Dental Care Tips in Hindi – Swasth Danto Ke Liye Salah
हर व्यक्ति चाहता है की उसकी हँसी बहुत सुन्दर हो और उसके लिए दांतो का साफ़ होना बहुत जरुरी है। यदि आपके दांत खराब दिखेंगे तो आपकी हसी ख़राब होने के साथ मुह मे कई सारी समस्या आ सकती है।
जैसे मसूड़ो की समस्या, दांतो मे संक्रमण, यहाँ तक की इससे आपको ह्रदय से जुडी समस्या भी हो सकती है।
रोजाना दांतो की सफाई करना तथा इनका चेकउप करवाने से आप दन्त सम्बंधित बीमारियों से बच सकते है। और कई सारे ऐसे अच्छे कारण भी है, जिसकी वजह से आपको दांतो की देखभाल करना चाहिए ताकि आपकी हँसी हमेशा चमकती रहे।
आपकी हँसी को खूबसूरत बनाने के लिए दांतो का सफ़ेद और स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। पर हमारी कुछ गलत आदते हमारे दांतो को पिला बना देती है। इनका दांतो के इनेमल पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको ऐसे तरीके बता रहे है जिनसे आप दांतो की देखभाल कर सके तो आइये जाने Dental Care Tips in Hindi.
Jane Danto Ki Dekhbhal Ke Tarike
Jane Danto Par Kaise Brush Kare
ब्रश तो हम सभी नियमित रूप से इस्तेमाल करते है लेकिन क्या आप जिस तरह से ब्रश कर रहे है वो तरीका सही है? दांतो की देखभाल के लिए आइये जाने इसका सही तरीका-
अच्छे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करे जिससे मुह की अच्छे से सफाई हो सके।
ब्रश को हर 3 से 4 महीने मे बदल दे क्योंकि इसके बाद दांतो की अच्छे से सफाई नहीं कर पता है।
दांतो की नोक यानि ऊपरी सतह पर ब्रश करने के लिए ब्रश को सीधा पकडे और आगे पीछे की तरफ घुमाये।
जीभ को पीछे से सामने की तरफ से साफ़ करे क्योंकि जीभ मे कई कीटाणु होते है जो मुह मे सड़न पैदा करते है।
जब भी आप दांतो मे ब्रश करे 45 डिग्री के कोण पर करे और ब्रश को मसूड़ो से शुरू करते हुए दांतो तक ले जाये।
Danto Ki Safedi Ke Liye
स्ट्रॉबेरी को लेके आपके दांतो पर रगड़े इससे आपके दांतो का पीलापन दूर हो जायेगा।
दांतो से पीलापन दूर भागने के लिए बेकिंग सोडा को पानी मे डालकर उबाल ले तथा इस पानी से मुह मे गार्गल करे।
दांतो से पीलापन हटाने के लिए चारकोल युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है, इससे आपके दन्त से कुछ समय बाद पीलापन हट जायेगा।
आपके दांतो पर सेब के सिरके से ब्रश करे, यह दांतो को स्वस्थ बनाते है। इसके अलावा बैक्टीरिया और इनेमल जो दांतो को सड़ाते है उन्हें भी नष्ट कर देता है।
Swasth Aahar Ka Sevan Kare
स्वस्थ आहार मे गेहू, नट्स, फल और सब्जियों को अपने आहार मे शामिल करे।
हर उम्र के लिए अच्छे आहार का खाना खाना बहुत जरुरी है, क्योंकि अच्छा आहार दांतो और मसूड़ो को स्वस्थ बनाये रखता है।
फिश मे ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो मसूड़ो मे होने वाली बीमारियों को दूर करने का काम करता है।
Danto Ko Majboot Banane Ke Liye
Calcium
कैल्शियम और विटामिन- दांतो तथा मसूड़ो को स्वस्थ बनाने के लिए अच्छे होते है।
दूध, दही, चीज़ आदि डेरी उतपादो का सेवन करे इसके अलावा आप कैल्शियम सप्लीमेंट्स को भी ले सकते है।
दन्त कैल्शियम से बने होते है तथा कैल्शियम और विटामिन का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Mouthwash Ka Istemal Kare
माउथवाश आपके दांतो को मजबूत बनाये रखने मे सहायक होता है।
यह ब्रश की तरह काम नहीं करता परंतु आपके मुह की सफाई बहुत अच्छे से कर देता है।
माउथवाश आपको आसानी से बाजार मे मिल जाते है तथा इनमे लिस्ट्रीन और क्लोरीन होता है जो मुह के अंदर मौजूद बैक्टीरिया को मारने मे सक्षम होता है।
Danto Ki Samay Samay Par Janch
Karwaye
यदि आपको दांतो से सम्बंधित कोई परेशानी जैसे की टीथ पैन आदि हो रही हे तो तुरंत डेंटिस्ट से जाँच करवाये।
दांतो की परेशानी से बचने के लिए डेंटिस्ट से हर 2 साल मे एक बार जाँच जरूर करवाना चाहिए।
यदि आप धूम्रपान या मधुमेह के शिकार है तो थोड़े थोड़े समय मे जाँच करवाते रहना चाहिए।
Saanso Ki Badbu Dur Karne Ke Liye
पानी अधिक मात्रा मे पिने से साँसों की बदबू दूर हो जाएगी।
साँसों की बदबू दूर करने के लिए नीम की टहनी को काफी देर तक चबाये।
नीम मे एस्ट्रिंजेंट और एंटीसेप्टिक गन होते है जिससे दांतो मे सफेदी आती है।
ऊपर आपने जाना Dental Care Tips in Hindi. उपरोक्त दी गई जानकारी से आप आपके दांतो की अच्छे से देखभाल कर सकेंगे। दन्त स्वस्थ और चमकदार होने पर आपकी हँसी सबसे खूबसूरत दिखेगी और आपको और खूबसूरत बनाएगी।
