Best Lipstick Shades: कैसे चुनें अपना परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स: kaise chune apna perfect lipstick shades
मुस्कुराता हुआ चेहरा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। और अगर आपके होंठ ख़ूबसूरत हो तो आपकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा ही लड़कियां और महिलाएं अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। अगर मेकअप में लिपस्टिक ना हो तो मेकअप अधूरा अधूरा सा लगता है।
यहाँ तक की ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर जैसी बड़ी बड़ी हस्तियों ने भी अपने होंठो की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लिपस्टिक का सहारा लिया है। आप चाहे पार्टी में जा रहे है या ऑफिस में लिपस्टिक का सिर्फ एक स्ट्रोक आपके चेहरे पर चमक भर देता है।
लेकिन अक्सर देखा गया है की लिपस्टिकक्स के शेड के बारे में सही जानकारी ना होने के कारण औरते अपना लुक बढ़ाने की बजह उल्टा घटा लेती है। ग्लैमरस लुक पाने के लिए लिपस्टिक का चयन बहुत सोच समझ कर किया जाना जरुरी है।
कई बार तो महिलाएं लिपस्टिक का शेड चुनने में घंटो दुकानों पर टाइम बर्बाद करती है। इसके बावजूद भी उन्हें अपने मन लायक परिणाम नहीं मिलता। दरअशल लिपस्टिक को खरीदने से पहले आपको अपने हाथो पर लिपस्टिक टैस्ट करके देखने के बजाय यह जानना जरुरी है की आपकी स्किन टोन पर किस तरह की लिपस्टिक जमेगी। इस आर्टिकल में हम आपको Best Lipstick Shades और उनके चयन का तरीका बताएँगे।
Chehre Ke Anurup Ho Aapka
Lipstick Color
Gehre laal Se Paye Bold
Look
अगर आप बोल्ड और सेक्सी लुक चाहती है तो गहरे लाल कलर की लिपस्टिक आपके लिए बेहतर विकल्प है। यह कलर ज्यादातर गोरे रंग की त्वचा पर सूट करता है। अगर आप नाईट पार्टी में जाने वाली है तो इस कलर की लिपस्टिक को जरूर ट्राय कीजिए। कॉमन कलर होने के कारण यह लिपस्टिक हर ब्रांड में आसानी से मिल जाएगी। आप चाहे तो Lakme Red Lipstick ट्राय कर सकती है। अच्छे ब्रांड की होने के कारण आपके होंठ भी इससे अच्छे रहेंगे और आप आकर्षक भी लगेंगी। और अच्छा लुक पाने के लिए लिपस्टिक को रेड लाइनर से कवर करना ना भूले।
Flirty look Ke liye
Narangi
नारंगी कलर बहुत सारी लड़कियों का पसंदीदा लिपस्टिक शेड है। यह आपको ट्रेंडी लुक देता है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए यह एक अच्छी चॉइस है। इस कलर की लिपस्टिक लगाते वक्त पहनावे का ख़ास ध्यान रखना बेहद जरुरी है। Lotus Herbals Orange Lipstick एक अच्छी चॉइस हो सकती है। लाइट वेटेड होने के साथ साथ यह 4-5 घंटे तक आपके होंठो पर टिकती है।
Brown Lipstick
जिन लोगो के चेहरे का कलर गोरा है। पर होंठो का रंग थोड़ा गहरा है। उन्हें ब्राउन कलर की लिपस्टिक ट्राय करनी चाहिए। यह दिन और रात की पार्टी दोनों के लिए ही बेहतर है। ब्राउन शेड के लिए आप Elle 18 Brown lipstick ट्राय कर सकती है।
Roj Office Ke liye Pretty
Pink
पिंक कलर का शेड भी काफी ख़ूबसूरत लगता है। रोजाना ऑफिस के लिए यह शेड बेहतर विकल्प है। यह रंग ज्यादा भड़कीला नहीं होता है, और आपको नेचुरल सुंदरता देता है। यह कलर गेहुए और गोरे दोनों रंग के लोगो पर जचता है। आप Revlon Pink Lipstick ट्राय कर सकती है।
Sanwle Hontho Ke liye
Bronze Shade
अगर आपका कलर सांवला है तो आप रेड, ब्राउन, पिंक जैसे रंगों का चयन ना करे। सांवले रंग के लोगो के लिए ब्रोंज शेड अच्छा विकल्प है। यह कलर ना ज्यादा बोल्ड दीखता है ना ज्यादा हल्का। इसे डेरिंग कलर भी माना जाता है। जो लोग कॉन्फिडेंट दिखना चाहते है, वो इस कलर का चुनाव कर सकते है।
Plum Shade
जिन लोगो के होंठ पतले हो। उन्हें प्लम शेड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। प्लम शेड लगाने से होंठ भरे हुए नजर आते है। आप Elle 18 Passion Plum ट्राय कर सकती है। इसका सॉफ्ट क्रीमी टेक्सचर आपके होंठो पर आसानी से फ़ैल जाता है। यह दिन और रात दोनों वक्त लगाने के लिए बेहतर है।
Iss Tarah Kare Lipstick
Ka Istemaal
आपने लिपस्टिक का शेड तो चुन लिया है। लेकिन लिपस्टिक को सही तरह से लगाना भी जरुरी है। आइये जाने लिपस्टिक लगाने के सही तरीके।
अगर होंठ रूखे हो तो लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती। इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठो पर लिप बाम लगाना ना भूले।
लिप लाइनर की मदद से होंठो पर ऑउटलाइनिंग करे।
लिप लाइनर का कलर लिपस्टिक से मैच खाता हुआ होना चाहिए।
अब अपने होंठो पर अच्छी तरह से लिपस्टिक लगाए। ध्यान रहे की ये लाइन्स के बाहर ना जाए।
ऊपर दी गयी टिप्स को फॉलो करके आप त्योहारो पर और भी ज्यादा ख़ूबसूरत लग सकती है।