Valentine Love Tips in Hindi: प्यार का इज़हार कैसे करे: Pyar Ka Izhaar Kaise Kare
अगर आप किसी को पसंद करते है या कोई ऐसा है जिसके लिए आपके दिल में कुछ कुछ होता है। तो यह सप्ताह अपने प्यार को जताने का अच्छा समय हो सकता है, क्योकि अभी चल रहा है वैलेंटाइन वीक।
देश और दुनिया में वैलेंटाइन सप्ताह का युवक-युवतियों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है, वह शुरू हो चूका है। अब 14 February तक हर दिन वैलेंटाइन के नाम रहेगा। आखिर क्या है, इस छोटे से शब्द प्यार मे, की सुनते ही रोम-रोम में एक मीठा और अलग सा एहसास जग उठता है।
जिसे प्यार नहीं हुआ वह उसकी इच्छा रखता है और जिसे हो चुक्का है वह उसे बनाये रखने का प्रयास करता है। कहा जाता है की रोम मे तीसरी सदी के एक शाशक ने अपने सेनिको के विवाह पर पाबन्दी लगा दी थी। वैलेंटाइन नामक संत की प्रेरणा से कई सेनिको ने विवाह कर लिया था इसी से गुस्साए राजा ने 14 February को उन संत को फांसी पर चढ़ा दिया था।
बाद में इन संत की स्मृति में वैलेंटाइन डे यानि प्रेम दिवस मनाया जाने लगा। मान्यता है की, इस हफ्ते लोग अपने पार्टनर या प्रेमी को लुभाने के लिए तरह तरह के जतन करते है और वैलेंटाइन डे वाले दिन अपने प्यार का इज़हार करते है।
देशभर के सभी प्रेमी यह सोच में लगे की क्या गिफ्ट ख़रीदे। हो सकता है आप भी यही सोच रहे हो। अगर हां, तो आपकी कुछ हद तक मदद तो हम कर ही सकते है। साथ ही हम आपको Valentine love tips in Hindi के बारे मे भी बताएंगे।
Valentine Love Tips in
Hindi: Pyar ko Nibhane ke Tarike
अगर आप भी अपनी वैलेंटाइन को खुश और सदा उनके होठो पर मुस्कान देखना चाहते है। तो हम आपको बता रहे है कुछ Love Tips in Hindi, जिनसे आपकी पार्टनर खुश हो जाएंगी और उनकी ख़ुशी से बढ़कर और क्या चाहिए। तो आइये जानते है कुछ नाजुक से उपाय उनकी मीठी सी स्माइल के लिए-
अगर आप अपने पार्टनर की खूबसूरती की तारीफ करना चाहते है तो उन्हें हॉट या सेक्सी न कहे, उनसे कहे की वह खूबसूरत है।
उनके हाथ को अपने हाथो में थाम कर रखे।
प्यार से उनके माथे को चूमे।
उनकी छोटी छोटी बातो का ख्याल रखे, क्योकि यह प्यार का बहुत जरुरी हिस्सा है।
उन्हें बराबर यह बताते रहे की आप उन्हें कितना प्यार करते है।
अगर वो परेशान है तो, उन्हें गले से लगाकर एहसास दिलाये की आप हमेशा उनके साथ है।
कभी-कभी आप उनके साथ मस्ती भी करे जैसे- गुदगुदाना, गोद में उठाना, कंधे पर बिठा लेना, कुश्ती करना या फनी जोक्स सुनना।
उनके साथ घूमने जाये, डांस करे, अपने दिल की हर बात शेयर करे।
आधी रात को SMS कर उन्हें बताये की आप उन्हें कितना याद कर रहे है।
जब वह आपमें पूरी तरह खो जाये तो उन्हें प्यार से चूमे और उनकी आँखों में देखकर मुस्कुराये।
रिश्ता कोई भी हो, अपने साथी की भावनाओ की क़द्र करे, अगर कोई बात पसंद न आयी हो लेकिन तुरंत कहने की बजाय बाद में आराम से बात करे और अपने कहने का अंदाज़ हमेशा खुशनुमा रखे।
Ideas for Valentine’s
Day: Pyar Ke Liye Uphaar
वैलेंटाइन डे नजदीक है, ऐसे मे आपको समझ नही आ रहा होगा की अपनी पार्टनर या गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट दू, कभी लग रहा होगा ये देता हु, फिर सोच रहे होंगे ये नहीं कुछ और, टेंशन न ले हम भी आपकी कुछ मदद कर देते है। हो सकता है आपको भी आइडियाज फॉर वैलेंटाइन्स डे पसंद आजाये।
Red Rose Buke
जब बात प्यार की हो तो सबसे पहले रेड रोज सामने आता है, आखिर आये भी क्यों न, लाल गुलाब को प्यार का प्रतिक जो माना जाता है। आप अपने वैलेंटाइन के लिए रेड रोज का डिज़ाइनर गुलदस्ता ले सकते है। जो आकर्षक तो हो ही साथ ही उसमे अपना प्यार भी दर्शाये।
Chocolate Covered
Strawberry
चॉकलेट तो सभी को पसंद होती है लेकिन अगर उसमे कुछ अलग स्वाद आ जाये तो क्या बात है। आप अपने पार्टनर को चॉकलेट से कवर्ड स्ट्रॉबेरी भी गिफ्ट कर सकते है। जो स्वाद में तो अलग होगी ही साथ ही आपके रिश्ते को भी एक नए मुकाम पर ले जाएगी।
Photo Collection
आज कल पिक्चर्स का कलेक्शन भी एक नया गिफ्ट बाजार में आया है। आप अपने पार्टनर की अलग अलग तस्वीरों का एकत्र कर एक बड़ा सा फोटो बनवा कर उसे आकर्षक फ्रेम में लगवाकर भी उन्हें गिफ्ट कर सकते है।
Online Gifts
अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करना जानते है तो आप अपने वैलेंटाइन के लिए ऑनलाइन गिफ्ट्स भी बुक कर सकते है। ऑनलाइन शॉपिंग की साइट्स के जरिये आप टेडी बेयर, ज्वेलरी, मोबाइल, कैमरा, गिलास पेंटिंग और बहुत से आकर्षक गिफ्ट्स देख सकते है।
प्यार का मोल तो इन तोहफा से नहीं लगाया जा सकता है लेकिन यह अपने प्यार को दिखाने का अच्छा तरीका जरूर हो सकता है। तो आप भी Valentine Love Tips in Hindi और गिफ्ट्स के सुझाव को समझ कर अपने वैलेंटाइन को प्रभावित कर सकते है।