Makeup For Dark Skin Women: Sawli Mahilao ke Liye Upay
सावली त्वचा वाली महिलाओ को हमेशा इस बात की शिकायत रहती है की वह अपने त्वचा की रंगत निखार नहीं सकती है। इसके लिए वह बाजार मे उपलब्ध बहुत सारे उत्पादों का प्रयोग करती है। कभी-कभी इसकी वजह से वह हिन् भावना का शिकार भी होती है। तो आइये जानते है Makeup Tips For Dark Skin in Hindi और बनाते है अपने आप को सुन्दर।
सावली त्वचा यानि डार्क स्किन वाली महिलाये भी मेकअप के जरिये अपनी त्वचा की रंगत को निखार सकती है और किसी भी समारोह मे अलग दिख सकती है। सावली त्वचा वाली महिलाओ को मेकअप के दौरान अपनी स्किन टोन का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा अपने चेहरे से मिलता-जुलता कलर, लिपलाइनर और ब्लशर का इस्तेमाल कीजिये। आइये हम इसमें आपकी मदद करते है।
Makeup Tips For Dark Skin Women:
Sawli Mahilao ke Liye Makeup Tips
Liquid Foundation:
सावली महिलाये मेकअप के लिए लिक्विड फाउंडेशन का प्रयोग करे, यह तरल होती है न की पाउडर पेस्ट। यदि आपको अपनी स्किन टोन से मेल खाता हुआ फाउंडेशन नहीं मिलता है तो आप 2 रंगों के फाउंडेशन को मिलाकर एक अच्छा रंग बना सकती है। फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाइये, जिससे त्वचा कोमल हो जाये।
Twacha ko Sukhaiye:
त्वचा पर लिक्विड फाउंडेशन लगाने के बाद उसे सुखाइये। इसके लिए आप पाउडर का इस्तेमाल कर सकती है। यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो अपने पास हर वक़्त फेस पाउडर रखे। इससे त्वचा पर गीलापन नहीं आएगा और वह हमेशा ड्राई बनी रहेगी।
Gaalo ko Blush Kare:
चेहरे पर हमेशा ब्लशर लगाना सही नहीं होता मगर कभी कभार पार्टी आदि मे आप इसका प्रयोग करके एक सुन्दर सा लुक पा सकती है। चेहरे को ब्लश करने के लिए डीप ऑरेंज, वाइन या कोरल रंगों का प्रयोग करे। इससे आपकी त्वचा मे निखार आएगा।
Lipstick ka Prayog:
सावली त्वचा वाली महिलाओ को लिपस्टिक का चुनाव भी रंग के हिसाब से करना चाहिए। जीन महिलाओ का रंग डार्क हो उन्हें, पीला कलर यानि हलके रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको लिपस्टिक लगाना पसंद है तो आप डार्क कलर की ही लिपस्टिक लगाए। जैसे- वाइन, रेड, प्लेन और ब्राउन आदि रंग आपकी सुंदरता निखारेंगे।
Eyebrow ke Liye:
डार्क रंग वाली महिलाये मेकअप के दौरान अपनी आईब्रो को नज़र अंदाज़ बिलकुल भी न करे। अपनी आईब्रो को शेप देने के लिए आप पेंसिल और पाउडर का प्रयोग करना बेहतर होगा। सुन्दर आँखे आपकी खूबसूरती को बढाती है।
Lip Liner:
लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंटो पर लिप लाइनर का प्रयोग कीजिये। एक अच्छी आउटलाइन आपके पुरे चेहरे की रंगत को निखार सकती है।सावली महिलायो को मेकअप के दौरान समय का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि आप दिन के समय मेकअप कर रही है तो ज्यादा भारी मेकअप करने से बचे। यदि इन सबके अलावा भी आपको कुछ कमी लग रही हो तो आप ब्यूटिशियन की मदद ले सकती है।
