Home Remedies for Smelly Feet:पैरों की बदबू से छुटकारा पाने के तरीके: Pairo ki Gandh Dur Karne Ke Tarike
बदबूदार पैर हम में से बहुत लोगो की समस्या है। इसका बहुत तरीको से इलाज करने के बाद भी यह बदबू रह जाती है। यह एक बेकार स्तिथि है जिससे की आप अपने जूते कही खोलने में भी असहज महसूस करते है।आइये ऐसी शर्मिंदगी को दूर करने के लिए हम लाये है Home Remedies for Smelly Feet, और भगाते है अपने पैरो की बदबू को दूर।
उन लोगो के पैरो में दुर्गन्ध आना एक आम समस्या है जो दिन भर अपने घर के बाहर रहते है। दुर्गन्ध का सबसे बड़ा कारण है पसीना होना।
मानव के पैरो में 2,50,000 पसीने की ग्रंथि होते है जिन्हे सांस लेने के लिए हवा की जरुरत पड़ती है, यदि यह ग्रंथि नहीं हो तो पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती है और यही गंध का कारण बनती है।
हमारे पैरो में बहुत सी पसीने की ग्रंथि होती है और जिनसे आने वाला पसीना पैरो में बैक्टीरिया से मिल जाता है जो की बदबू को बढ़ा देता है।
पैरो से और जूतों से इस बदबू को दूर रखने के लिए हम लाये है कुछ घरेलु नुस्खे, जिसके मदद से आप इस बदबू को दूर रख सकते है और गुड फील कर सकते है।
Home Remedies for Smelly
Feet: Ghar Par Pairon ki Badbu Dur Kare
क्या आपके पैरो से बदबू आती है? क्या पैरों की बदबू के कारण लोग आपके पास बैठने से कतराते है, अगर हां तो घबराये नहीं। इस समस्या से निजात पाना अब मुश्किल का काम नहीं है। यहाँ हम आपको Home Remedies for Smelly Feet के कुछ आसान उपाय बतायगे, जिसके मदद से आपको इस दुर्गन्ध से छुटकारा मिल जायेगा।
You may also like:- Pedicure at Home in Hindi
पसीने और बदबू को दूर करने के लिए अपनाइये कुछ आसान उपाय और इस समस्या से राहत पाइये।
Baking Soda:
यह भी बैक्टीरिया को मारता है और पसीने को रोकता है। आधी भरी हुयी बाल्टी में 1tbps बेकिंग सोडा मिलाये। इसमें अपने पैर रखकर 20 मिनट तक भिगोये। सप्ताह में कम से कम 2 बार सोने से पहले यह अवश्य करे। आप अपने पैरो पर सॉक्स पहनने से पहले भी बेकिंग सोडा छिड़क सकते है।
Sendha Namak:
यह पैरो में छिपे हुए बैक्टीरिया को खत्म करता है। यह टॉक्सिक पदार्थ को दूर करने में मददगार है। गुनगुने पानी में 2 tbps सेंधा नमक मिलाये और इसमें अपने पैरो को 15 मिनट तक भिगोये। आप इसे भी पैरो पर छिड़क सकते है और पैरो को भी इस पानी से धो सकते है।
Black Tea:
इसमें टैनिक एसिड की अधिकता होती है जिससे यह रोम छिद्रो को बंद करता है और पसीना नहीं निकल पाता है। गाढ़ी ब्लैक टी बनाकर एक बाल्टी पानी में डाले और इसमें 1 tbps नमक मिलाये। इसमें लगभग 1 घंटे तक अपने पैर भिगोये। यह बदबूदार पैरो के लिए एक कारगर घरेलु उपाय है।
Sirka:
यह एक प्रकार का एसिड है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। यह पसीने की बदबू को रोकता है। एक कप सिरका को आधी बाल्टी गुनगुने पानी में डाले और इसमें अपने पैरो को रखे। इन्हे 15 मिनट तक इसमें रखे, 2 सप्ताह तक सोने से पहले यह रोज़ाना करे।
Adrak:
अदरक को पानी में आधा घंटे तक उबाले ताकि उसके तत्व पानी में मिल जाये। आधी बाल्टी पानी में इस घोल को डाले। अपने पैरो को इसमें आधा घंटे तक भिगोये, इससे आपको पसीने से आने वाली बदबू से राहत मिलेगी। पैरो की दुर्गन्ध रोकने के लिए यह साधारण तरीका है।
Zinc Ka Sevan:
जो लोग अपने आहार में जिंक को शामिल नहीं करते है उन्हें पसीने की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए अपने आहार में जिंक वाली चीज़ो को शामिल करे जैसे पालक, नट्स, बीन्स, मशरुम आदि। इसके नियमित सेवन से आप पसीने की बदबू से बच सकते है।
Sabun Ka Prayog Kare:
यह आपके पैरो की दुर्गन्ध को दूर भगाने का एक अच्छा तरीका है। दिन में 2 से 3 बार अपने पैरो को जीवाणुरोधी साबुन और गर्म पानी से धोये। यह बदबू पैदा करने वाले जीवाणुओं को पैदा होने से रोकता है।
Foot Scrub:
पैरो के बदबू की समस्या से बचने के लिए आप स्क्रब की मदद भी ले सकते है। अदरक, मूली और निम्बू को मिलाकर बनाये गए फुट स्क्रब को पैरो पर अच्छे से लगाए और हलके हाथो से मसाज करे और फिर धो ले। इस स्क्रब को सप्ताह में 2 बार पैरो पर जरूर लगाए।
Nimbu ka Prayog Kare:
हमेशा के लिए पैर की गंध से छुटकारा पाना है तो रोज़ अपने पैरो पर निम्बू रगड़े। यह फंगल इन्फेक्शन और गंध को दूर करता है और स्वछता बनाये रखता है। ये बदबू दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है।You may also like:- Hatho Ki Khubsurti Kaise Badhaye
Garmiyo me Badbudar Pairo
se Nijaat Pane ke Aasan Tarike
औषधीय और सुगन्धित पाउडर इस्तेमाल करे: पैरो की बदबू को दूर रखने के लिए अच्छा औषधीय पाउडर इस्तेमाल करे। मेडिकल स्टोर्स पर बहुत से एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक बॉडी पाउडर उपलब्ध है। आप इस तरह के पाउडर लाये और रात को सोते समय और सॉक्स पहनने से पहले इसे जूतों में छिड़क दे।
स्वछता बनाये रखे: यह भी बहुत जरुरी है क्युकी बदबूदार पैरो का सबसे बड़ा कारण है बैक्टीरिया। ऑफिस से आने के बाद और सोने से पहले अपने पैरो को धोये जिससे की यह बैक्टीरिया ज्यादा नहीं फैलेगा और पैरो की बदबू दूर रहेगी।
सूती सॉक्स पहने: सूती सॉक्स से पैरो को हवा मिलती है और यह नमी को भी सूखा देता है। दूसरा, सूती सॉक्स पसीने को सोखती है पैरो की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकती है। पैरो और जूतों से बदबू हटाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
दुर्गन्ध नाशक पैड (Wipes) इस्तेमाल करे: इस तरह के पैड (Wipes) चारकोल या अन्य नमी सोखने वाले पदार्थो से बने होते है जिससे की यह पसीने को सोख लेती है। ये बाजार में आसानी से उपलब्ध हैऔर यह जूते में आपके सॉक्स के निचे रहती है। यह पुरे पसीने को सोख लेती है और इससे बदबू पैदा नहीं होती है।
अपने जूते साफ़ रखे:Home Remedies for Smelly Feet की बात करे तो साफ़ सफाई सबसे अच्छा तरीका है इस बदबू को रकने का। आप अपने जूतों को धोये और उन्हें धुप में सुखाये। इससे बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया नष्ट हो जाते है। सूरज की रोशनी में स्टरलाइजेशन प्रभाव होता है जिससे की सुखकर फंगल और बैक्टीरिया ख़तम हो जाते है।
लेदर के जूते ना पहने: लेदर के जूतों में हवा पास होने की जगह नहीं होती है जिससे की नमी अंदर ही बनी रहती है। ऐसा जूता पहने जिसमे हवा के आने जाने की जगह हो। बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया और पसीने को दूर रखने के लिए यह बेहद जरुरी है।
Home Remedies for Smelly Feet को अपनाकर आप अपने पैरो से आने वाली दुर्गन्ध को रोक सकते है याद रखिये पैरो की बदबू लोगो को आपसे दूर कर सकती है। इसलिए इस बदबू को अपने से दूर करने के लिए अपनाइये घरेलु नुस्खे और स्वच्छ रहिये।
