Lips Makeup Tips in Hindi – Khubsurat Hontho Ke Liye Salah
मेकअप में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली लिपस्टिक हर महिलाओ की प्रिय होती है। अगर आप अपने मेकअप में लिपस्टिक को शामिल नहीं करते है तो कही न कही आपका मेकअप अधूरा सा लगेगा। मेकअप करते वक्त, होंठो के मेकअप पर ध्यान देना भी उतना ही जरुरी है, जितना की हम चेहरे के मेकअप पर देते है। अगर हमारे होंठ खूबसूरत दिख रहे हो तो यह भी हमारी खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है।
वैसे अब बहुत जल्द ठंडी का मौसम आने वाला है। तो हम आपको बता दे की ठंडी के सीजन मे ऑरेंज , रेड, बरगंडी और डार्क पर्पल शेड्स काफी पसंद किये जाते है। इसके अलावा चेरी रेड, ब्लड रेड, मेहरून, पल्म हर वक्त ट्रेन्ड मे रहते है। लेकिन इस बात का ख्याल रहे की जो शेड आप par सूट करे आपको वही शेड लगाना है। कोनसा शेड कब और कैसे लगाना है उसके लिए यहाँ पढ़िए Lips Makeup Tips in Hindi.
वैसे अब बहुत जल्द ठंडी का मौसम आने वाला है। तो हम आपको बता दे की ठंडी के सीजन मे ऑरेंज , रेड, बरगंडी और डार्क पर्पल शेड्स काफी पसंद किये जाते है। इसके अलावा चेरी रेड, ब्लड रेड, मेहरून, पल्म हर वक्त ट्रेन्ड मे रहते है। लेकिन इस बात का ख्याल रहे की जो शेड आप par सूट करे आपको वही शेड लगाना है। कोनसा शेड कब और कैसे लगाना है उसके लिए यहाँ पढ़िए Lips Makeup Tips in Hindi.
Janiye Konsa Lip Color Aapke Liye
Sahi Hai
- कई लोग दिन के वक्त भी लिपस्टिक के डार्क शेड्स का इस्तेमाल करते है। जिसके चलते वो अच्छे दिखने के बजाय और बुरे दिखने लगते है। इसलिए आप जब भी दिन की पार्टी मे जाते है तो हलके लिपस्टिक का प्रयोग करे। ऐसे टाइम के लिए चॉकलेटी और पिच शेड्स ठीक रहेंगे।
- जब भी आप रात की पार्टी के लिए तैयार हो रही है तो बोल्ड कलर्स का प्रयोग किया जा सकता है। पार्टी मे बहुत सारी लइटिंग्स होती है। ऐसे में बोल्ड कलर्स की लिपस्टिक आपको बहुत आकर्षक लुक देती है। ऐसे टाइम के लिए पॉप आर्ट रेड, डार्क चॉकलेट, मैटेलिक गहरा लाल का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।
- इन शेड्स के अलावा अगर आप ऑरेंज लिपस्टिक का प्रयोग करना चाहती है तो उसके साथ मस्कारा के तीन कोट लगाए। आँखों का मेकअप नेचुरल या कम से कम रखे।
- लिप पेंसिल या लिप लाइनर के बजाय होठो पर लिपस्टिक के दो कोट लगाए। लेकिन अगर आप आँखों के मेकअप पर ज्यादा फोकस करना चाहती है तो लिपस्टिक का एक कोट लगाने के बाद उसे एक शेड हल्के लिप ग्लोस को होंठो के बिच में लगाकर हल्का ब्लेंड करे।
- हमेशा ध्यान रहे की वही रंग पसंद करे जो आपकी त्वचा और चेहरे से मेल खाते हो। अगर आप गोरी है तो कोई भी रंग आप पर सूट करेगा। पर अगर आपका रंग थोड़ा दबा हुआ है। तो आपको रंग पसंद करने में थोड़ी सी सावधानी रखनी पड़ेगी।
Iss Tarah se Jyada Der Tak Tikegi
Lipstick
ऊपर आपने लिपस्टिक के शेड्स के बारे में तो जान लिया। लेकिन कई महिलाओ को हमेशा यही शिकायत आती है की, लिपस्टिक उनके होंठो पर ज्यादा देर तक नहीं रहती। यदि आपको लिपस्टिक को ज्यादा समय तक के लिए टिका कर रखना है तो उसे होंठ पर लगाने से पहले पेट्रोलियम जेली लगा ले। इस तरह वो ज्यादा देर तक होंठो पर टिकी रहेगी। इसके अलावा हमारे पास कुछ और भी टिप्स है, जिससे आपके होंठो पर लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिकी रहेगी। आइये जानते है क्या है वो टिप्स।- अगर आप चाहती है की आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक के लिए टिकी रहे तो, लगाने के एक रात पहले उसे फ्रीज मे रख दे। एक्सपर्ट का मानना है की ऐसा करने से लिपस्टिक लम्बे समय तक होंठो पर टिकी रहती है।
- सही तरह का बेस लगाने के लिए आपको होंठ पर हल्का सा पाउडर लगाना चाहिए। पाउडर लगे होंठ पर लिपस्टिक लगाए। ऐसा करने के बाद यदि आप कॉफ़ी भी पीती है तो भी आपकी लिपस्टिक नहीं छूटेगी।
Lip Gloss Bhi Hai Jaruri
अगर आप लिपस्टिक को लगाती है। तो लिप ग्लोस को लगाना न भूले। यह आपके होंठो को दोहरी सुरक्षा देता है। उचित होंठ के रंग का चुनाव अच्छा होगा। अंतिम निर्णय लेने से पहले अपनी हथेली के पिछले भाग पर इसका परिक्षण करे।
Janiye Lipstick Lagane Ka Sahi Tarika
- अगर आप अपने होंठो को खूबसूरत रखना चाहते है, तो निम्न चरणों को अपनाना आपके लिए लाभकारी होगा।
- सबसे पहले लिप पेंसिल की मदद से होंठो की आउटर लाइन खिंचे, जिससे की लिपस्टिक बाहर ना आये।
- होंठो पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाए।
- अब पहले निचे के होंठो पर, फिर ऊपर के होंठो पर लिपस्टिक को लगा दे।
- लिप ग्लोस को लगाकर इसे और अधिक उभार सकते है।
- आप मेकअप करके अपने होंठो को खूबसूरत तो दिखा लेंगी, पर अगर होंठ सूखे और फटे हुए हो तो उन पर मेकअप भी अच्छा नहीं दीखता। इसलिए इन तरीको को अपनाकर आप होंठो का ख्याल रख सकते है।
Shahad:
शहद(Honey) एक प्राकृतिक पदार्थ है। जिसमे जीवाणु विरोधी गुण पाया जाता है। यह आपके होंठो पर एलर्जी का संक्रमण रोकता है और नमी को रोककर आपके होंठो को मुलायम और खूबसूरत बनाता है।
Jaintun Ke Tel Se Upchar:
जैतून के तेल में विटामिन E होता है। यह आपकी त्वचा की सतह से सभी प्रकार के ऑक्सीडेंट को बाहर निकाल देता है और उन्हें प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक एंटीऑक्सीडेंट में बदल देता है। इसे दिन के समय किसी भी वक्त लगा सकते है। 15 मिनट लगाने के बाद इसे ठन्डे पानी से धो ले।