंच व्यास की गोल गोल बेल ले। बेली हुई लोई मे भराई (पिट्ठी) भर दे और चारो तरफ से मौड़ कर बंद कर दे। इसमें गुजियों को भरकर बंद करते है और वेसे ही बंद करे।
इसी तरह सारे मोमोस को तैयार कर ले। इसके बाद मोमोस को भाप मे पकने के लिए मोमोस पकाने वाला बर्तन ले। इस बर्तन मे निचे की तरफ पानी भरे और ऊपर की तरफ जाली लगी होती है जिनमे मोमोस को रखा जाता है। एक बर्तन मे करीब 12 से 14 मोमोस आ जाते है।
इन्हें भाप से 10 मिनट तक पकाये सबसे निचे वाले बर्तन के मोमोस पाक गए है। अब दूसरे बर्तन को इसके निचे रख दे और पके हुए मोमोस वाले बर्तन को ऊपर कर दे। 8 मिनट बाद फिर से ऊपर रखे बर्तन को सबसे ऊपर कर दे और सबसे ऊपर वाले बर्तन को सबसे निचे रख दे।
और 5 से 6 मिनट तक इसे भाप मे सेंक ले। हम बर्तन को ऊपर निचे इसलिए करते है क्योंकि ऊपर भाप थोड़ी कम जाती है जिससे मोमोस पूरी तरह पक नहीं पाते है। तो यह थी आपकी वेज मोमोस रेसिपी, अब आपके मोमोस पूरी तरह तैयार है।
यदि आपके पास मोमोस पकाने के लिए बर्तन नहीं है तो मोमोस पकाने वाले बर्तन की तरह एक बर्तन मे पानी ले और उस पर चावल छानने वाली छन्नी को उस पर रखे। ध्यान रखे पानी छन्नी के अंदर न जाये, अब इसमें मोमोस रखे और उसे ढक दे।
10 मिनट तक भाप से मोमोस को पकाये और पके हुए मोमोस को प्लेट मे रखे। अब बाकी बचे हुए मोमोस को भी इसी तरह बना ले। आपके मोमोस तैयार है इन्हें लाल मिर्च की चटनी या फिर हरी मिर्च की चटनी के साथ परोसे। बनाये हुए स्वादिष्ट मोमोस परिवार मे सबको खिलाये और खुद भी खाये।
ऊपर अपने जाना Momos Recipe in Hindi. इस रेसिपी की सहायता से आप घर पर ही लजीज मोमोस बना सकते है जिसमे आपका ढेर सारा प्यार भी होगा।
